Gsm क्या है, ग्रो बैग का जीएसएम कितना होना चाहिए – What Is Gsm In Grow Bags In Hindi

आजकल घर की छत पर पौधे उगाने के लिए ग्रो बैग्स का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। ऐसे में कई लोग पहली बार ग्रो बैग खरीदने की सोचते हैं। ऑनलाइन ग्रो बैग खरीदते समय, उसे छूकर उसकी क्वालिटी की पहचान तो कर नहीं सकते। ऐसे में सवाल बनता है कि अच्छे ग्रो बैग की पहचान कैसे की जाये। ग्रो बैग की क्वालिटी की पहचान इस बात से की जाती है कि वह किस मटेरियल से बना है और उसकी मोटाई कितनी है। आप जब भी ऑनलाइन ग्रो बैग खरीदें तब उसका Gsm जरूर देखें। कम जीएसएम वाले ग्रो बैग्स के कपड़े की मोटाई कम होती है और जैसे जैसे gsm बढ़ता जाता है कपड़े की मोटाई भी बढ़ती जाती है। अगर आप भी ऑनलाइन ग्रो बैग्स खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले GSM के बारे में पूरी तरह से जान लें।

ग्रो बैग्स का जीएसएम क्या होता है, Gsm कैसे निकालते हैं, इसका फार्मूला क्या है, और कितने जीएसएम का ग्रो बैग अच्छा होता है, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। ग्रो बैग के gsm से जुड़ा यह लेख लास्ट तक जरूर पढ़ें।

ग्रो बैग्स में GSM का मतलब क्या है? What Is GSM In Grow Bags In Hindi

ग्रो बैग्स में GSM का मतलब क्या है? - What Is GSM In Grow Bags In Hindi

जीएसएम का फुल फॉर्म (Gsm Full Form) ग्राम प्रति वर्ग मीटर (Gram Per Square Meter/GM-2) होता है। यानि 1 मीटर लम्बाई और 1 मीटर चौड़ाई वाले ग्रो बैग या किसी कपड़े का जो भी वजन होता है उसे ही, जीएसएम कहते हैं। उदहारण के लिए यदि किसी ग्रो बैग का GSM 260 है, तो इसका मतलब है कि उस ग्रो बैग के 1 मीटर लम्बाई और चौड़ाई वाले हिस्से का वजन 260 ग्राम है। किसी ग्रो बैग का Gsm जितना कम होता है वह उतना ही हल्का और कम मोटाई का होता है। जो ग्रो बैग ज्यादा Gsm का होता है वो थोड़ा भारी और उसकी मोटाई भी अधिक होती है।

(और पढ़ें: ग्रो बैग में गार्डनिंग शुरू करने से पहले जानें फायदे और नुकसान…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ग्रो बैग का GSM कैसे निकाला जाता है – How GSM Is Calculated Of HDPE/Fabric Grow Bags In Hindi

जीएसएम कैसे निकालते हैं, यह कई लोगों का सवाल होता है। आइये जानते हैं कि किसी कपड़े या ग्रो बैग का GSM कैसे निकाला जाता है:

  • समान लम्बाई और चौड़ाई का कपड़ा लें – सबसे पहले जिस कपड़े का gsm निकालना है उसे समान (equal) लम्बाई और चौड़ाई में नाप कर काट लेते हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिये आपने कपड़ा 10cm लम्बाई और 10cm चौड़ाई का लिया है। इसे मीटर में बदल लेते हैं। इसके लिए 10/100 करते हैं। यानि कपड़े की लम्बाई और चौड़ाई 0.1 मीटर (meter) है।
  • कपड़े का वजन मापें – अब वजन मापने वाली मशीन के उपर कपड़े को रख कर उसका वजन नापते हैं। माना कपड़े का वजन 5 ग्राम (gram) निकला।

फार्मूला से GSM निकालें – अब फार्मूला की मदद से GSM निकालते हैं। जीएसएम का फार्मूला G/M2 होता है:

GSM = कपड़े का वजन/कपड़े की लम्बाई x चौड़ाई

= 5/0.1 x 0.1

= 5/0.01

= 500 ग्राम प्रति वर्ग मीटर (gsm)

नोट – 500 ग्राम प्रति वर्ग मीटर ही कपड़े का gsm है।

कितने जीएसएम का ग्रो बैग अच्छा होता है – How Much GSM Is Good For Grow Bags In Hindi

ग्रो बैग्स मुख्य रूप से HDPE और फैब्रिक मटेरियल से बने होते हैं। ग्रो बैग 100 से लेकर 500 या उससे भी ज्यादा GSM के आते हैं। जितना ज्यादा gsm, उतना ही भारी और मोटाई का ग्रो बैग होता है।

260 जीएसएम के ग्रो बैग्स – 260 Gsm Hdpe/Fabric Grow Bags In Hindi

अच्छी क्वालिटी और मजूबत ग्रो बैग 200 gsm के ऊपर के होते हैं। 260 GSM वाले HDPE या फैब्रिक ग्रो बैग की मोटाई (thickness) अच्छी होती है। ये ग्रो बैग 6-7 साल तक आसानी से चल जाते हैं। वैसे तो ग्रो बैग 100 GSM के भी आते हैं, लेकिन वे बहुत पतले होते हैं, जो ज्यादा समय तक नहीं चल पाते हैं। आपको 200 GSM से नीचे के ग्रो बैग लेने से बचना चाहिए।

350 जीएसएम के ग्रो बैग्स – 350 Gsm Hdpe/Fabric Grow Bags In Hindi

जब आप बड़े और ज्यादा लम्बाई-चौड़ाई वाले ग्रो खरीदें, तब ध्यान रखें कि उनका gsm कम से कम 300 जरूर हो। जैसे ज्यादातर आयताकार ग्रो बैग जिन्हें रेक्टेंगल ग्रो बैग के नाम से जाना जाता है, 360 GSM के आते हैं। 360 GSM के ग्रो बैग बहुत मजबूत होते हैं। ये भी कई सालों तक आसानी से चल जाते हैं।

450 जीएसएम के ग्रो बैग्स – 450 Gsm Hdpe/Fabric Grow Bags In Hindi

इस जीएसएम के ग्रो बैग्स सबसे ज्यादा मजबूत होते हैं। 450 Gsm के ग्रो बैग्स की मोटाई (thickness) बहुत ज्यादा होती है। फैब्रिक मटेरियल से बने ग्रो बैग्स ज्यादातर 450-460 gsm में मिलते हैं।

(और पढ़ें: जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

किस मटेरियल से बने ग्रो बैग्स सबसे अच्छे होते हैं – What Is The Best Material For Grow Bags In Hindi

किस मटेरियल से बने ग्रो बैग्स सबसे अच्छे होते हैं - What Is The Best Material For Grow Bags In Hindi

ग्रो बैग्स कई प्रकार के मटेरियल से बने होते हैं जैसे कि:

  • एलडीपीई ग्रो बैग्स (LDPE Grow Bags) – ये पतली पॉलीथीन वाले ग्रो बैग्स होते हैं। जैसे कि इनका नाम ही है, Low Density Polyethylene Grow Bags यानी कम घनत्व या मोटाई वाले ग्रो बैग्स।
  • एचडीपीई ग्रो बैग (HDPE Grow Bags) – इनका फुल फॉर्म High Density Polyethylene Grow Bags होता है। इनकी मोटाई LDPE ग्रो बैग्स से कहीं ज्यादा होती है।
  • जिओ फैब्रिक (Jeo Fabric grow bags) – ये फैब्रिक मटेरियल से बने ग्रो बैग्स होते हैं। इनकी मोटाई और मजबूती काफी अधिक होती है। फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधे की जड़ें अच्छे से ग्रोथ करती हैं, क्योंकि ये ग्रो बैग्स चारों तरफ से हवादार (porous) होते हैं। ये दिखने में काफी सुंदर होते हैं।
  • जूट ग्रो बैग (jute grow bags) – जूट से बने ग्रो बैग भी अच्छे मजबूत और हवादार होते हैं। लेकिन ये गर्मी में जल्दी ख़राब हो जाते हैं।

नोट – यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप किस मटेरियल से बने ग्रो बैग पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि ग्रो बैग मजबूत हों, दिखने में भी सुदंर हों और उसमें पौधों की ग्रोथ भी अच्छे से हो तो आप जिओ फैब्रिक ग्रो बैग लेने के बार में विचार कर सकते हैं। और अगर आप सस्ते आर किफायती दाम में मजबूत ग्रो बैग चाहते हैं, तो HDPE ग्रो बैग लेना चाहिए।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

आज के इस लेख में आपने जाना कि GSM क्या होता है, इसे कैसे निकालें, और कितने जीएसएम का ग्रो बैग लेना सही रहता है। ग्रो बैग में जीएसएम से जुड़े इस लेख के बारे अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो, तो उसे कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *