होम गार्डन में उगाने के लिए 10 शानदार फल देने वाले पेड़ – 10 Best Fruit Trees Grow At Home Garden in Hindi

फलों के पेड़ घर के गार्डन के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं और ये पेड़ ताजे फल और हवा देने के साथ-साथ अपने रंग बिरंगे फलों से गार्डन की खूबसूरती को भी बढ़ा देते हैं। आप इन पेड़ों को अपने गार्डन में गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे, उन 10 फल वाले पेड़ों के बारे में जिन्हें आसानी से घर पर उगाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

घर पर लगाएं फल वाले पेड़ – Plant Fruit Trees at Home in Hindi

फलों वालों पेड़ हमें ताजे फल और हवा देते हैं जो हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं, इन फलों वाले पेड़ों को आप अपने गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। आइये जानते हैं, 10 फलों वाले पेड़ों के बारे में।

(और पढ़ें: गमलों में फलों के पेड़ उगाने के 7 सीक्रेट तरीके…)

अमरूद – Guava Tree in Hindi

अमरूद - Guava Tree in Hindi

अमरूद (Guava) जिसे जाम भी कहा जाता है, खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी अमरुद के शौकीन हैं, तो आप इसे अपने घर पर या बगीचे में लगा सकते हैं। आपको बता दें कि, अमरुद के पेड़ उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु परिस्थितियों में उगाए जाते हैं। अगर आप इनके बीजों से इसे उगाना चाहते हैं, तो इसे बड़ा होने में बहुत समय लग सकता हैं। इसलिए इसके पेड़ को तेजी से विकसित करने के लिए आप इसे कटिंग और ग्राफ्टिंग के द्वारा लगा सकते हैं। अमरुद हल्के हरे से पीले रंग के होते हैं, लेकिन इसकी कुछ किस्में अंदर से लाल रंग की होती है।

पपीता – Papaya Tree in Hindi

पपीता - Papaya Tree in Hindi

पपीता का पेड़ छोटी शाखाओं वाला होता है, जिसे आप बीज द्वारा अपने घर पर या गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। इस पेड़ की खास बात यह है कि, इसका पेड़ 9-10 महीनों में फल देने लगता है। पपीते के पेड़ को बड़ा होने के लिए पर्याप्त धूप और उपजाऊ मिट्टी की आवश्कता होती है। इसके अलावा इसके फल हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

सीताफल – Sugar Apple Tree in Hindi

सीताफल - Sugar Apple Tree in Hindi

सीताफल के पौधे को आप आसानी से अपने घर पर लगा सकते हैं और यह बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। इसका फल खाने में बहुत ही मीठा होता है। इसके अतिरिक्त सीताफल की पत्तियों का इस्तेमाल घावों को भरने और कई तरह की औषधि बनाने में किया जाता है।

शहतूत – Mulberry Tree in Hindi

शहतूत - Mulberry Tree in Hindi

शहतूत के पौधों को आप बड़े गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं, और इसके पौधे की ज्यादा देखभाल करने की जरुरत भी नहीं होती है। शहतूत के पेड़ (Mulberry) को बीज से उगाया जाता है, लेकिन इसमें फल लगने में लगभग 10 साल तक का समय लग सकता है। इसके अतिरिक्त आप इसे ग्राफ्टिंग विधि द्वारा भी लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: टेरेस गार्डनिंग (रूफटॉप गार्डनिंग) की जानकारी…)

अनार – Pomegranate Tree in Hindi

अनार - Pomegranate Tree in Hindi

अनार एक ऐसा पेड़ है जिसे आपको अपने घर पर गार्डन या गमले में जरुर लगाना चाहिए। अनार कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अनार का पेड़ एक झाड़ी के रूप में बढ़ने के साथ-साथ, गर्म जलवायु में अच्छी तरह से विकसित होता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि, यह रोपण के लगभग 1 साल के अंदर ही आपको फल दे सकता है।

केला – Banana Tree in Hindi

केला - Banana Tree in Hindi

केला दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है, केला फाइबर के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप केले खाने के शोकीन हैं, तो आप इसके पेड़ को अपने गार्डन में गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं। इसके अच्छे विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरुरत होती है।

(और पढ़ें: केले के पेड़ को गमले/कंटेनर में कैसे उगाएं…)

बेर का पेड़ – Berry Tree in Hindi

बेर का पेड़ - Berry Tree in Hindi

बेर एक ऐसा फल है, जिसे लोग बड़े ही स्वाद से खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि, बेर के पेड़ की कई किस्में होती हैं। बेर में विटामिन A, विटामिन C और विटामिन B भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं और ये स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं। इसके पेड़ को अधिक देखभाल और रखरखाव की जरूरत नहीं होती है। बेर का पेड़ आपको ज्यादातर गाँव में या सड़क के किनारे लगा हुआ दिखाई दे सकता है।

अंजीर – Fig Tree in Hindi

अंजीर - Fig Tree in Hindi

अंजीर एक पर्णपाती पेड़ होता है, जो लगभग 7-10 मीटर लंबा होता है। बता दें कि, अंजीर को आप अपने गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। अंजीर के फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और रसभरे होते हैं। इसके सेवन से शरीर में ऑयरन की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

खुबानी – Apricot Tree in Hindi

खुबानी - Apricot Tree in Hindi

एप्रीकॉट या खुबानी का पेड़ बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है, और यह लगभग 2 साल के अंदर आपको फल दे सकता है। अगर आप अपने घर के गार्डन में फलों के पेड़ लगाना चाहते हैं, तो आपको खुबानी को अवश्य लगाना चाहिए। लेकिन खुबानी के पौधे को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह की जरुरत होती है।

जामुन – Java Plum Tree in Hindi

जामुन - Java Plum Tree in Hindi

जामुन के पौधे को आप अपने घर पर गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। आपको बता दें कि, जामुन एक सदाबहार पेड़ है। जिसके फलों का उपयोग जैम, जेली और शरवत बनाने के लिए किया जाता है। जामुन के पेड़ के लिए पर्याप्त जगह की जरुरत होती है। जामुन का पेड़ समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय जलवायु में अच्छी तरह से विकसित होता है।

(और पढ़ें: गर्मियों में कैसे करें गार्डन की देखभाल…)

निष्कर्ष – conclusion

इस लेख में आपने जाना, उन 10 फलों वाले पेड़ों के बारे में जिन्हें आप अपने घर पर गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। उम्मीद है कि, आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। हमारी और उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *