गर्मी के मौसम में लगाए जाने वाले फूल – Summer season flower in Hindi

ग्रीष्म ऋतु अर्थात गर्मी का मौसम अनेक पौधों को उगाने और उनका आनंद लेने का सबसे अच्छा समय है। आप गर्मी के मौसम में सब्जियों से लेकर सुंदर और सुगंधित फूलों के पौधे को किसी भी स्थान पर अच्छी तरह से उगा सकते हैं। भारत में गर्मियों का समय कई प्रकार के फूलों को बेहतर तरीके से खिलने के लिए उपयुक्त होता है। इस आर्टिकल आप जानेगें कि गर्मी में किस तरह के फूल खिलते हैं, जिनकी मदद से आप गर्मियों में अपने घर या गार्डन को तरोताजा रख सकते हैं। आइये जानते हैं गर्मी के मौसम में लगाए जाने वाले फूलों के नाम के बारे में।

गर्मियों में खिलने वाले फूल – Summer season flowers in Hindi

यदि आप गर्मी के महीनों में खिलने वाले फूलों को रोपने का विचार बना रहें हैं, तो आप कुछ फूलों के बीजों को गर्मी के शुरूआती हप्तों में या वसंत ऋतु के मौसम में लगा सकते हैं तथा गर्मियों में खिलने वाले मनमोहक फूलों का लुप्त उठा सकते हैं। गर्मी के मौसम में खिलने वाले फूल निम्न हैं:

  • अस्टर या एस्टर फ्लावर (Aster)
  • बोगनवेलिया (Bougainvillea)
  • बलसम (Balsam)
  • वर्बेना (verbena)
  • कॉसमॉस (Cosmos)
  • सेलोसिया (Celosia)
  • कोलियस (Coleus)
  • कोरॉप्सिस फूल (Coreopsis)
  • कार्नेशन (Carnation)
  • डेज़ी (Daisy)
  • डहेलिया (Dahlia)
  • डैफोडिल (Daffodils)
  • डेलिली (Daylily)
  • ग्लोरियोसा लिली (Gloriosa lily)
  • गेलार्डिया (Gailardia)
  • जेरेनियम (Geranium)
  • गोम्फ्रेना (Gomphrena)
  • जरबेरा (gerbera)
  • हिबिस्कस (Hibiscus)
  • हाइड्रेंजिया (Hydrangea)
  • इम्पेतिन्स (Impatiens)
  • लैवेंडर (Lavender)
  • मेरीगोल्ड (गेंदा) (Marigold)
  • नैस्टर्टियम (Nasturtium)
  • पेटूनिया (Petunia)
  • पोर्टुलाका (Portulaca)
  • पेओनी (Peony)
  • पेरिविंकल (Periwinkle or vinca)
  • प्लूमेरिया (Plumeria)
  • पाइनएप्पल लिली (pineapple lily)
  • साल्विया (Salvia)
  • सूरजमुखी (Sunflowers)
  • जीनिया (Zinnia)

ये सभी फूल वाले पौधे गर्मियों में खिलते हैं और आपके गार्डन या गमले को रंगीन बनाते हैं।

(और पढ़ें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

गमले में लगाए जाने वाले गर्मियों के फूल – Indian Potted Summer Flowers in Hindi

गर्मी का मौसम बहुत से पौधों को खिलने के लिए एक अच्छा समय होता है। इनमें से अधिकांश समर फ्लावर (गर्मियों के फूल) के बीजों को सीडलिंग ट्रे में उगाया जाता है, तथा पौधे विकसित होने के बाद इन्हें बाहर गमले या ग्रो बैग में रोपित किया जाता है। भारत में गार्डन या घर पर गमले में उगाए जाने वाले सबसे अच्छे ग्रीष्मकालीन फूल निम्नलिखित हैं:-

बालसम फूल (गुलमेंहदी) – Balsam Summer flower for pots in Hindi

बलसम फूल (गुलमेंहदी) - Balsam Summer flower for pots in Hindi

गुलमेंहदी अर्थात बलसम फ्लावर भारत में सबसे अच्छे ग्रीष्म ऋतु के फूलों में से एक है। यह फूल सफेद, बैंगनी, गुलाबी, लाल इत्यादि सिंगल और डबल विभिन्न रंगों में खिलता है। बलसम पौधे की ऊंचाई 22 से 60 सेमी तक होती है। आप बल्सम फूल के पौधे को 9 x 9 इंच के ग्रो बैग या इसे बड़े साइज़ के ग्रो बैग में उगा सकते हैं। दो पौधों के बीच लगभग 8-8 इंच की दूरी होनी चाहिए। बलसम फ्लावर के बीज बोने के बाद फूल खिलने में लगभग 6 से 8 सप्ताह का समय लगता है। ऑनलाइन समर बलसम फ्लावर सीड्स खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

(और पढ़ें: इन वार्षिक फूलों से पूरे साल महकाएं अपना गार्डन…)

कॉसमॉस – Summer Season Flower Cosmos in Hindi

कॉसमॉस - Summer Season Flower Cosmos in Hindi

गर्मियों के फूल वाले गार्डन में कॉसमॉस फूल वाले पौधे को उगाना बेहद आसान है। पंखुड़ियों वाले कॉसमॉस फूल मुलायम और चिकनी बनावट के साथ सुगंधित होते है। कॉसमॉस पौधे की ऊंचाई 50 से 120 सेमी तक होती है। इसके दो पौधे के बीच लगभग 1.5 फीट की दूरी रखनी चाहिए। बीज बोने के बाद कॉसमॉस फूल खिलने में लगभग 8 सप्ताह का समय लगता है। कॉसमॉस फ्लावर के सीड्स ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

गेलार्डिया – Gaillardia Summer season flowers in Hindi

गेलार्डिया - Gaillardia Summer season flowers in Hindi

लगभग 4 महीने तक फूल खिलने की लंबी अवधि के कारण गेलार्डिया को गर्मियों में खिलने वाले बेस्ट फूलों में शामिल किया गया है। गेलार्डिया फूल की सामान्य किस्में पीले रंग की होती है तथा गार्डन को काफी समय तक ताजगी प्रदान करती हैं।

गेलार्डिया पौधे की ऊंचाई लगभग 40 से 45 सेमी तक होती है। गेलार्डिया फूल के दो पौधों के बीच की दूरी लगभग 1.5 फीट तक रखनी चाहिए। गमले की मिट्टी में गेलार्डिया फूल के बीज बोने के लगभग 12 सप्ताह बाद फूल खिलते हैं। गेलार्डिया समर फ्लावर सीड्स खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गोम्फ्रेना फूल – Gomphrena Summer Season Flowering Plant in Hindi

गोम्फ्रेना फूल - Gomphrena Summer Season Flowering Plant in Hindi

गोम्फ्रेना बहुत लंबे समय तक खिलने वाला एक लोकप्रिय फूल वाला पौधा है। गोम्फ्रेना ग्लोबोसा को ग्लोब अमरंथ (Globe Amaranth) के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा छोटे गोलाकार फूलों के एक समूह के रूप में खिलता है। गोम्फ्रेना फूल विशिष्ट रूप से बैंगनी, नारंगी, गुलाबी और सफेद रंग में खिलते हैं। गोमफ्रेना फूल का पौधा लगभग 45 सेमी ऊँचाई तक बढ़ता है, तथा इसके बीज बोने के बाद फूल खिलने में लगभग 10 से 12 सप्ताह का समय लगता है। यदि आप गर्मियों में खिलने वाले गोम्फ्रेना फूल के सीड्स खरीदना चाहते हैं, तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

(और पढ़ें: सफलतापूर्वक बीजों को अंकुरित करने की जानकारी…)

पोर्टुलाका फ्लावर – Portulaca Potted Summer Flower in Hindi

पोर्टुलाका फ्लावर - Portulaca Potted Summer Flower in Hindi

पोर्टुलाका फूल को 10 o’clock flower भी कहा जाता है, क्योंकि इसका फूल तब खिलता है जब धूप तेज होती है और शाम के समय बंद हो जाता है (अर्थात मुरझा जाता है)। पोर्टुलाका फूल पीले, लाल, गुलाबी, मैजेंटा, सिंगल और डबल खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है। यह भारत में सबसे लोकप्रिय गर्मियों के फूलों में से एक है।

पूरी तरह से विकसित होने के बाद पोर्टुलाका के पौधे की ऊँचाई 20 से 30 सेंटीमीटर तक होती है। यदि आप पोर्टुलाका फूल वाले पौधे उगाते हैं, तो दो पौधों के बीच लगभग 4 इंच की दूरी होनी चाहिए। बीज बोने के बाद फूल खिलने में लगभग 8 से 10 सप्ताह का समय लगता है। पोर्टुलाका समर फ्लावर सीड्स ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

फ्रेंच मैरीगोल्ड – French Marigold Summer flowers in India in Hindi

फ्रेंच मैरीगोल्ड - French Marigold Summer flowers in India in Hindi

गर्मियों में खिलने वाले फूलों में फ्रेंच मैरीगोल्ड आसानी से उगाए जाने वाला पौधा है। फ्रेंच मैरीगोल्ड का फूल विभिन्न रंगों जैसे- पीले, नारंगी, डार्क ब्राउन इत्यादि रंगों में खिलता है। गेंदे के पौधे की ऊँचाई 15 से 20 सेमी तक होती है तथा इसके बीज बोने के लगभग 8 सप्ताह बाद पौधों में फूल खिलने लगते हैं। फ्रेंच मैरीगोल्ड सीड्स ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

फ्लावर सीड खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नैस्टर्टियम – Nasturtium Summer Flowering Plants in Hindi

नैस्टर्टियम - Nasturtium Summer Flowering Plants in Hindi

नैस्टर्टियम, बंजर भूमि और साधारण मिट्टी में अच्छी तरह से उगने वाला फूल वाला पौधा है। इसे आप हैंगिंग पॉट्स या टोकरियों में भी उगा सकते हैं। इसके फूल पीले, नारंगी, मैरून (maroon), लाल, सिंगल और डबल रंग के गर्मियों में बेहतर तरीके से खिलते हैं। नैस्टर्टियम पौधे की ऊंचाई 20 से 30 सेमी तक होती है। बीज बोने के बाद नैस्टर्टियम पौधे को खिलने में 10 से 12 सप्ताह का समय लग सकता है। नैस्टर्टियम फूलों के बीज ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

(और पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…)

सूरजमुखी – Indian Summer Sunflower in Hindi

सूरजमुखी - Indian Summer Sunflower in Hindi

सूरजमुखी एक बहुत ही आकर्षक फूल वाला पौधा है, जिसे गर्मी के मौसम में उगाया जा सकता है। सूरजमुखी पौधे की ऊंचाई 1 से 1.5 मीटर तक हो सकती है। बीज बोने के बाद फूल खिलने में लगभग 8 से 10 सप्ताह का समय लग सकता है। सूरजमुखी फूल के बीज ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

वर्बेना – Verbena Summer Flowering Plant in Hindi

वर्बेना - Verbena Summer Flowering Plant in Hindi

वर्बेना एक सुंदर बारहमासी फूल वाला पौधा है। फूल सफेद, लाल, बैंगनी, मैजेंटा, नीले रंग में से किसी एक रंग के उत्पन्न होते हैं, जिनके केंद्र पर सफेद रंग होता है। वर्बेना के पौधे की ऊंचाई 25 से 30 सेमी तक हो सकती है। आपके द्वारा बीज बोने के लगभग 10 से 12 सप्ताह बाद पौधे में फूल खिलते हुए देखने को मिल सकते हैं। वर्बेना (वेरबेना) फूल के बीजों को ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

फूल के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ज़िन्निया फ्लावर – Zinnia Summer Flower Plant in Hindi

ज़िन्निया फ्लावर - Zinnia Summer Flower Plant in Hindi

ज़िन्निया फ्लावर, गर्मी के मौसम में खिलने वाला फूल है जिसे गमले या ग्रो बैग में उगाया जा सकता है तथा इसके फूल लम्बी अवधि के लिए खिलते हैं। सफेद, डार्क ब्राउन, मैरून (maroon), लाल, पीले, (सिंगल या डबल) विभिन्न रंगों में खिलने वाले ज़िन्निया फ्लावर के पौधों को उगाया जा सकता है। ज़िन्निया का पौधा लगभग 1 मीटर ऊँचाई तक बढ़ सकता है। ज़िन्निया के बीज बोने के बाद फूल खिलने के लिए 6 से 8 सप्ताह का समय लग सकता है। आप ऑनलाइन साईट organicbazar.net की मदद से जिन्निया सीड्स को सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। जिन्निया सीड्स खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(और पढ़ें: जीनिया (ज़िन्निया फ्लावर) गमले में कैसे उगाएं…)

गेंदा – Marigold Summer Flower in India in Hindi

गेंदा - Marigold Summer Flower in India in Hindi

गेंदा, जिसे टैगेट (Tagetes) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में सबसे लोकप्रिय गर्मियों के फूलों में से एक है। इनका उपयोग ज्यादातर सजावट के लिए किया जाता है। गेंदा के फूल का सबसे आम रंग सुनहरा पीला (golden yellow) है। यदि आप अपने पौधों को कीड़े (bugs)और मूषक (rodents) से दूर रखना चाहते हैं, तो उन पौधों के पास गेंदा लगाएं। गेंदा का पौधा प्राकृतिक रूप से कीड़ों को प्रतिकर्षित करता है। मैरीगोल्ड सीड्स ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

डहेलिया फूल – Dahlia Flower that Bloom in Summer in Hindi

डहेलिया फूल - Dahlia Flower that Bloom in Summer in Hindi

डहेलिया गर्मियों में खिलने वाला एक खूबसूरत फूल है। डहेलिया के फूल विभिन्न आकारों और रंगों में उपलब्ध हैं, जो उन्हें कंटेनर गार्डनिंग और गुलदस्ते में उगाने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। डेहलिया के बीज को ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

(और पढ़ें: जानें गर्मी में पौधों को सुरक्षित रखने के तरीके…)

फ्लावर सीड खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

डैफोडिल (नरगिस फूल) – Summer Flower Daffodil in Hindi

डैफोडिल (नरगिस फूल) - Summer Flower Daffodil in Hindi

डैफोडील्स को गर्मियों में खिलने वाले इनडोर और आउटडोर फ्लावर के रूप में उगाया जा सकता है। आप गर्मियों के फूलों की सूची में डैफोडील्स को जरूर शामिल करें। इसके फूल आमतौर पर सफेद या पीले रंग में उपलब्ध होते हैं।

(और पढ़ें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

इस आर्टिकल में आपने कुछ बेहतरीन गर्मियों में खिलने वाले फूलों के बारे में जाना। आप इन फूलों को गर्मियों भर गमलों में उगा सकते हैं और सुन्दर फूलों से अपने घर और गार्डन को महका सकते हैं। समर फ्लावर या गर्मियों के फूलों के बीज ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए organicbazar.net स्टोर पर जाएं।

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *