गमले में पाक चोई (बोक चोय) कैसे उगाएं – How To Grow Pak Choi / Bok Choy At Home In Hindi

बोक चोय या पाक चोई ग्रीन लीफी वेजिटेबल चाइनीज कैबेज का एक प्रकार है। इस पौधे के सफ़ेद रंग के डंठल तथा गहरे हरे रंग की लंबी पत्तियां होती हैं, जो स्वाद में कुरकुरे, रसयुक्त होते हैं। पाक चोई की पत्तियों में फाइबर, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट के साथ कार्बोहाइड्रेट और कम कैलोरी की मात्रा होता है, जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं। इस हरी पत्तेदार सब्जी का उपयोग भोजन को स्वादिष्ट बनाने, सलाद, सूप के साथ तथा फ्राइड व्यंजनों में किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बहुत से पोषक तत्व और खनिजों से भरपूर, इस लीफी ग्रीन्स को घर पर उगाने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें, जहाँ आप जानेंगे, कि गमले में बोक चोय या पाक चोई का पौधा कब और कैसे लगाएं, बीज लगाने की विधि तथा बोक चोय की देखभाल तथा हार्वेस्टिंग कब और कैसे करें।

बोक चोय का पौधा उगाने संबंधित जानकारी – Information About Growing Bok Choy Plant In Hindi

बोक चोय का पौधा उगाने संबंधित जानकारी - Information About Growing Bok Choy Plant In Hindi

लीफी ग्रीन्स पाक चोई का पौधा उगाने के लिए निम्न जानकारी होनी आवश्यक है:-

  • सामान्य नाम – बोक चोय, पाक चोई, चाइनीज गोभी
  • पौधे का प्रकार – द्विवार्षिक पौधा, लेकिन यह वार्षिक रूप में भी उगाया जाता है।
  • बीज लगाने का समय – स्प्रिंग सीजन (फरवरी-अप्रैल), विंटर सीजन (सितंबर-नवम्बर)
  • ग्रोइंग तापमान – 12 से 25 डिग्री सेल्सियस
  • सनलाइट – पूर्ण सूर्य प्रकाश, आंशिक छाया
  • मिट्टी – 6.5 से 7.5 Ph मान वाली मिट्टी
  • बीज अंकुरण का समय – 7 से 10 दिन
  • हार्वेस्टिंग टाइम – 50 से 70 दिन

पाक चोई के बीज कब लगाएं – When To Plant Pak Choi Seeds In Hindi

यह एक ठंडे तापमान में उगने वाली सब्जी है, अतः इसके बीज आप निम्न समय पर लगा सकते हैं:-

  • स्प्रिंग सीजन (फरवरी से मार्च) – आउटडोर गार्डन में
  • लेट समर सीजन (जुलाई-अगस्त) – आउटडोर गार्डन में
  • विंटर सीजन (दिसंबर से जनवरी) – इनडोर गार्डन में

(यह भी जानें: सीजन के अनुसार सब्जियों के बीज लगाने का कैलेंडर…..)

सब्जी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

बोक चोय का पौधा लगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Requirements To Plant Bok Choy Plant In Hindi

अपने घर पर पाक चोई का पौधा उगाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

(यह भी जानें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत…..)

बोक चोय का पौधा लगाने के लिए गमला – Pot Size For Planting Bok Choy or Pak Choi Plant In Hindi

बोक चोय का पौधा लगाने के लिए गमला – Pot Size For Planting Bok Choy or Pak Choi Plant In Hindi

घर पर पाक चोई का पौधा उगाने के लिए आप कम से कम 9 इंच समान लंबाई व चौड़ाई वाला ड्रेनेज होल्स युक्त गमला या ग्रो बैग ले सकते हैं। घर पर बोक चोय हरी पत्तेदार सब्जी लगाने के लिए आप नीचे दिए गए बेस्ट साइज के ग्रो बैग ऑनलाइन के मध्यम से भी खरीद सकते हैं:-

(यह भी जानें: पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए किस साइज का ग्रो बैग है बेस्ट…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बोक चोय लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें – How To Prepare Soil For Planting Bok Choy In Hindi

बोक चोय लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें - How To Prepare Soil For Planting Bok Choy In Hindi

यह पौधा कार्बनिक पदार्थों से युक्त, अच्छी जल निकासी वाली, नमीयुक्त मिट्टी में उगाना पसंद कर करता है, लेकिन आप इस पौधे को उगाने के लिए 50% सामान्य गार्डन की मिट्टी में निम्न चीजों को मिलाकर एक अच्छा पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं:-

आप गमले में बोक चोय उगाने के लिए रेडीमेड पॉटिंग सॉइल खरीद सकते हैं।

(यह भी जानें: गार्डन की मिट्टी को अधिक ठंड से कैसे बचाएं…..)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

घर पर बोक चोय या पाक चोई कैसे उगाएं – How To Plant Bok Choy Or Pak Choi Seed In Hindi

पाक चोई का पौधा लगाने की प्रमुख विधियाँ निम्न हैं:-

  1. डायरेक्ट मेथड
  2. ट्रांसप्लांटिंग मेथड

सर्वोत्तम परिणामों के लिए आप डायरेक्ट विधि को अपना सकते हैं, इस विधि में बोक चोय के बीज को आप सीधे गमले या गार्डन की मिट्टी में लगा सकते हैं, इन्हें ट्रांसप्लांट करने की आवश्यकता नहीं होती है।

पाक चोई के बीज लगाने की विधि – How To Plant Pak Choi Seeds In Hindi

गमले में लीफी वेजिटेबल पाक चोई का पौधा लगाने की विधि निम्न है:-

  • सबसे पहले बोक चोय की अच्छी किस्म के बीज चुनें।
  • अब उचित साइज़ के गमले या ग्रो बैग में पॉटिंग मिक्स या पॉटिंग सॉइल भरें।
  • गमले में बोक चोय के बीज ¼ इंच (0.5 cm) गहराई और 4 इंच की दूरी पर लगाएं, तथा खाद की हल्की परत से ढक दें।
  • यदि आप गार्डन की मिट्टी या रेज्ड बेड में इस पौधे को लगा रहे हैं, तो प्रत्येक पौधे के बीच 6 इंच की दूरी रखना सुनिश्चित करें।
  • बीज लगे हुए गमले को पूर्ण सूर्य प्रकाश (6 घंटे की धूप) वाले स्थान पर रखें।
  • अब गमले को वाटर कैन या स्प्रेयर की मदद से पानी दें।
  • आदर्श तापमान 4 से 24 डिग्री सेल्सियस होने पर, यह बीज 7 से 10 दिन में अंकुरित हो सकते हैं।

(यह भी जानें: सब्जियों के बीजों को अंकुरित करने की सम्पूर्ण जानकारी…..)

ग्रीन लीफी बोक चोय की देखभाल कैसे करें – How To Care For Green Leafy Bok Choy / Pak Choi In Hindi

बोक चोय एक मौसमी सब्जी है, अतः इसे अच्छी तरह विकसित होने के लिए उचित देखभाल की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं, पाक चोई की देखभाल के तरीके, जो कि निम्न हैं:-

पानी – Water For Growing Bok Choy In Hindi

लीफी ग्रीन्स बोक चॉय के पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए पर्याप्त नम मिट्टी की जरूरत होती है, लेकिन गीली मिट्टी की नहीं। अधिक गीली मिट्टी से पौधे की जड़ें ख़राब हो सकती हैं। गर्म मौसम में आपको इस पौधे को प्रतिदिन पानी देने की आवश्यकता होती है। पाक चोई के पौधे लगे गमले की मिट्टी को आप जितना अधिक नम रखेगें, पत्तियां उतनी ही अधिक स्वादिष्ट और रसयुक्त होंगी।

(यह भी जानें: पौधों को पानी कब दें, जानें पानी देने का सही समय क्या है…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Pak Choi In Hindi

आमतौर पर बोक चोय का पौधा पूर्ण सूर्य के प्रकाश अर्थात प्रतिदिन 6 घंटे की धूप में अच्छी तरह बढ़ता है, लेकिन अत्यधिक गर्म मौसम में आप इसे दोपहर के समय आंशिक छाया प्रदान कर सकते हैं।

(यह भी जानें: जरूरत से ज्यादा धूप पड़ने पर पौधों में दिखाई देते हैं ये लक्षण…..)

तापमान – Temperature For Growing Pak Choi In Hindi

बोक चोय ठंडे तापमान में उगने वाली सब्जी है, जो कि गर्म तापमान की अपेक्षा ठंडे तापमान (न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस) को सहन कर सकती है। पाक चोई की अच्छी ग्रोथ के लिए 12 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श होता है।

उर्वरक – Fertilizer For Growing Pak Choi In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Growing Pak Choi In Hindi

पाक चोई एक हैवी फीडर सब्जी है, अतः इसके बीज लगाते समय जैविक खाद युक्त मिट्टी का उपयोग करें, तथा इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए आप नियमित समयांतराल पर (प्रत्येक 2 सप्ताह में) पोटेशियम, नाइट्रोजन रिच जैविक खाद दे सकते हैं। पाक चोई के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक खरीदने के लिए नीचे दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें:

(यह भी जानें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक…..)

कीट व रोग – Pests And Diseases Of Pak Choi In Hindi

कीट व रोग - Pests And Diseases Of Pak Choi In Hindi

लीफी वेजिटेबल बोक चॉय के पौधे को निम्न कीट व रोग प्रभावित कर सकते हैं:-

रोग:-

  • क्लबरूट (Club root)
  • डाउनी मिल्ड्यू (Downy Mildew)
  • अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट (Alternaria Leaf Spot)
  • मोज़ेक वायरस (Mosaic Virus)
  • सॉफ्ट रॉट (Soft Rot)

कीट:-

इन प्रमुख रोगों व कीटों से पौधों को बचाने के लिए आप पौधों को उचित सूर्य प्रकाश प्रदान करें और कीटों का प्रकोप होने पर पत्तियों पर नीम ऑयल का स्प्रे करें आप कीटों से पाक चोई के पौधों को सुरक्षित रखने के लिए गमले या ग्रो बैग को जाली या नेट से कवर भी कर सकते हैं।

(यह भी जानें: पत्तेदार सब्जियों (लीफी वेजिटेबल) को कीटों से कैसे बचाएं…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

बोक चोय की हार्वेस्टिंग कब करें – How To Harvest Bok Choy In Hindi

बोक चोय की हार्वेस्टिंग कब करें - How To Harvest Bok Choy In Hindi

आप पाक चोई की हार्वेस्टिंग निम्न प्रकार से कर सकते हैं:-

  • बेबी बोक चोय कम से कम 30 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन पत्तियों को पूरी तरह विकसित होने में लगभग 45 से 75 दिनों का समय लग सकता है।
  • बसंत ऋतु में लगाए गए बीज से आपको शुरुआत से मध्य ग्रीष्म ऋतु में हार्वेस्टिंग करने को मिल सकती है।
  • पौधे की बाहरी पत्तियों को चाक़ू की मदद से हार्वेस्ट करें तथा आंतरिक पत्तियों को बढ़ने के लिए छोड़ दें।
  • यदि आप पूरे पौधे की हार्वेस्टिंग करना चाहते हैं, तो पौधों को जमीन से लगभग 1 इंच ऊपर से काट लें।
  • बचे हुए हुए हिस्से को जमीन में लगा रहने दें, वह फिर से नई ग्रोथ के लिए तैयार हो जायेंगे।
  • पुन: अंकुरित पौधे छोटे होंगे, लेकिन फिर भी स्वादिष्ट होंगे।

अपने घर पर इस हरी पत्तेदार सब्जी को पॉट में लगाएं तथा इसकी ऑर्गेनिक तरीके से उगाई गई, ताजा और स्वादिष्ट पत्तियों का उपयोग करें।

(यह भी जानें: पौधों की हार्वेस्टिंग करने के लिए बेस्ट टूल्स…..)

इस लेख में आपने जाना कि घर पर ग्रीन लीफी वेजिटेबल बोक चोय या पाक चोई का पौधा कब और कैसे उगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा बोक चोय की देखभाल के बारे में। आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

सब्जी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *