प्रोम (PROM) खाद क्या है, जानें गार्डनिंग में इसके उपयोग व फायदे – What Is Prom Fertilizer, Its Uses And Benefits In Hindi

होम गार्डन में लगे पेड़ पौधों में स्वस्थ तथा मजबूत जड़ें विकसित करने, अच्छी तरह फलने-फूलने तथा बेहतर ग्रोथ के लिए अन्य पोषक तत्वों के अलावा फास्फोरस युक्त पोषक तत्वों की आवश्यकता भी होती है। यदि आपके गमले या गार्डन में लगे पौधों की ग्रोथ रुक गई है और पौधे में फलों व फूलों का न आना व फलों का अच्छी मात्रा में उत्पादन न होना, इत्यादि समस्याएं होने लगी हैं, तो आप समझ जाइये कि, अब पौधों को मुख्य रूप से फास्फोरस रिच ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर देने की जरुरत है, इसके लिए आप पौधों में प्रोम उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। प्रोम खाद या उर्वरक क्या है, यह कैसे बनाएं, प्रोम फर्टिलाइजर का उपयोग कब और कैसे करें तथा इसके उपयोग से पौधों में होने वाले फायदे कौन-कौन से हैं, के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। (prom khad kya hai aur ise banane ki vidhi)

प्रोम (PROM) फर्टिलाइजर क्या है – What Is PROM Fertilizer In Hindi

प्रोम (PROM) फर्टिलाइजर क्या है - What Is PROM Fertilizer In Hindi

फॉस्फोरस रिच ऑर्गेनिक मैन्योर (Phosphorus Rich Organic Manure) अर्थात् प्रोम जैविक रूप से तैयार किया गया एक आर्गेनिक फर्टिलाइजर है, जिसका उपयोग गार्डनिंग में पौधों के लिए डाइ अमोनियम फॉस्फेट (DAP) और सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP) रसायनों के स्थान पर जैविक खाद के रूप में किया जाता है, प्रोम रासायनिक उर्वरकों की तुलना में गमले या गार्डन की मिट्टी में फास्फोरस जोड़ने का एक सबसे आसान व अच्छा विकल्प है। प्रोम खाद, विभिन्न फॉस्फोरस युक्त कार्बनिक पदार्थों जैसे – गोबर खाद, प्लांट वेस्ट, चीनी मिल का प्रेस मड (Sugar Mill Press Mud), विभिन्न प्रकार की खली और ऊन के कारखानों का अपशिष्ट पदार्थ, आदि को रॉक फॉस्फेट के साथ कम्पोस्टिंग करके बनाया जाता है। फॉस्फोरस रिच आर्गेनिक मैन्योर (PROM) में अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व (कॉपर, जिंक और कोबाल्ट) भी पाये जाते हैं। प्रोम (prom) खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(यह भी जानें: पौधों में पोषक तत्वों के कार्य और कमी के लक्षण…)

प्रोम (PROM) खाद में पाए जाने वाले पदार्थ – Substances Found In Phosphate Rich Organic Manure In Hindi

गमले या ग्रो बैग में लगे पौधे के लिए प्रोम खाद बहुत ही लाभदायक होती है, आइये जानते हैं कि, प्रोम में क्या क्या पाया जाता है तथा यह कौन से पदार्थ से मिलकर बनता है, प्रोम फर्टिलाइजर (Phosphorus Rich Organic Manure) तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले पदार्थ तथा उनका प्रतिशत (%) मान, जो कि नीचे बताया गया है, निम्न है:

1.       जैविक खाद (Organic manure)
40%
2.       रॉक फॉस्फेट (Rock Phosphate)
25%
3.       बोन मील स्टीम्ड (Bone meal steamed)
15%
4.       डी-ऑयल केक (De-oiled Cakes)
5%
5.       कैलोट्रोफिस (Calotropis plant)
5%
6.       नोची लीफ  (nochi leaf)
3%
7.       अंडे का छिलका (Egg shell)
2%
8.       पोटेशियम (Potassium humate)
2%
9.       वैम (Vesicular Arbuscular Mycorrhizal)
2%
10.   बायो फर्टिलाइजर (Biofertilizer)
1%

(यह भी जानें: हरी खाद क्या है, गार्डनिंग में इसके उपयोग तथा फायदे…)

गार्डनिंग में प्रोम खाद का महत्व – Prom Manure Importance In Garden In Hindi

घर पर गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे पौधों के लिए प्रोम (prom) खाद बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, जैसे:

  • प्रोम खाद पेड़ पौधों में मुख्य रूप से फॉस्फोरस की कमी को पूरा करती है।
  • इस उर्वरक में मौजूद जीवाणु (bacteria) रॉक फॉस्फेट को अपघटित कर इससे (prom) प्राप्त पोषक तत्व पौधों के लिए उपलब्ध कराते हैं।
  • गार्डन या गमले की मिट्टी में लगे पौधे प्रोम उर्वरक में उपस्थित फास्फोरस पोषक तत्व को आसानी से ग्रहण करते हैं।

गार्डनिंग के लिए आवश्यक चीजें यहाँ से खरीदें:

गमले या ग्रो बैग
रॉक फॉस्फेट
गोबर खाद
नीम केक (नीम खली)
स्प्रे पंप
वॉटरिंग केन
ट्रोवेल

चलिए अब जानते हैं पौधों को अनेक प्रकार से फायदेमंद, फॉस्फोरस युक्त जैविक खाद प्रोम को घर पर कैसे बनाते हैं।

प्रोम फर्टिलाइजर बनाने की विधि – How To Make Prom Fertilizer At Home In Hindi

फॉस्फोरस रिच ऑर्गेनिक मैन्योर (PROM) को आप अपने घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं, प्रोम खाद बनाने के लिए रॉक फॉस्फेट तथा अन्य जैविक पदार्थों को एक साथ मिलाया जाता है, घर पर पौधों के लिए आसानी से प्रोम खाद बनाने का तरीका निम्न है, जैसे:

  • सबसे पहले खाद बनाने के लिए एक बड़ा बर्तन या ग्रो बैग लें।
  • कंटेनर या पॉट को आधे से थोड़ा कम गाय या किसी जानवर (बकरी, भैंस) के गोबर से भरें।
  • फिर गोबर के ऊपर सूखी पत्तियों की 2-3 इंच मोटी परत बिछाएं।
  • अब इसमें गोबर की मात्रा से आधी मात्रा में रॉक फॉस्फेट मिलाएं।
  • फिर वेस्‍ट डी-कंपोजर (waste decomposer) का छिड़काव करें।
  • अब इसे कम से कम 30-35 दिनों तक ढककर रखें।
  • 30-35 दिन के बाद आपके द्वारा बनाई हुई प्रोम खाद, गार्डन में पौधों के उपयोग के लिए बनकर तैयार हो जाएगी। पौधों के लिए प्रोम (prom) खाद खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(यह भी जानें: घर पर कम्पोस्ट खाद और उर्वरक कैसे बनाएं…)

प्रोम फर्टिलाइजर का उपयोग कब और कैसे करें – Phosphate Rich Organic Manure Use For Plants In Hindi

प्रोम फर्टिलाइजर का उपयोग कब और कैसे करें - Phosphate Rich Organic Manure Use For Plants In Hindi

फास्फोरस रिच ऑर्गेनिक मैन्योर एक दानेदार उर्वरक के रूप में आता है, जिसे महीन बारीक चूर्ण के रूप में या पानी में घोल तैयार कर लिक्विड फॉर्म में पौधों पर उपयोग कर सकते हैं। प्रोम, अम्लीय मिट्टी और क्षारीय मिट्टी दोनों में अच्छी तरह कार्य करता है। मिट्टी में पोषक तत्वों की मौजूदगी पौधों को स्वस्थ व मजबूत जड़ विकसित करने में मदद करती है, होम गार्डन के गमले या ग्रो बैग में लगे पेड़ पौधों में प्रोम फर्टिलाइजर का उपयोग करने के लिए आप निम्न टिप्स अपना सकते हैं, जैसे:

  • आप गमले या गार्डन की मिट्टी तैयार करते समय मिट्टी में प्रोम (prom) खाद का पाउडर मिला सकते हैं।
  • गमले की मिट्टी या गार्डन में लगे पौधों में फलों व फूलों की उपज को बढ़ावा देने के लिए, पानी में लगभग 2 बड़े चम्मच प्रोम खाद डालकर घोल तैयार कर लें, अब इस घोल को स्प्रे पम्प या वाटरिंग केन की मदद से पौधे लगे पॉट की मिट्टी में डालें।

नोट – प्रोम फर्टिलाइजर का उपयोग आप विभिन्न प्रकार के फल, फूल तथा सब्जियों वाले पेड़ पौधों में उनकी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…)

गार्डनिंग में प्रोम उर्वरक के फायदे – Phosphorus Rich Organic Manure Benefits in Hindi

गार्डनिंग में प्रोम उर्वरक के फायदे - Phosphorus Rich Organic Manure Benefits in Hindi

प्रोम, घुलनशील फॉस्फेट, नाइट्रोजन और कार्बनिक पदार्थों का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों और फॉस्फेट की मात्रा को बढ़ाकर मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है। प्रोम खाद (PROM) का इस्तेमाल मुख्य रूप से पौधों में फास्फोरस पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। पौधों के लिए प्रोम उर्वरक के निम्न फायदे हैं:

  • मिट्टी की संरचना में सुधार करता है।
  • गमले या गार्डन की मिट्टी को भुरभुरा व मुलायम बनाता है।
  • मृदा को अम्लीय और विषाक्त होने से रोकता है।
  • पौधों द्वारा प्रोम उर्वरक लगभग 100 % उपयोग किया जाता है।
  • प्रोम खाद पौधों की वृद्धि और उत्पादकता में सुधार करता है।
  • मिट्टी की जल धारण क्षमता को बढ़ाता है।
  • प्रोम खाद की उपस्थिति पोषक तत्वों के बहाव को रोकती है।
  • Prom खाद पौधे की गुणवत्ता में सुधार कर उपज को 10-30% तक बढ़ाता है।
  • इसमें मौजूद तत्व मिट्टी की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • यह खाद फसलों को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाकर रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

नोट – प्रोम खाद (क्षारीय) मिट्टी में बहुत प्रभावी है, जहां डीएपी (DAP) उर्वरक पूरी तरह से विफल हो जाता है।

(यह भी जानें: प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर से बढाएं पौधों की ग्रोथ…)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि, पौधों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्रोम (Phosphorus Rich Organic Manure) खाद क्या है, इसका उपयोग कब और कैसे किया जाता है, प्रोम उर्वरक के उपयोग के तरीके और फायदे कौन-कौन से हैं। गार्डनिंग से जुड़े और भी उपयोगी लेख पढ़ने के लिए Organicbazar.net पेज पर जाएं। इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *