होम गार्डनिंग के लिए बेस्ट गमले और उनके प्रकार – Best Pots And Their Types For Home Gardening In Hindi

घर पर कम जगह में पौधे लगाना एक चुनौती हो सकती है, लेकिन कंटेनर गार्डनिंग के साथ इसे आसानी से किया जा सकता है, जिसके लिए आप विभिन्न प्रकार के गमलों का उपयोग कर सकते हैं। मार्केट में यूँ तो आपको कई प्रकार के प्लान्टर या पॉट्स मिल जाएंगे, जिनमें आप अपने पौधे ग्रो कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके द्वारा चुनें हुए गमले के प्रकार, आकार और प्रकृति का असर आपके पौधों पर भी पड़ता है। अगर आप पौधे लगाने के लिए सही प्रकार के गमले का चुनाव करते हैं, तब तो पौधे अच्छे से उगेंगे, लेकिन वहीं अगर गलत प्रकार के गमले का उपयोग किया गया तो आपके पौधे खराब होने की सम्भावना भी अधिक होती है।

आज हम आपको पौधे लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के गमलों के बारे में बताएंगे, ताकि आप सक्सेसफुली गार्डनिंग कर सकें। होम गार्डनिंग के लिए सबसे बेस्ट पॉट्स या गमले कौन से हैं, टेरेस या बालकनी गार्डन में उपयोग किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के गमले, उनके फायदे तथा नुकसान और गार्डनिंग के लिए बेस्ट पॉट चुनने के लिए ध्यान रखने योग्य बातें जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

गार्डनिंग पॉट्स और उनके प्रकार – Types Of Gardening Pots In Hindi

घर पर इनडोर या आउटडोर गार्डन में पौधे ग्रो करने के लिए विभिन्न प्रकार के कंटेनरों अर्थात गमलों का उपयोग किया जाता है, जिनमें से कुछ प्रमुख गार्डनिंग पॉट्स या गमले निम्न प्रकार हैं:

  1. ग्रो बैग्स
  2. मिट्टी के गमले
  3. प्लास्टिक पॉट्स
  4. थर्मोफोर्म पॉट्स
  5. हैंगिंग पॉट्स
  6. कॉयर पॉट्स
  7. वुडी पॉट्स

(यह भी जानें: टेरेस गार्डनिंग के लिए बेस्ट क्या है? गमला या ग्रो बैग…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

ग्रो बैग्स – Grow Bags is Best Types Of Pots For Gardening In Hindi

ग्रो बैग्स - Grow Bags is Best Types Of Pots For Gardening In Hindi

वर्तमान समय में कंटेनर गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग का महत्त्व काफी बढ़ गया हैं, जिनमें आप अपने पसंदीदा प्लांट्स लगा सकते हैं। ये ग्रो बैग्स विभिन्न प्रकार एवं आकार में आते हैं, जो टेरेस या आउटडोर गार्डन में लगभग सभी प्रकार के फल,फूल, सब्जियां या अन्य पौधे लगाने के लिए आदर्श हैं। होम गार्डनिंग में उपयोग किये जाने वाले ग्रो बैग के निम्न प्रकार हैं:

  1. एचडीपीई ग्रो बैग
  2. रेक्टेंगल ग्रो बैग
  3. जिओ फैब्रिक ग्रो बैग

गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग्स के फायदे तथा विशेषताएं निम्न प्रकार हैं:

  • ग्रो बैग हल्के वजन के होते हैं, जिन्हें ग्रोइंग मीडियम से भरे होने पर भी आसानी से मूव किया जा सकता है।
  • ये अलग-अलग मटेरियल जैसे प्लास्टिक (HDPE), जिओ फैब्रिक, जूट इत्यादि के बने होते हैं।
  • हरे रंग के ये ग्रो बैग्स दिखने में काफी अच्छे लगते हैं।
  • ग्रो बैग्स अधिक ड्यूरेबल होते हैं, अर्थात् ये लंबे समय तक चलते हैं।
  • इनमें बेहतर वायु प्रवाह होता है और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के कारण जल निकासी भी अच्छे से होती है।
  • ग्रो बैग्स लगभग सभी आकार में और किफायती दामों में काफी आसानी से मिल जाते हैं।
  • जब ये उपयोग में नहीं होते हैं, तब गमलों के मुकाबले इन्हें स्टोर करना काफी सुविधाजनक होता है, क्योंकि इन्हें आसानी से फोल्ड किया जा सकता है।
  • ये ग्रो बैग्स किसी भी तापमान में रखे जाने पर अपना वास्तविक रंग नहीं खोते और क्षतिग्रस्त नहीं होते अर्थात् कटते-फटते नहीं हैं।
  • आउटडोर गार्डनिंग के साथ-साथ इनडोर प्लांटेशन के लिए भी ग्रो बैग का उपयोग सुविधाजनक होता है।

नुकसान – प्रत्येक मौसम में गार्डनिंग के लिए इन ग्रो बैग्स का उपयोग बिना किसी नुकसान के किया जा सकता है।

(यह भी जानें: गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

थर्मोफोर्म पॉट्स – Thermoform Pots For Home Garden In Hindi

थर्मोफोर्म पॉट्स - Thermoform Pots For Home Garden In Hindi

थर्मोफॉर्म पॉट्स का उपयोग बालकनी, टेरेस या इनडोर प्लांटिंग के लिए कर सकते हैं। इन गमलों का टेराकोटा रंग, थर्मोफॉर्म पॉट को घर की सजावट के लिए सबसे बेस्ट गमला बनाता है। थर्मोफॉर्म पॉट अलग-अलग आकार में उपलब्ध हैं।

फायदे –

  • थर्मोफॉर्म पॉट अत्यधिक टिकाऊ, हल्के, लचीले और मजबूत होते हैं।
  • मिट्टी, सीमेंट या अन्य सामान्य प्लास्टिक गमलों की तरह ये टूटते-फूटते नहीं हैं।
  • इनमें आकार के आधार पर अतिरिक्त जल निकासी के लिए ड्रेनेज होल्स होते हैं।
  • प्रॉपर ड्रेनेज (उचित जल निकासी) के लिए थर्मोफॉर्म पॉट्स की निचली तली को ड्रेनेज स्टैंड के रूप में तैयार किया गया है।
  • आप थर्मोफॉर्म पॉट को हैंगिंग पॉट्स के लिए भी तैयार कर सकते हैं।
  • ये पॉट्स रिपॉटिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

नुकसान – थर्मोफोर्म पॉट्स अधिक बड़े आकार में उपलब्ध न होने के कारण इसमें बड़े पौधों को ग्रो नहीं किया जा सकता या उन्हें रिपॉट करने की आवश्यकता होती है।

(यह भी जानें: थर्मोफॉर्म पॉट्स का उपयोग कर पौधा कैसे ग्रो करें…..)

बेस्ट पॉट खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

मिट्टी के गमले – Clay Pots For Gardening In Hindi

मिट्टी के गमले - Clay Pots For Gardening In Hindi

पौधे लगाने के लिए मिट्टी के गमलों का उपयोग काफी समय से किया जा रहा है, चीनी तथा टेराकोटा मिट्टी के साथ-साथ कई प्रकार के मिट्टी के गमले मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते हैं, और यह बढ़ते पौधों के लिए अच्छा विकल्प भी है। लेकिन अब इसकी जगह कई प्रकार के मटेरियल से बने गमलों ने ले ली है। मिट्टी के गमले में अच्छा वायु-प्रवाह होता है, लेकिन अन्य प्रकारों की तुलना में ये पॉट अधिक जल्दी सूख जाते हैं।

नुकसान –

  • मिट्टी के गमले महंगे और भारी होते हैं।
  • गिरने पर टूट सकते हैं।
  • अत्यधिक तेज धूप में मिट्टी के गमलों में दरार आने की सम्भावना होती है।

(यह भी जानें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…..)

प्लास्टिक पॉट्स – Plastic Pots For Home Gardening In Hindi

घर पर इनडोर पौधे लगाने के लिए प्लास्टिक के गमले एक अच्छा विकल्प होता है, जो विभिन्न आकारों और रंगों में उपलब्ध होते हैं और यह गमले अन्य दूसरों की तुलना में अधिक आकर्षक भी होते हैं। विभिन्न प्लास्टिक मटेरियल से इन्हें तैयार किया जाता है, लेकिन पॉलीप्रोपाइलीन से बने पॉट्स अन्य प्लास्टिक पॉट्स की तुलना में अधिक टिकाऊ और महंगे होते हैं। प्लास्टिक गमलों में लगे हुए पौधों को मिट्टी के गमलों में लगे पौधों की तरह बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा गहरे रंग के प्लास्टिक के बर्तन हल्के रंग के बर्तनों की तुलना में अधिक गर्मी अवशोषित करते हैं।

फायदे –

  • प्लास्टिक के गमले कम महंगे होते हैं।
  • ये पॉट्स विभिन्न रंग एवं आकारों में उपलब्ध होते हैं।
  • प्लास्टिक के गमले सिरेमिक या टेरा कोट्टा पॉट्स की तुलना में वजन में हल्के होते हैं। और गिरने पर टूटते नहीं हैं।
  • प्लास्टिक पॉट्स की मिट्टी अधिक समय तक नम रहती है। इसीलिए नम मिट्टी पसंद करने वाले पौधों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

नुकसान –

  • सस्ते प्लास्टिक पॉट्स समय के साथ और अत्याधिक धूप में टूट-फूट सकते हैं और रंग फीका हो जाता है।
  • अधिक पानी की स्थिति में प्लास्टिक के गमले में ओवरवाटरिंग की समस्या हो सकती है, जिससे पौधों को सम्भावित नुकसान हो सकता है।

(यह भी जानें: घर पर गमले में लगाने के लिए बेस्ट 10 सब्जियां…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

हैंगिंग पॉट्स – Hanging Pots For Gardening In Hindi

हैंगिंग पॉट्स - Hanging Pots For Gardening In Hindi

बालकनी या घर के अन्दर डेकोरेटिव प्लांट्स या फूल वाले छोटे पौधे लगाने के लिए हैंगिंग पॉट सबसे अच्छा विकल्प है। घर के बाहर भी हैंगिंग पॉट में लटकती हुई फूल की बेलाएं एक अच्छा नजारा होता है। आप अपने घर के अन्दर की दीवार पर डेकोरेशन के लिए प्लास्टिक हुक हैंगिंग पॉट का उपयोग कर सकते हैं।

(यह भी जानें: कम देखभाल वाले बेस्ट आउटडोर हैंगिंग प्लांट्स…..)

कॉयर पॉट्स – Coir Pots For Garden In Hindi

कॉयर पॉट्स - Coir Pots For Garden In Hindi

प्लास्टिक और अन्य संबंधित सामग्रियों के बने गमले पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, जिनके नुकसानों को देखते हुए अधिकांश गार्डनर्स इकोफ्रेंडली गार्डनिंग को ध्यान में रखते हुए कॉयर पॉट्स का उपयोग करने लगे हैं। नारियल की भूसी (कॉयर) से बने गमले पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल हैं जो विभिन्न आकारों में आते हैं। ये पॉट्स डायरेक्ट मेथड से उगाए जाने वाले पौधों की इनडोर प्लांटिंग के लिए बेस्ट होते हैं।

(यह भी जानें: होम गार्डनिंग में कोकोपीट का उपयोग कैसे करें…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

वुडी पॉट्स – Woody Pots Best For Terrace Gardening In Hindi

वुडी पॉट्स - Woody Pots Best For Terrace Gardening In Hindi

आजकल लकड़ी के गमलों का निर्माण घर के डेकोरेशन के लिए छोटे फ्लावर प्लांट्स या अन्य हाउसप्लांट्स को लगाने के लिए किया जा रहा है। देवदार या रेडवुड जैसी लकड़ी से तैयार गमले लम्बे समय तक चल सकते हैं, इसके विपरीत अगर अन्य लकड़ी से गमलों का निर्माण किया जाता है, तो इनके जल्दी खराब होने की अधिक सम्भावना होती है। हालाँकि लकड़ी के गमलों की अधिक देखरेख करने की जरूरत होती है।

बेस्ट पॉट चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें – Things to keep in mind when choosing the best pot In Hindi

अपने घर पर टेरेस या आउटडोर गार्डन में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाने के लिए गमले चुनते समय आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • पौधे के परिपक्व आकार के अनुसार गमले का आकार चुनना चाहिए, ताकि पौधे को जड़ ग्रोथ के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।
  • गमला लेते समय उसके ड्रेनेज होल्स जरूर चेक करें।

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि होम गार्डनिंग के दौरान पेड़-पौधे लगाने के लिए उपयोग किये जाने वाले प्रमुख गमले कौन-कौन से हैं, उनके प्रकार तथा फायदे व नुकसान इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *