नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर – Neem Oil For Plants In Hindi

क्या आप अपने गार्डन की देखभाल करने, पौधों को स्वस्थ रखने और हानिकारक कीट पतंगों से पौधों की सुरक्षा करने को लेकर चिंतित हैं? यदि हाँ, तो यह लेख आपके लिए ही है। जहाँ पर आज हम इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक नॉन-टॉक्सिक पेस्टिसाइड नीम तेल के बारे में जानेगें। नीम ऑयल पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों, माइट्स, कवक को मारता है, उन्हें पास आने से रोकता है और पौधों को स्वस्थ रखता है। बागवानी या आर्गेनिक गार्डनिंग के लिए नीम तेल का उपयोग काफी अधिक किया जा रहा है। नीम तेल क्या है, neem oil बनाने की विधि क्या है, नीम आयल का उपयोग कब और कैसे करें (neem oil uses in hindi), और पौधों में नीम तेल का इस्तेमाल करने के लाभ व NPK वैल्यू के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

नीम ऑयल क्या है – What Is Neem Oil In Hindi

नीम का तेल एक अच्छा प्राकृतिक कीटनाशक (insecticide) होता है, जो कीट (insects), घुन (mites) या कवक (fungi) को नियंत्रित कर, पौधों को इनसे सुरक्षित रखता है। नीम तेल को नीम के बीजों और पत्तियों से प्राप्त किया जाता है। जैविक कीटनाशक स्प्रे के अलावा, नीम तेल का उपयोग सदियों से औषधीय और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री (cosmetics industry) में किया जा रहा है। यह वर्तमान में अनेक ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का एक प्रमुख घटक है। यह तेल पौधों के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है, क्योंकि इसके कीटनाशक गुण गार्डन के पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले विशिष्ट कीटों को ही नष्ट करते हैं, बल्कि यह हानिकारक कीटों को पौधे के पास आने से भी रोकता है। यह किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलाता है तथा नॉन टॉक्सिक होता है।

हालांकि नीम का तेल पेड़ के अधिकांश हिस्सों से निकाला जा सकता है, लेकिन नीम के बीज में कीटनाशक यौगिक अज़ादिरेक्टिन (Azadirachtin) की उच्च सांद्रता पाई जाती है, इसलिए इसे नीम की निम्बोली से निकाला जाता है।

(यह भी जानें: डोरमेंट ऑयल क्या है, गार्डन में इसके उपयोग और फायदे……)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नीम तेल का NPK कितना होता है – Npk Value Of Neem Oil In Hindi

पूरी तरह से आर्गेनिक नीम तेल में NPK का अनुपात 20:10:10 होता है। अर्थात यह NPK (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम) अच्छा स्रोत है।

(यह भी जानें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात……)

नीम का तेल कैसे बनाया जाता है – How To Make Neem Oil In Hindi

अधिकांश नीम के तेल को नीम पेड़ के बीजों से प्राप्त किया जाता है, जिसमें अज़ादिरेक्टिन (Azadirachtin) की अधिक मात्रा पाई जाती है। अज़ादिरेक्टिन (Azadirachtin) नीम के बीज और पेड़ के अन्य भागों से प्राप्त होने वाला सबसे आम कीटनाशक यौगिक (insecticidal compound) है। तेल निकालने के लिए कोल्ड-प्रेस्ड (cold-pressed) प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। तेलों की निष्कर्षण प्रक्रिया कोल्ड-प्रेस्ड में कम ताप विधियों का उपयोग करके नट्स या बीजों को कुचला जाता है। बीजों से तेल निकलने के बाद बचे हुए अपशिष्ट को नीम खली कहा जाता है, जो एक आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र है। प्राप्त होने वाला तेल 100% शुद्ध होता है, जिसे उपयोग करने से पहले पानी के साथ मिश्रित कर पतला किया जाता है, और जैविक कीट नियंत्रण के रूप में पौधे की पत्तियों के दोनों तरफ छिडकाव किया जाता है।

(यह भी जानें: घर पर जैविक खाद तैयार कैसे करें…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों के लिए नीम के तेल का उपयोग कैसे करें- How to Use Neem Oil for Plants in Hindi

पौधों के लिए नीम के तेल का उपयोग आप कई तरह से कर सकते हैं जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी दी है

नीम तेल का कीटनाशक के रूप में उपयोग – Neem Oil Uses As Fungicide In Hindi

नीम का तेल एक जैविक कीटनाशक के रूप में काम करता है, इसे पौधों पर स्प्रे करने पर पौधे द्वारा आसानी से अवशोषित किया जाता है और यह सम्पूर्ण ऊतक में वितरित हो जाता है। जब पौधे के संवहनी तंत्र में उपस्थित नीम ऑयल को कीड़े भोजन के दौरान सेवन करते हैं, तो यह नीम तेल कीड़ों पर निम्न तरीके से असर करता है:

  1. यौगिक कीड़ों (insects) की फीडिंग कैपेसिटी को कम या बंद कर देता है।
  2. लार्वा को परिपक्व होने से रोकता है।
  3. संभोग व्यवहार (mating behavior) में बाधा डालता है।
  4. कुछ मामलों में नीम का तेल कीड़ों के श्वास छिद्रों को अवरुद्ध कर, उन्हें मारता है।

ऑर्गेनिक नीम ऑयल घुन (mites) को प्रतिकर्षित करता है और चबाने या चूसने वाले कीड़ों (insects) की लगभग 200 से अधिक प्रजातियों पर भी बेहद असरदार होता है, जिनमें शामिल हैं:

  1. एफिड्स (Aphids)
  2. मिलीबग (Mealybugs)
  3. लीफ हॉपर (Leaf hoppers)
  4. स्केल इंसेक्ट्स (scale insects)
  5. व्हाइट फ्लाई (Whiteflies), इत्यादि।

(यह भी जानें: कीटनाशक के छिड़काव से पहले जानें यह आवश्यक 5 बातें…..)

नीम तेल का कवकनाशी के रूप में उपयोग – Neem Oil Uses As Fungicide In Hindi

नीम का तेल एक बेहतर कवकनाशी (fungicide) के रूप में कार्य करता है। 1 प्रतिशत नीम ऑयल सलूशन का पौधों पर स्प्रे करने पर यह पौधे को कवक (fungi), फफूंदी (mildew) और रस्ट (rusts fungus) से सुरक्षित रखता है। नीम के तेल का उपयोग अन्य प्रकार के रोगों से पौधों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है जैसे कि:

  1. रूट रोट (Root rot) या जड़ सड़ना
  2. ब्लैक स्पॉट (Black spot)
  3. सूटी मोल्ड (Sooty mold), इत्यादि।

(यह भी जानें: पौधों में मिट्टी से होने वाले रोग (मृदा जनित रोग), लक्षण और रोकथाम के उपाय…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गार्डनिंग में नीम के तेल के फायदे – Benefits Of Neem Oil Uses In Gardening In Hindi

  • नीम का तेल छोटे पौधे से लेकर बड़े पौधे तक विकास के सभी चरणों में कीड़ों को नियंत्रित करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा यह वयस्क कीट, लार्वा और अंडे को भी नष्ट कर सकता है।
  • नीम का तेल एक प्रभावी कीटनाशक है, जो कीटों की सैकड़ों प्रजातियाँ जो पौधों के लिए हानिकारक होती है, को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकता है।
  • मिट्टी में पाए जाने वाले लाभकारी केंचुओं को नीम ऑयल से कोई नुकसान नहीं पहुँचता है, जबकि अन्य रासायनिक कीटनाशक केंचुओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • आप नीम ऑयल को इनडोर पौधों पर सुरक्षित रूप से उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि बच्चों या घरेलू पालतू जानवरों को नीम ऑयल से कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।
  • पौधों पर फंगस के प्रकोप को रोकने या फंगस मारने के लिए भी नीम के तेल का उपयोग किया जा सकता है। नीम का तेल, पौधों में फंगल डिजीज (fungal diseases) का भी इलाज कर सकता है, जिनमें शामिल है: ब्लैक स्पॉट (Black spot), स्कैब (Scab), रस्ट डिजीज (Rust disease), लीफ स्पॉट (Leaf spot), टिप ब्लाइट (Tip blight), इत्यादि।
  • नीम ऑयल एक जीवाणुनाशक के रूप में भी कार्य करता है, जो फायर ब्लाइट (fire blight) से पौधों को सुरक्षित रख सकता है। फायर ब्लाइट (fire blight) एक बैक्टीरियल डिजीज है, जिसके कारण पौधों की पत्तियां मुरझा जाती हैं और ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे जल गए हों।
  • पेस्टिसाइड और फंगीसाइड गुणों से परिपूर्ण नीम ऑयल का उपयोग सब्जियों को कीड़ों और फंगस से बचाने तथा रोगों से सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है।
  • चूँकि नीम ऑयल बायोडिग्रेडेबल और नॉन-टॉक्सिक होता है, अतः यह भूजल को प्रदूषित नहीं करता है।

(यह भी जानें: पौधों के लिए वुड एश फर्टिलाइजर के उपयोग एवं फायदे…..)

नीम तेल का उपयोग कब करें – When To Use Neem Oil For Plants In Hindi

नीम के तेल का छिड़काव सुबह या शाम के समय ही करना चाहिए, क्योंकि इस समय लाभकारी कीड़े निष्क्रिय होते हैं और परागण नहीं कर रहे होते हैं। इसके अलावा अत्यधिक तापमान जैसे दोपहर और अधिक धूप में नीम तेल को स्प्रे करने से बचें, क्योंकि धूप और गर्मी में छिड़काव करने से पत्ते जल सकते हैं। शाम के समय नीम ऑयल का छिडकाव बेहद फायदेमंद होता है। मुरझाए या अधिक पानी के कारण तनावग्रस्त पौधों पर नीम ऑयल स्प्रे करने से बचें। नीम वातावरण में केवल कुछ दिनों तक रहता है इसलिए इसे पौधों पर प्रति सप्ताह छिड़काव की सलाह दी जाती है। कई कीटनाशकों का उपयोग केवल विशेष मौसम के दौरान निश्चित समय पर ही किया जा सकता है। लेकिन नीम ऑयल किसी भी मौसम में किसी भी समय समान रूप प्रभावी होता है क्योंकि यह कीटों (insects) को उनके विकास के दौरान प्रभावित करता है।

(यह भी जानें: होम गार्डन में हाई प्रेशर स्प्रे पंप का उपयोग…..)

बेस्ट ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नीम ऑयल स्प्रे का उपयोग कैसे करें – How To Use Neem Oil For Plants In Hindi

नीम के तेल को उच्च सांद्रता और भारी मात्रा में प्रयोग करने से कुछ पौधे मर सकते हैं। अतः सर्वप्रथम इसका घोल तैयार करें। घोल का पूरे पौधे पर छिड़काव करने से पहले, पौधे के एक छोटे से क्षेत्र पर छिड़काव करें और 24 घंटे की प्रतीक्षा करने के बाद, यह परीक्षण करें कि पौधे की पत्ती को कोई नुकसान हुआ है, या नहीं। यदि कोई नुकसान नहीं हुआ हो तो नीम के तेल का घोल पौधे के लिए उपयुक्त है।

कीट के प्रकोप के आधार पर 1 लीटर पानी में चम्मच लिक्विड साबुन को अच्छी तरह घोलें। इसके बाद 3-4 ml नीम ऑयल को मिलाएँ।अब इस घोल को स्प्रे पंप में लेकर पौधों की पत्तियों के दोनों तरफ और कीट प्रभावित क्षेत्र में स्प्रे करें। पौधों की सभी सतहों को पूरी तरह से गीला होने तक इसका छिड़काव करें। अधिक गर्म या अधिक ठंडे पाने में नीम का घोल बनाकर स्प्रे न करें। सप्ताह में लगभग एक बार नीम के तेल का स्प्रे आप अपने गार्डन के पौधों पर कर सकते हैं। मिट्टी के पोषक तत्वों में सुधार करने और पौधों को बीमारियों से बचाने के लिए आप इसे मिट्टी पर भी स्प्रे कर सकते हैं।

आप जिस दिन नीम ऑयल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसी दिन नीम स्प्रे को जरुरत के हिसाब से तैयार करें। यदि आप पहले से नीम ऑयल घोल को तैयार करके रखते हैं तो पहले से बना मिश्रण समय के साथ चिपचिपा होने लगता है।

FAQ

1. क्या नीम का तेल सुरक्षित है – Is Neem Oil For Plants Safe In Hindi

उत्तर:- पौधों में इसका इस्तेमाल करने से पहले इसका घोल तैयार करने के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यह पूर्ण तरीके से सुरक्षित होता है, जब इसका ठीक से उपयोग किया जाता है। नीम का तेल मधुमक्खियों, तितलियों और लेडीबग्स जैसे अधिकांश लाभकारी कीटों के लिए कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह मिट्टी के अन्दर पाए जाने वाले केंचुओं के लिए भी हानिकारक नहीं होता है।

2. गार्डन में नीम के तेल का उपयोग है नॉन टॉक्सिक – Use Of Neem Oil Non Toxic Effect For Gardening In Hindi

उत्तर:- यंग प्लांट की ग्रोथ के लिए नीम के तेल का पत्तियों पर स्प्रे (Neem oil foliar spray) सबसे अधिक लाभदायक होता है। यह पक्षियों, मछलियों, मधुमक्खियों और पशु जीवों के लिए नॉन टॉक्सिक होता है, और अध्ययनों से यह पता चला है कि नीम तेल का उपयोग करने से किसी भी प्रकार के कैंसर या अन्य बीमारी पैदा होने का कोई खतरा नहीं होता है।

3. क्या ऑर्गेनिक और बायोडिग्रेडेबल होता है नीम ऑयल – Organic And Biodegradable Neem Oil In Hindi

उत्तर:- नीम का तेल, नीम के पेड़ से प्राप्त किया जाने वाला एक प्राकृतिक व्युत्पन्न है, जो पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक और बायोडिग्रेडेबल है। पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के अनुसार नीम ऑयल मानव और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। यह किसी भी प्रकार के प्रदूषण का कारण नहीं बनता है। मिट्टी में नीम ऑयल का हाफ लाइफ (half life) 3 से 22 दिनों का होता है, लेकिन पानी में केवल 45 मिनट से 4 दिन का होता है।

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

  1. नीम का तेल तिआर करने की विधी बताऊ हमें इस में मिला नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *