सलाद पत्ता अर्थात लेट्यूस उगाने के लिए 4 जरूरी चीजें – 4 Things You Need To Grow Your Own Lettuce In Containers In Hindi

लेट्यूस एक ग्रीन लीफी वेजिटेबल है, इसकी पत्तियां कुरकुरी तथा इनका स्वाद हल्का कड़वा होता है, लेकिन पत्तियों में कई सारे विटामिन, फाइबर और प्रोटीन के गुण होते हैं। कैलोरी में कम इन पत्तियों को सलाद के रूप में कच्चा तथा पका हुआ दोनों तरह से खाया जाता है। अक्सर हम लेट्यूस बाजार से लाकर खाते हैं, लेकिन घर पर लगाए गए लेट्यूस में बाजार से कहीं बेहतर स्वाद होता है, इसलिए लोग अपने घरों में ऑर्गेनिक लेट्यूस उगाते हैं। यदि आप भी अपने घर पर गमलों में इस पौधे को उगाने जा रहे हैं, तो हम आपको सलाद पत्ता लेट्यूस उगाने/लगाने के लिए जरूरी चीजों/सामान के बारे में बतायेंगे। लेट्यूस उगाने के क्या जरूरी होता है या जरूरी चीजें कौन सी हैं, जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें। (What Materials Do You Need To Grow Lettuce In Hindi)

लेट्यूस उगाने के लिए जरूरी चीजें – Things Needed To Grow Lettuce In Hindi 

घर पर गमले में सलाद पत्ता अर्थात लेट्यूस का पौधा लगाने के लिए, आपको निम्न सामान/चीजों की जरूरत होगी:-

  • सही साइज का गमला या ग्रो बैग (Pot Or Grow Bag)
  • अच्छा पॉटिंग मिक्स (Potting Soil Mix)
  • लेट्यूस की अच्छी क्वालिटी के बीज (Lettuce Seeds)
  • वाटर केन (Water Can)

परफेक्ट साइज का गमला या ग्रो बैग – Perfect Size Pot For Growing Lettuce In Hindi 

परफेक्ट साइज का गमला या ग्रो बैग - Perfect Size Pot For Growing Lettuce In Hindi 

सलाद पत्ता या लेट्यूस जैसी हरी पत्तेदार सब्जी के पौधों को लगाने के लिए लम्बाई की अपेक्षा अधिक चौड़ाई के गमले या कंटेनर का उपयोग किया जाता है। आप लेटस के बीज लगाने के लिए निम्न प्रकार के गमले का उपयोग कर सकते हैं:-

(और पढ़ें: होम गार्डनिंग के लिए बेस्ट गमले और उनके प्रकार…)

क्ले या अन्य धातुओं से बने गमले आपके लिए कॉस्टली हो सकते हैं, अतः इनके स्थान पर यदि आप HDPE या फैब्रिक ग्रो बैग का इस्तेमाल करते हैं, तो इस खर्चे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

लेट्यूस उगाने के लिए आपको एक परफेक्ट साइज के ड्रेनेज होल्स युक्त गमले की आवश्यकता होगी। यह पौधा कम से कम 6 इंच गहराई तथा अधिक चौड़े के पॉट या ग्रो बैग में अच्छी तरह से उगता है। अतः आप लेट्यूस सब्जी उगाने के लिए निम्न साइज के गमले खरीद सकते हैं:-

(और पढ़ें: ग्रो बैग साइज चार्ट फॉर वेजिटेबल…)

अच्छा पॉटिंग मिक्स – Good Potting Soil Mix For Growing Lettuce At Home In Hindi 

अच्छा पॉटिंग मिक्स - Good Potting Soil Mix For Growing Lettuce At Home In Hindi 

लेट्यूस हरी सब्जी उगाने के लिए आपको एक अच्छे पॉटिंग मिक्स की जरूरत होगी। यह पौधा कार्बनिक पदार्थों से युक्त अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में अच्छी ग्रोथ करता है, अतः आप रेडी टू यूज़ पॉटिंग सॉइल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फिर आप अपने घर पर एक अच्छा पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं।

घर पर लेटस उगाने के लिए आप निम्न चीजों को मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं:- 

(और पढ़ें: गमले की मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं …)

लेट्यूस के बीज – Good Quality Lettuce Seeds Most Important Things To Grow At Home In Hindi 

लेट्यूस के बीज - Good Quality Lettuce Seeds Most Important Things To Grow At Home In Hindi 

पॉटिंग मिक्स तैयार करने के बाद आपको लेट्यूस का पौधा लगाने के लिए, इसके अच्छी क्वालिटी और हाई जर्मिनेशन बीजों की आवश्यकता होगी। आप इन सीड्स को पास वाले किसी नर्सरी या सीड स्टोर से खरीद सकते हैं या फिर आप हमारे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म Organicbazar.Net से भी लेट्यूस के बीज खरीद सकते हैं। यहाँ आपको अच्छी क्वालिटी के बीज काफी किफायती दामों में मिल जाएंगे, यहाँ उपलब्ध सारे बीज, जर्मिनेशन टेस्टेड होते हैं।

(और पढ़ें: घर पर लेटस (लेट्यूस) कैसे उगाएं…)

वाटर कैन – Water Can Most Thing For Growing Lettuce Plant In Hindi 

वाटर कैन - Water Can Most Thing For Growing Lettuce Plant In Hindi 

सलाद पत्ता अर्थात लेट्यूस के बीज लगाने के बाद वाटर कैन की आवश्यकता होगी, जिससे आप पत्तियों को गीला किए बगैर सीधे पौधे की जड़ों में फब्बारे के रूप में पानी दे पायेंगे।

लेट्यूस की पत्तियों में 80% से अधिक पानी होता है, यदि आप उन्हें पर्याप्त पानी नहीं देते हैं, तो इससे पत्तियां अच्छी तरह से विकसित नहीं होंगी और उनका टेस्ट फीका हो सकता है, इसलिए जब भी गमले की मिट्टी सूखी हुई दिखे, तब पौधे को पानी देना चाहिए।

(और पढ़ें: बेस्ट होम गार्डन टूल्स जो गार्डनिंग को बनाएं आसान…)

घर पर लेटस उगाने के लिए वैकल्पिक चीजें – Optional Things For Growing Lettuce In Pot In Hindi

ऊपर बताई गयी मुख्य 4 चीजों के बाद आपको लेट्यूस उगाने लिए कुछ वैकल्पिक चीजों की आवश्यकता भी पड़ सकती है:-

  • यदि आप लेटस के साथ बहुत से पौधों के बीज लगाते हैं, तो उनके नाम याद रखने तथा गार्डन को आकर्षक बनाने के लिए प्लांट टैग भी लगा सकते हैं।
  • अपने पौधे को कीटों से बचाने के लिए आप स्टिकी ट्रैप और प्लास्टिक बैग कवर का उपयोग कर सकते हैं।
  • ग्रो बैग या कंटेनर में लगे पौधे से अतिरिक्त पानी बाहर निकलने के लिए आप ड्रेनेज मेट का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

इस लेख में आपने जाना, कि गमले में ग्रीन लीफी वेजिटेबल लेट्यूस या सलाद पत्ता  का पौधा लगाने/उगाने के लिए क्या जरूरी है या जरूरी चीजें कौन सी हैं, आवश्यक सामान/चीजों के नाम और उगाने संबंधित जानकारी के बारे में। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *