पौधों के लिए किस प्रकार का शेड नेट रहेगा सबसे अच्छा, जानें पूरी जानकारी – Which Shade Net Is Best For Terrace Garden In Hindi 

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और बाहर का तापमान रोजाना बढ़ने लगा है। ऐसे में कई लोगों का छत पर गार्डन बना रहता है जिसमें तरह-तरह के पौधे लगे होते हैं। इस समय गार्डनर अपने पौधों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए बगीचे में शेड नेट का उपयोग करते हैं। लेकिन यह शेड नेट भी कई अलग-अलग रंगों और प्रकार में आती है। हर तरह की शेड नेट का पौधों पर अलग-अलग प्रभाव होता है, इसीलिए आपको शेड नेट की जानकारी होना जरूरी है, इससे गार्डन के लिए सही शेड नेट चुनना आपके लिए आसान हो जायेगा। आज इस लेख में शेड नेट के बारे में बताई गयी गाइड आपको अपने पौधों के लिए सबसे अच्छा शेड नेट चुनने में मदद करेगी। गार्डन में लगाने के लिए कौन सा शेड नेट सबसे अच्छा है, इसकी जानकारी के लिए लेख लास्ट तक जरूर पढ़ें।

बगीचे में शेड नेट का उपयोग करने के फायदे क्या हैं – Benefits Of Shade Net For Plants In Gardening In Hindi

बगीचे में शेड नेट का उपयोग करने के फायदे क्या हैं - Benefits Of Shade Net For Plants In Gardening In Hindi 

शेड नेट, गर्म महीनों के दौरान घर के बगीचे के वातावरण को ठंडा रखती है। इससे पौधे अत्यधिक गर्मी से होने वाले नुकसान से बच जाते हैं। शेड नेट कई अलग-अलग रंगों और प्रकार में आती हैं, जिनका छाया प्रदान करने का प्रतिशत भी अलग-अलग होता है। चलिए गार्डन में शेड नेट का उपयोग करने के फायदे के बारे में जानते हैं:

  1. ग्रीन या अन्य कलर की शेड नेट पौधों के लिए बेहतर वेंटिलेशन प्रदान करती है।
  2. पौधों को गर्मी से बचाती है। 
  3. हवा की गति को कम करके पौधों की सुरक्षित रखने में भी मदद करती है।
  4. शेड नेट, हानिकारक पराबैंगनी किरणों से (Uv Rays) पौधों की सुरक्षा करती है।
  5. मिट्टी में नमी की मात्रा बनी रहती है, क्योंकि पानी का वाष्पीकरण कम होता है। 
  6. इसे लगाने से कीटों से पौधों का बचाव हो जाता है।
  7. तेज बारिश में भी गमलों में पानी नहीं भर पाता है।
  8. छाया में उगने वाले पौधों के लिए ग्रीन शेड नेट विशेष रूप से फायदेमंद है।
  9. स्वस्थ पौधे उगते हैं।
  10. पौधों का ठंड से बचाव होता है।
  11. शेड नेट को लगाने से बन्दर, पक्षी गार्डन में नहीं आ पाते हैं।
  12. धूल मिट्टी से भी पौधे बच जाते हैं।

(यह भी पढ़ें: घर पर टेरेस गार्डन कैसे बनाएं, जानें फुल गाइड..)

पौधों के लिए सबसे अच्छा शेड नेट कैसे चुनें – How To Choose Right Shade Cloth For Plants In Hindi 

पौधों के लिए सबसे अच्छा शेड नेट कैसे चुनें - How To Choose Right Shade Cloth For Plants In Hindi 

अपने पौधों के लिए एक सही शेड नेट चुनना बेहद जरूरी है। गार्डन में लगाने के लिए शेड नेट चुनते समय आप वजन जांच जरूर करें। शेड नेट हल्का और लंबे समय तक चलने वाला होना चाहिए। यह जांचना चाहिए कि क्या इसे आसानी से गार्डन में लगाया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या शेड नेट उचित तापमान नियंत्रण के साथ पौधों के लिए पर्याप्त छाया प्रदान करता है की नहीं। एक अच्छी शेड नेट चुनने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:

शेड नेट का प्रकार चुनें – Types Of Shade Net In Hindi 

मार्केट में मुख्य तौर पर 2 तरह की शेड नेट आती हैं, पहली वूवन नेट और दूसरी निटेड। इनकी डिटेल नीचे बताई गयी है:

  • वूवन शेड नेट (Woven Shade Cloth) – इस शेड नेट में हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल रूप से धागे सिले हुए रहते हैं। ये बेहतर छाया प्रदान करते हैं। तेज हवा से पौधों की सुरक्षा करती है। इसमें खिंचाव की क्षमता कम होती है। यह शेड नेट 3 से 5 साल चलती है। पराबैंगनी किरणों से पौधों की सुरक्षा करती है। यह थोड़ी वजनदार होती है।
  • निटेड शेड नेट (Knitted Shade Cloth) – इस शेड नेट को सिंगल धागे से बनाया जाता है। इसमें खिंचाव की क्षमता अधिक होती है। इसमें वेंटीलेशन बहुत अच्छा रहता है। यह लम्बे समय तक चलती है। पराबैंगनी किरणों से पौधों की सुरक्षा करती है। यह हल्की होती है। निटेड शेड नेट सस्ती, टिकाऊ, सभी प्रकार के मौसमों, कीटों से पौधों की सुरक्षा करती है। अपने पौधों को अत्यधिक गर्म मौसम से बचाने और उन्हें गर्मी में स्वस्थ रूप से विकसित करने के लिए, निटेड शेड नेट बेहतर विकल्प है।

(यह भी पढ़ें: गार्डन में शेड नेट लगाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान…)

शेड नेट के छाया प्रतिशत का ध्यान रखें – Best Percentage Shade Cloth For Plants In Hindi 

शेड नेट के छाया प्रतिशत का ध्यान रखें - Best Percentage Shade Cloth For Plants In Hindi 

यह शेड नेट अलग-अलग घनत्व में आती हैं। शेड क्लॉथ के घनत्व को “प्रतिशत” कहते हैं। प्रतिशत में अंतर अलग-अलग मात्रा में सूर्य के प्रकाश को प्रवेश करने देता है, जिसका अर्थ है कि आपके द्वारा चुनी गयी शेड नेट का प्रतिशत सूर्य प्रकाश की उस प्रतिशत को अवरुद्ध कर देता है। आप जो भी उगाते हैं उन पौधों की प्रकाश की जरूरत के आधार पर शेड नेट को चुनना चाहिए।

शेड नेट 30% से लेकर 90 प्रतिशत तक की आती हैं। आमतौर पर 30-50% छाया प्रतिशत वाली शेड नेट सब्जियों के पौधों जैसे लेट्यूस, पालक, पत्तागोभी आदि के लिए आदर्श होती है। अधिकांश पौधे 40% – 60% छाया के साथ सबसे अच्छी ग्रोथ करेंगे। जबकि 80-90% छाया वाली शेड नेट केवल उन पौधों के लिए आदर्श है, जो पूर्ण छाया में उगना पसंद करते हैं। हालाँकि, कुछ छायादार पौधों जैसे ऑर्किड और कुछ फ़र्न को उगाते समय, सही प्रकाश स्तर प्राप्त करने के लिए 75% या उससे अधिक वाली शेड नेट की आवश्यकता हो सकती है।

(यह भी पढ़ें: छाया में उगने वाली सब्जियां…)

शेड नेट के रंग का ध्यान रखें – What Colour Shade Cloth Is Best For Plants In Hindi 

छाया प्रदान करने वाली ये शेड नेट कई रंगों में आती हैं जैसे हरी नेट (Green Shade Net), सफ़ेद, काली, नीली, लाल, पीली नेट आदि। शेड नेट चुनते समय, यह जानना महत्वपूर्ण है कि शेड नेट के अलग-अलग रंग, अलग-अलग पौधों के विकास को प्रभावित करते हैं। हल्के रंग की शेड नेट सूर्य की गर्मी को अच्छे से परावर्तित कर देती है, जबकि डार्क रंग की शेड नेट सूर्य की गर्मी को अवशोषित करती हैं। चलिए इनके बारे में डिटेल में समझते हैं:

  • सफेद नेट – यह नेट हल्के रंग में आती है। यह सूर्य प्रकाश को परावर्तित (Reflect) कर देती है।
  • हरी नेट – इस नेट का उपयोग पौधों को अधिक तेज धूप से बचाने के लिए किया जाता है, जिससे बगीचे में गर्मी नियंत्रित रहती है। इस नेट में पौधों के लिए आवश्यक प्रकाश भी मिलता रहता है। यह देखा गया है कि जो पौधे हरे रंग की शेड नेट के नीचे उगते हैं, उनमें हल्के रंग की शेड नेट की तुलना में बड़ी पत्तियाँ होती हैं। यह नेट आंशिक छाया (4 से 6 घंटे की धूप) में उगने वाले सब्जी, फूल और हर्ब आदि के पौधों को उगाने के लिए आदर्श है।
  • काली नेट – इस नेट में पौधों को अधिक छाया मिलती है। जो पौधे उगने के लिए छाया पसंद करते हैं, उनके लिए ब्लैक शेड नेट का उपयोग किया जा सकता है।

(यह भी पढ़ें: गार्डन में क्रीपर नेट का उपयोग कब और कैसे करें…)

गार्डन में उपयोग के लिए कौन सा शेड नेट सबसे अच्छा है – Best Shade Cloth For Garden In Hindi 

गार्डन में उपयोग के लिए कौन सा शेड नेट सबसे अच्छा है - Best Shade Cloth For Garden In Hindi 

वैसे तो ऊपर बताये गये सभी नेट के अलग-अलग उपयोग हैं। लेकिन यदि आप फिर भी कन्फ्यूज हो रहे हैं कि आपके पौधों के लिए सबसे बेहतर कौन सी शेड रहेगी? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप ग्रीन शेड नेट का चुनाव कर सकते हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट गार्डनर इसी नेट को गार्डन में लगाने की सलाह देते हैं। ग्रीन शेड नेट पौधों को तेज धूप से बचाती है, लेकिन थोड़ा प्रकाश इसमें से अंदर आता रहता है। इस नेट में पौधों की मिट्टी जल्दी नहीं सूखती है, बगीचे का तापमान नियंत्रित रहता है और तेज हवा से पौधे सुरक्षित रहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्रीन शेड नेट के इस्तेमाल से गार्डन सुंदर और अट्रैक्टिव दिखता है।

शेड नेट कहाँ से खरीदें – Where Can I Buy Shade Cloth For My Garden In Hindi 

Organicbazar.net साईट से आप ग्रीन शेड नेट काफी सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। यहाँ आपको 50% से 75% वाली ग्रीन शेड नेट काफी उचित कीमत पर मिल जाती है।

इस लेख में पौधों के लिए सबसे अच्छा शेड नेट चुनने की गाइड बताई गयी है। उम्मीद करते हैं इस लेख को पढ़कर आप ग्रीन नेट के प्रकार, रंग और उनके पौधों पर उसके प्रभाव के बारे में अच्छे से समझ गये होंगे। अगर इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद भी आपके मन में कोई सवाल आता है तो आप उसे कमेन्ट बॉक्स में लिख सकते हैं। हम आपके उस सवाल का जबाव अवश्य देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *