घर पर गमले में लगाने के लिए बेस्ट 10 सब्जियां – Top 10 Vegetables Easily To Grow In Pots In Hindi

ताजी, हरी और ऑर्गेनिक सब्जियां खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन बाजार में उपलब्ध वेजिटेबल्स कुछ दिन पुरानी होती हैं या फिर केमिकल युक्त होती हैं, जो स्वादहीन तो होती ही हैं, साथ ही इनके इस्तेमाल से हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। अगर आप ताजी और स्वादिष्ट सब्जियां अपने घर पर गमले में लगाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है, जिसमें आप गमले या पॉट में आसानी से लगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में जानेंगे। घर पर गमले में उगने वाली सब्जियों या वेजिटेबल्स के नाम क्या हैं, पॉट में लगाई जाने वाली सब्जियां कौन-कौन सी हैं तथा ग्रो बैग या गमलों में आसानी से उगाए जाने वाले वेजिटेबल्स प्लांट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। (Vegetable Plants Grow In Pots In Hindi)

घर पर गमले में उगने वाली सब्जियों के नामBest Vegetables To Grow In Pots In Hindi

आप अपने होम गार्डन या टेरिस गार्डन के गमलों में आगे बताई गई सब्जियां आसानी से लगा सकते हैं। आइये जानते हैं, गमले या ग्रो बैग में उगने वाली सब्जियां कौन-कौन सी हैं तथा गमले में उगाई जाने वाली वेजिटेबल्स के नाम क्या हैं:-

  1. टमाटर (Tomato)
  2. बीन्स (Beans)
  3. बैंगन (Eggplant)
  4. सलाद पत्ता (Lettuce)
  5. प्याज (Onion)
  6. मिर्च (Chili)
  7. मूली (Radish)
  8. पालक (spinach)
  9. भिन्डी (okra)
  10. पत्ता गोभी (cabbage)

टमाटर – Tomatoes Best Grow In Pots In Hindi

टमाटर - Tomatoes Best Grow In Pots In Hindi

वानस्पतिक नाम – सोलनम लाइकोपर्सिकम (Solanum Lycopersicum)

टमाटर पॉट में आसानी से उगाई जाने वाली सब्जी है, जिसे लोग कच्चा या पका दोनों रूपों में खाना पसंद करते हैं। घर पर लगाने के लिए आपको टमाटर की कुछ बौनी अर्थात छोटे पौधे वाली किस्मों को चुनना होगा, जो कि छोटे पॉट में ठीक तरह से उग जाएं। टमाटर के पौधे को पूर्ण सूर्य प्रकाश में, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना चाहिए। इस पौधे को अच्छी तरह उगने के लिए नियमित रूप से पानी तथा खाद दें।

पॉट साइज़:

  • 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

टमाटर की वैरायटी – Varieties Of Tomato In Hindi

पॉट या गमलों में आसानी से उगने वाली टमाटर की कुछ किस्में निम्न हैं:

(यह भी जानें: घर पर टमाटर ग्रो करने के टिप्स…)

बीन्स – Beans Best Vegetable Grow In Pot In Hindi

बीन्स – Beans Best Vegetable Grow In Pot In Hindi

वानस्पतिक नाम – फेजोलस वल्गेरिस (Phaseolus Vulgaris)

बीन्स पॉट में उगाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। बीन्स का पौधा बेल या लता के रूप में बढ़ता है, जिसको सहारे की आवश्यकता होती है, अतः आप पौधे को सहारे देने के लिए लकड़ी, क्रीपर नेट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर बीन्स को शुरूआती बसंत या ठण्ड के मौसम में पूर्ण सूर्य प्रकाश में आसानी से लगाया जा सकता है। यह पौधे अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में नाइट्रोजन युक्त खाद और नियमित रूप से पानी देने पर ठीक तरह से उगते हैं।

पॉट साइज़ – कम से कम 15 इंच चौड़ाई और ऊंचाई वाला गमला

बीन्स की प्रमुख किस्में – Varieties Of Beans Vegetable In Hindi

पॉट में उगाई जाने वाली बीन्स की कुछ किस्में निम्न हैं:

(यह भी जानें: बीन्स पौधों के लिए बेस्ट ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर…)

स्प्रे पंप व वॉटर कैन खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

बैंगन – Easy To Grow Vegetable Eggplant In Pot In Hindi

वानस्पतिक नाम – सोलनम मेलोंगेना (Solanum Melongena)

ब्रिंजल या बैंगन, जिसे एगप्लांट (Eggplant) भी कहा जाता है, को पॉट में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। इस पौधे की कई ऐसी किस्में हैं, जिनके पौधे आकार में बहुत बड़े और भारी हो सकते हैं, इसलिए पॉट में उगाने के लिए आपको कुछ ऐसी किस्मों को चुनना होगा, जो कि स्वादिष्ट, सुन्दर और पॉट में आसानी से उगने वाली हों। बैंगन के पौधे को वसंत ऋतु में, पूर्ण सूर्य प्रकाश में, समान रूप से नम तथा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में उगाया जा सकता है।

पॉट साइज़:

  • 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

बैंगन की किस्में – Varieties Of Brinjal In Hindi

गमलों में लगाने के लिए बैंगन की कुछ किस्में इस प्रकार हैं:

(यह भी जानें: इन तरीकों से करें बैंगन की देखभाल तो पौधे पर खूब लगेंगे बैंगन…)

अच्छी क्वालिटी की मिट्टी खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

लेट्यूस – Lettuce Vegetable To Grow In Pot In Hindi

लेट्यूस – Lettuce Vegetable To Grow In Pot In Hindi

वानस्पतिक नाम – लैक्टुका सैटिवा (Lactuca sativa)

गार्डनिंग के लिए पॉट में उगाई जाने वाली लेट्यूस या सलाद पत्ता सबसे अच्छी सब्जियों में से एक है। यह विटामिन्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सलाद वाली हरी पत्तेदार सब्जी है। इस पौधे की जड़ प्रणाली उथली होती है, जिससे इसे कम गहराई वाले पॉट में आसानी से उगाया जा सकता है। लेट्यूस के पौधे को आंशिक सूर्य प्रकाश तथा अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी में लगाया जा सकता है। सलाद पत्ता (lettuce) के पौधे बढ़ने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए पौधे को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन मिट्टी में ओवरवाटरिंग से बचें।

पॉट साइज़:

  • 24 x 9 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

लेट्यूस सब्जी की किस्में – Lettuce Varieties In Hindi

ग्रो बैग्स या गमले की मिट्टी में लगाई जाने वाली लेट्यूस की कुछ किस्में निम्न हैं, जैसे:

(यह भी जानें: लता या बेल वाली सब्जियां, जिन्हें गमले में उगाना है आसान…)

प्याज – Onion Is Grow Best In Pot In Hindi

प्याज – Onion Is Grow Best In Pot In Hindi

वानस्पतिक नाम- एलियम सेपा (Allium Cepa)

अनियन या प्याज अधिकतर व्यंजनों में उपयोग की जाने वाली सब्जी है, जिसे कच्चा व पकाकर दोनों रूपों में खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्याज की कुछ किस्मों के बल्व (जड़) व कुछ किस्मों के पत्तों को खाने के रूप में उपयोग किया जाता हैं। ताज़ी और केमिकल फ्री स्वादिष्ट प्याज प्राप्त करने के लिए आप इसे गमले की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं। प्याज को अतिरिक्त जल निकासी वाली गमले की मिट्टी में लगाएं तथा पौधों को नियमित रूप से पानी व कुछ समयांतराल में आवश्यकता अनुसार जैविक खाद देते रहें।

पॉट साइज़:

  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 24 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

प्याज की किस्में – Varieties Of Onion In Hindi

अनियन (onion) की गमले में लगाई जाने वाली प्रमुख किस्में निम्न हैं, जैसे:

(यह भी जानें: गमले में ऑर्गेनिक सब्जियां कैसे उगाएं…)

मिर्च – Growing Chillies In Pots In Hindi

मिर्च – Growing Chillies In Pots In Hindi

वानस्पतिक नाम – कैप्सिकम एनम (Capsicum annuum)

तीखे स्वाद और ताज़ा खाने के लिए लोग मिर्च को होम गार्डन या टेरिस गार्डन के गमले में उगाना पसंद करते हैं। मिर्च के पौधे पॉट या कंटेनर में भरपूर धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में ग्रो किए जा सकते हैं।

पॉट साइज़:

  • 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

मिर्च की किस्में – Chilli Best Varieties In Hindi

घर पर पॉट में उगाई जाने वाली मिर्च की कुछ किस्में निम्न हैं:

(यह भी जानें: टॉप 15 सलाद वाली पत्तेदार सब्जियां, जिन्हें घर पर उगाना है आसान…)

मूली – Radish Growing In Pots In Hindi

वानस्पतिक नाम – राफनस सैटिवस (Raphanus sativus)

रेडिस (radish) पॉट में लगाई जाने वाली सलाद वाली सब्जी है, जिसे लोग खाने में सलाद के रूप में तरोताज़ा खाना पसंद करते हैं। मूली को ग्रो बैग या गमले की मिट्टी में लगाना बहुत ही आसान है और इसे पूर्ण सूर्य प्रकाश (दोपहर के समय आंशिक छाया) व अच्छी जल निकासी वाली पॉटिंग मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है।

पॉट साइज़:

  • 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 24 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

मूली की वैरायटी – Varieties Of Radish In Hindi

रेडिस या मूली की कुछ प्रमुख किस्में निम्न हैं, जैसे:

(यह भी जानें: जानें किस साइज के फैब्रिक ग्रो बैग में कौन से पौधे लगाएं…)

पालक – Spinach Best Vegetable To Grow In Pot In Hindi

पालक – Spinach Best Vegetable To Grow In Pot In Hindi

वानस्पतिक नाम – स्पिनेशिया ओलेरासिया (Spinacia oleracea)

गमला या पॉट में उगाई जाने वाली सब्जियों में से पालक एक प्रमुख सब्जी है, जो विटामिन्स व आयरन से भरपूर होती है। पालक की जड़ें बहुत उथली होती हैं, इसलिए इसे कम गहराई वाले पॉट में आसानी से उगाया जा सकता है। आप पालक को घर पर ग्रो बैग या गमले में आंशिक छाया वाले स्थान पर, अच्छी जल निकासी वाली, जैविक खाद व वर्मीकम्पोस्ट युक्त मिट्टी में आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

पॉट साइज़:

  • 24 x 6 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 24 x 9 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 24 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

पालक की किस्में – Varieties Of Spinach In Hindi

होम गार्डन के गमलों में लगाने के लिए पालक की कुछ किस्में निम्न है, जैसे:

(यह भी जानें: कम समय में उगने वाली सब्जियां…)

वर्मीकम्पोस्ट खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

भिंडी – Okra Is Easily Grow In Pots In Hindi

वानस्पतिक नाम – एबेलमोस्कस एस्कुलेंटस (Abelmoscus esculentus)

ओकरा या भिन्डी को पॉट में आसानी से ग्रो किया जा सकता है, जिसे लोग जैविक तरीके से उगाकर ताजा खाना पसंद करते हैं। भिन्डी की कुछ किस्में बड़ी व कुछ छोटी होती हैं, इसलिए गमले के आकार के अनुसार किस्मों का चयन करें। ओकरा (okra) के पौधे पूर्ण सूर्य प्रकाश में नियमित पानी और जैविक खाद के साथ अच्छी वृद्धि करते हैं।

पॉट साइज़:

  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 24 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

भिंडी की बेस्ट किस्में – Okra Best Variety In Hindi

आप अपने घर पर भिंडी की निम्न किस्में उगा सकते हैं, जो निम्न हैं:

पत्ता गोभी – Cabbage is the best vegetable to grow in pot in hindi

वानस्पतिक नाम – ब्रैसिका ओलेरासिया (Brassica oleracea)

घर पर गमले में उगाई जाने वाली पत्ता गोभी प्रमुख सब्जियों में से एक है, जिसे कच्चा और पका दोनों रूपों में खाया जाता है। कम कैलोरी वाली इस सब्जी को ताज़ा खाने के लिए घर पर पॉट या ग्रो बैग की मिट्टी में लगाया जाता है। पत्ता गोभी वेजिटेबल को उचित मात्रा में पानी देकर, जैविक खाद युक्त पॉटिंग मिट्टी में आसानी से ग्रो किया जा सकता है।

पॉट साइज़:

  • 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

पत्ता गोभी की प्रमुख किस्में – Varieties Of Cabbage In Hindi

गमले (pot) या ग्रो बैग में लगाई जाने वाली पत्ता गोभी की कुछ किस्में निम्न हैं, जैसे:

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, पॉट या गमले में उगाई जाने वाली सब्जियां कौन-कौन सी हैं, इन सब्जियों को कैसे उगाया जाता है और पॉट में उगाई जाने वाली सब्जियों की किस्में कौन सी है। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल व सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

सब्जियों के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *