इन पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है नीम तेल, प्रयोग के समय बरतें सावधानी – Which Plants Do Not Like Neem Oil In Hindi

नीम ऑयल, नीम के बीजों से बनाया गया एक प्राकृतिक जैविक उत्पाद है, जिसका उपयोग अक्सर गार्डनिंग में पेस्टीसाइड और फंगीसाइड के तौर पर किया जाता है। वैसे तो नीम तेल अपने प्राकृतिक कीट विकर्षक गुणों के कारण ऑर्गेनिक गार्डन में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है, लेकिन फिर भी कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है या फिर बहुत ही सावधानी के साथ किया जाता है। यह पौधे नाजुक पत्तियों वाले होते हैं, जिन पर नीम तेल के कुछ नुकसान जैसे पौधों के जलने या झुलसने का खतरा होता है। आज इस लेख में हम उन्हीं नीम तेल पसंद न करने वाले पौधों पर चर्चा करेंगे, जिससे इसका उपयोग आप कुछ सावधानियों के साथ कर सकें। किन पौधों पर नीम तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए? नीम तेल के प्रति संवेदनशील पौधे (Neem Oil Sensitive Plants In Hindi) की जानकारी के लिए लेख पूरा पढ़ें।

क्या नीम का तेल पौधों को मार सकता है – Can Neem Oil Kill Plants In Hindi 

क्या नीम का तेल पौधों को मार सकता है - Can Neem Oil Kill Plants In Hindi 

आमतौर पर नीम के तेल का उपयोग पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसका अनुचित और अत्याधिक उपयोग पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक गर्म मौसम में इसका उपयोग करने से पौधा तनावग्रस्त और क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसके अतिरिक्त युवा और नई ग्रोथ करते हुए पौधे नीम तेल के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं, जिन पर इसके स्प्रे से पौधे की ग्रोथ रुक सकती है या फिर वह मर भी सकता है। अतः पौधे पर इसका उपयोग दिशा-निर्देशों के अनुसार करना उचित है।

(यह भी जानें: नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर….)

क्या नीम तेल पौधों को जला सकता है – Can Neem Oil Burn Plants In Hindi 

क्या नीम तेल पौधों को जला सकता है - Can Neem Oil Burn Plants In Hindi 

यदि पौधे पर नीम का तेल गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, तो संभावित रूप से यह कुछ पौधों को जला सकता है। कुछ नाजुक और मोमी पत्तियों वाले पौधे नीम तेल के प्रति संवेदनशील होते हैं, जिससे उनकी पत्तियों के जलने की संभावना अधिक होती है।

यदि आप इन पौधों पर नीम तेल का स्प्रे करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक छोटे हिस्से पर स्प्रे कर परीक्षण करें। यदि पत्तियां झुलसती या जलती नहीं हैं, तब आप इसे बाकी हिस्से पर स्प्रे कर सकते हैं।

आइये अब जानते हैं- नीम तेल के प्रति संवेदनशील पौधे कौन से हैं?

(यह भी जानें: पौधों पर बहुत अधिक कीटनाशक का प्रभाव और बचाव के तरीके…)

नीम तेल का उपयोग किन पौधों पर नहीं करना चाहिए – Plants That Not Like Neem Oil In Hindi

नीम के तेल का उपयोग किन पौधों पर नहीं करना चाहिए - Plants That Not Like Neem Oil In Hindi

गार्डन में नीम के तेल का उपयोग पारिस्थितिक और पर्यावरण की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन आपको पता होना चाहिए, कि इसका उपयोग कैसे करना है? क्योंकि इसके प्रभावी गुणों के कारण कुछ नाजुक पौधे नीम तेल को अच्छी तरह सहन नहीं कर पाते हैं, जिससे पौधे पर इसके कुछ नुकसान देखे जा सकते हैं, इसलिए ऐसे पौधों पर नीम तेल का स्प्रे करने से बचना महत्वपूर्ण है। नीम तेल पसंद न करने वाले पौधे (neem oil pasand na karne wale paudhe) निम्न हैं:-

नीम तेल पसंद न करने वाले हर्ब के पौधे – Herbal Plants That Do Not Like Neem Oil In Hindi

नीम तेल पसंद न करने वाले हर्बल प्लांट्स - Herbal Plants That Do Not Like Neem Oil In Hindi

आमतौर पर हर्बल प्लांट अपनी स्वादिष्ट पत्तियों के लिए जाने जाते हैं। यदि आप इन पौधों की पत्तियों पर नीम ऑयल का स्प्रे करते हैं, तो इसके प्रभाव से इन पत्तियों का स्वाद बदल सकता है, इसलिए हर्ब के पौधों पर नीम तेल का स्प्रे न करने की सलाह दी जाती है। आइये जानते हैं नीम तेल पसंद न करने वाले हर्बल प्लांट्स के नाम:-

  • थाइम (Thyme)
  • सेज (Sage)
  • अजमोद (Parsley)
  • ओरिगैनो (Oregano)
  • मर्जोरम (Marjoram)
  • डिल (Dill)
  • डंडेलियन (Dandelion)
  • सिलेंट्रो (Cilantro)
  • चाइव्स (Chives)
  • कैरवे (Caraway)
  • तुलसी (Basil)

नीम ऑयल पसंद न करने वाले पत्तेदार पौधे – Leafy Plants That Do Not Like Neem Oil In Hindi

आपके गार्डन में लगी कुछ हरी पत्तेदार सब्जियां भी नीम तेल के प्रति संवेदनशील हो सकती हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:-

  • इंडियन क्रेस (Indian Cress)
  • अरुगुला (Arugula)
  • लेट्यूस (Lettuce)
  • केल (Kale)
  • पालक (Spinach)

नीम तेल पसंद न करने वाले कुछ सजावटी पौधे – Neem Oil Sensitive Ornamental Plants In Hindi

नीम तेल पसंद न करने वाले कुछ सजावटी पौधे - Ornamental Plants That Do Not Like Neem Oil In Hindi

पौधों के लिए नीम तेल का घोल कैसे बनाएं – How To Make A Neem Oil Spray For Plants?

पौधों पर नीम के तेल का स्प्रे करने के लिए घोल बनाने की विधि कुछ इस प्रकार है:-

  • 1-2 चम्मच नीम के तेल को 1 लीटर गुनगुने पानी में मिलाएं।
  • अब इस घोल में कुछ बूँदें डिश सोप या कीटनाशक साबुन की मिलाएं।
  • इसके बाद घोल को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब आप इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर कीट या रोग प्रभावित पौधों पर स्प्रे कर सकते हैं।
  • यदि संक्रमण अधिक है, तो प्रत्येक 7-14 दिनों में आवश्यकतानुसार दोबारा स्प्रे कर सकते हैं।

(यह भी जानें:- एजाडिरेक्टिन नीम तेल कीटनाशक का गार्डन में उपयोग….)

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर – FAQ And Their Answer In Hindi 

प्रश्न:- क्या नीम का तेल सब्जियों के लिए सुरक्षित है?

उत्तर:- जी हाँ, नीम ऑयल खाद्य पौधों अर्थात सब्जियों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन सब्जियों की कटाई से कुछ सप्ताह पहले इसका स्प्रे करना बंद कर देना चाहिए।

प्रश्न:- क्या फूल वाले पौधों पर नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं

उत्तर:- अधिकांश फूल वाले पौधे नीम के तेल को अच्छी तरह से सहन कर लेते हैं, लेकिन पूरे पौधे पर इसका उपयोग करने से पहले इसका छोटे क्षेत्र में परीक्षण करना अच्छा होता है।

प्रश्न:- नीम के तेल का उपयोग कब नहीं करना चाहिए?

उत्तर:- अत्याधिक गर्म मौसम में (दोपहर के समय) नीम तेल का स्प्रे करने से पौधों को नुकसान हो सकता है, अतः दोपहर के समय इसके उपयोग से बचना चाहिए।

प्रश्न:- क्या नीम के तेल को अन्य कीटनाशकों या उर्वरकों के साथ मिलाया जा सकता है?

उत्तर:- हां, नीम के तेल को कुछ कीटनाशकों और उर्वरकों के साथ मिलाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे प्रत्येक उत्पाद की मात्रा और प्रभावशीलता अलग -अलग होती है, इसलिए दोनों के लेबल पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार उपयोग करें।

इस लेख में आपने जाना कि कौन से पौधों पर नीम तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इस प्राकृतिक तेल के नुकसान तथा नीम तेल के प्रति संवेदनशील (Neem Oil Sensitive Plants In Hindi) या पसंद न करने वाले पौधे के बारे में। उम्मीद है लेख आपको अच्छा लगा हो, इस लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *