गार्डन में लकड़ी की राख का उपयोग और इसके फायदे – Wood Ash Fertilizer for Plants, Uses and Benefits in Hindi

सभी लोग लकड़ी की राख (वुड ऐश) के बारे में थोड़ा या अधिक जानते ही होंगे। जो लोग राख के बारे में नहीं जानते उन्हें हम बता दें कि लकड़ी जलाने के बाद जो भूरा-सफ़ेद अवशेष बचता है, उसे राख कहा जाता है। क्या आप जानते हैं लकड़ी की राख आपके गार्डन में लगे हुए पौधों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। अगर आप एक गार्डनर हैं और आप राख उर्वरक का पौधों के लिए उपयोग कैसे करें? के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि लकड़ी राख उर्वरक या वुड ऐश फर्टिलाइजर क्या है, इसका गार्डन में उपयोग कब और कैसे करें, गार्डनिंग में लकड़ी की राख के फायदे क्या हैं? जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

वुड एस फर्टिलाइजर क्या है – What is Wood Ash Fertilizer in Hindi

राख, लकड़ी के जलने के बाद बचा हुआ भूरा-सफ़ेद अवशेष होता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम (पोटाश) के अतिरिक्त पौधों के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मैग्नीशियम, फास्फोरस और सल्फर भी आमतौर पर लकड़ी की राख में पाए जाते हैं। इसके अलावा राख में पौधों के लिए आवश्यक आयरन, एल्युमिनियम, मैंगनीज, जिंक, बोरॉन और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी ट्रेस तत्वों के रूप में पाई जाती है। पौधों को आवश्यक पोषक तत्व देने के लिए लकड़ी की राख का इस्तेमाल उर्वरक के रूप में किया जाता है।

लकड़ी की राख से उर्वरक कैसे तैयार करें – How to make wood ash fertilizer for plants in Hindi

लकड़ी की राख से उर्वरक कैसे तैयार करें - How to make wood ash fertilizer for plants in Hindi

लकड़ी की राख (वुड ऐश) को सीधे तौर पर मिट्टी में अच्छी तरह मिला कर जैविक उर्वरक के रूप में उपयोग किया जा सकता है लेकिन इस उर्वरक का सबसे अच्छा उपयोग कम मात्रा में बिखेरकर या अन्य खाद, उर्वरक के साथ मिलकर किया जाना चाहिए। चूँकि लकड़ी की राख गीली होने पर लाइ और लवण बनाती है। कम मात्रा में, लाइ और नमक पौधों में किसी भी तरह की समस्या पैदा नहीं करते, लेकिन अधिक मात्रा में लाइ और नमक आपके पौधों को जला सकते हैं। अतः कंपोस्ट या अन्य खाद के साथ कम मात्रा में लकड़ी की राख का उर्वरक के रूप में उपयोग पौधों के लिए फायदेमंद होता है।

लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में वुड ऐश का इस्तेमाल करने के लिए आप अपने गार्डन में पौधे की आवश्यकता अनुसार छनी हुई राख को पानी में घोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान रखें सभी लकड़ी राख उर्वरक या वुड ऐश फर्टिलाइजर समान नहीं होते हैं। हर प्रकार की जली हुई लकड़ी की राख में पोषक तत्वों की उपस्थिति अलग-अलग मात्रा में हो सकती है। यदि राख उर्वरक मुख्य रूप से ओक और मेपल जैसे दृढ़ लकड़ी से बनाई जाती है, तो इसमें पोषक तत्व और खनिज बहुत अधिक मात्रा में उपस्थित होंगे। यदि चिमनी की राख ज्यादातर चीड़ या देवदार जैसे सॉफ्टवुड को जलाकर बनाई जाती है तो इस राख में पोषक तत्व और खनिज कम मात्रा में मौजूद होंगे।

(और पढ़ें: सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? जानिए गार्डनिंग में इसका उपयोग और फायदे….)

गार्डन में लकड़ी की राख का उपयोग कैसे करें – How to Use of Wood Ash for Garden in Hindi

लकड़ी की राख का उपयोग जैविक उर्वरक के रूप में पौधों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के लिए किया जाता है। इसमें उपस्थित कैल्शियम व पोटेशियम पौधों की ग्रोथ में मदद करता है। उपयोग करने से पहले, राख को बड़े चारकोल (कोयला) टुकड़ों, साथ ही किसी भी सक्रिय अंगारे को हटाने के लिए छान लें। गार्डन में लकड़ी की राख का उपयोग करने के तरीके निम्न हैं:

  • मिट्टी तैयार करते समय इस वुड एस उर्वरक को आप सीधा मिट्टी में मिला सकते हैं।
  • राख को आप लिक्विड फॉर्म या तरल रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिट्टी की उर्वरता परीक्षण के आधार पर और गार्डन में पौधों की पोषक तत्वों की जरूरतों के आधार पर ही लकड़ी की राख का इस्तेमाल करना चाहिए।

(और पढ़ें: पौधों में नाइट्रोजन की कमी के लक्षण…)

गमले के पौधों के लिए राख उर्वरक का उपयोग – Wood Ash Fertilizer for potted plants in Hindi

गमले में लगे हुए पौधों में लकड़ी की राख का इस्तेमाल पौधों की प्रकृति पर निर्भर करता है। लकड़ी की राख से बना उर्वरक नाइट्रोजन की आपूर्ति नहीं करता और यह मिट्टी की क्षारीयता को बढ़ाता है जो आपके अम्लीय मिट्टी पसंद करने वाले पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है। गमले या ग्रो बैग में लगे पौधों के लिए लकड़ी की राख का उपयोग पौधों में पोटेशियम और कैल्शियम की कमी को दूर करने करने के लिए जैविक उर्वरक के रूप में मिट्टी में मिलाया जा सकता है।

सब्जियों के लिए वुड एस फर्टिलाइजर का उपयोग Uses of wood ash for vegetables in Hindi

सब्जियों के लिए लकड़ी की राख का उपयोग - Use of wood ash for vegetables in Hindi

लकड़ी की राख (वुड ऐश फर्टिलाइजर) में कैल्शियम, पोटेशियम व अन्य ट्रेस तत्व उपस्थित होते हैं। जो पौधों की बेहतर ग्रोथ में सहायता करते हैं, इसलिए लकड़ी की राख सब्जी के बगीचे में उपयोग करने के लिए बहुत अच्छा उर्वरक है। आप पौधों में कैल्शियम और पोटेशियम पोषक तत्वों की कमी पाए जाने पर लकड़ी की राख का इस्तेमाल अपने गार्डन में लगे पौधों के लिए कर सकते हैं।

कीट नियंत्रण के लिए लकड़ी की राख – Wood ash for pest control in Hindi

कीट नियंत्रण में लकड़ी की राख का उपयोग - Use of Wood ash in pest control in Hindi

लकड़ी की राख (वुड एस फर्टिलाइजर) कीटों को नियंत्रित करने और उन्हें मारने के लिए होममेड जैविक कीटनाशक की तरह कार्य करती है। वुड एस फर्टिलाइजर में उपस्थित लवण अर्थात साल्ट घोंघे (snails), स्लग (slugs) और कुछ नरम शरीर वाले कीटों को मारने का काम करता है। गार्डन के पौधों को कीटों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए लकड़ी की राख को पौधों के आधार के चारों ओर छिड़कना चाहिए। ध्यान रखें यदि राख गीली हो जाती है, तो पानी के साथ इसमें उपस्थित साल्ट या लवण निकल जाता है और लकड़ी की राख अप्रभावी हो जाती है। अतः कीट नियंत्रण के लिए सूखी लकड़ी की राख को उपयोग में लाया जाना चाहिए।

(और पढ़ें: आउटडोर प्लांट्स को कीड़ों से बचाने के लिए टिप्स…)

पौधों के लिए लकड़ी की राख के फायदे – Benefits of Wood Ash for Plants in Hindi

गार्डन में लकड़ी की राख का इस्तेमाल आपके पौधों को कई प्रकार से फायदा पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं लकड़ी की राख से बनी खाद के इस्तेमाल से पौधों में होने वाले लाभ कौन-कौन से हैं:

  • राख उर्वरक मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है।
  • राख का इस्तेमाल पौधों को कैल्शियम व पोटेशियम प्रदान करता है।
  • गार्डन में राख का उपयोग करने से आपके पौधों को आवश्यक कई ट्रेस तत्व भी मिलते हैं जो पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं।
  • लवुड एस फर्टिलाइजर मिट्टी की अम्लीयता को कम करने में आपकी मदद करती है।
  • लकड़ी की राख कीट नियंत्रण में भी आपकी मदद करती है।
  • राख का इस्तेमाल आपके गार्डन में पौधों में उपस्थित हानिकारक कीटों को भी मारता है।

पौधों के लिए लकड़ी की राख से नुकसान – Disadvantages of wood ash for plants in Hindi

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी प्रकार लकड़ी की राख से पौधों को फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। राख उर्वरक से पौधों को नुकसान से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि लकड़ी की राख का उपयोग सावधानीपूर्वक और उचित मात्रा में किया जाना चाहिए। अगर वुड एस फर्टिलाइजर का उपयोग सावधानी पूर्वक न किया जाये तो पौधों को निम्न प्रकार से नुकसान हो सकते हैं, जैसे:

  • यह अम्लीय मिट्टी के पीएच को बढ़ाने अर्थात मिट्टी को क्षारीय बनाने की क्षमता भी रखता है। इसके उपयोग से अम्लीय मिट्टी में उगने वाले पौधों को नुकसान हो सकता है।
  • लकड़ी की राख गीली होने पर लाइ (lye) और लवण का निर्माण करती है। अधिक मात्रा में लाइ (lye) और नमक आपके पौधों को जला सकते हैं।

(और पढ़ें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक…)

निष्कर्ष – Conclusion 

इस आर्टिकल में आपने जाना कि होम मेड फ़र्टिलाइज़र के रूप में लकड़ी की राख का उपयोग अपने घर के गार्डन में लगे हुए पौधों के लिए कैसे करें। वुड ऐश फर्टिलाइजर (लकड़ी की राख) से पौधों को होने वाले फायदे व उपयोग करने के तरीके क्या हैं। क्या आपने पहले कभी लकड़ी की खाद का उपयोग किया है, तथा इसके और क्या फायदे हैं कमेंट में लिखकर हमें जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *