सरसों खली या मस्टर्ड केक के फायदे, जो गार्डनिंग को बनाए बेहतर – Mustard Cake (Sarson Ki Khali) Benefits For Plants In Hindi

पौधों के विकास और मिट्टी में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए पर्यावरण के अनुकूल जैविक उर्वरक के रूप में मस्टर्ड केक का उपयोग करना बेहद लाभकारी होता है। एनपीके (NPK) का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत होने के कारण मस्टर्ड केक को गार्डनिंग के अलावा डेयरी उद्योग में भी उपयोग किया जाता है। मस्टर्ड केक प्रोटीन, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और टैनिन का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ यह अच्छा फ़र्टिलाइज़र और कीटनाशक भी है। सरसों की खली को पौधों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि और मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए एक अच्छा जैविक उर्वरक माना जाता है।

सरसों खली या मस्टर्ड केक क्या है, आर्गेनिक गार्डनिंग के लिए सरसों की खली का उपयोग कब और कैसे करें, Mustard Cake बनाने की विधि क्या है, सरसों की खली का NPK कितना होता है, साथ ही साथ सरसों खली को उपयोग करने के तरीके और पौधों के लिए इसके फायदे के बारे में जाननें के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

मस्टर्ड केक क्या है – What Is Mustard Cake In Hindi

मस्टर्ड अर्थात सरसों के बीज से तेल निकालने के बाद बचा हुआ ठोस अवशेष मस्टर्ड केक या सरसों की खली कहलाता है। सरसों की खली या पाउडर एनपीके (NPK) का एक प्राकृतिक स्रोत है, जिसका विशिष्ट NPK (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम) अनुपात 4-1-1 होता है। मस्टर्ड केक या सरसों की खली का उपयोग आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र (organic fertilizer) के रूप में किया जाता है क्योंकि इसमें पोटैशियम, नाइट्रोजन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, सल्फर और फास्फोरस इत्यादि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। सरसों की खली में पाए जाने वाले पोषक तत्व गार्डन के पौधों के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा मस्टर्ड केक पर्यावरण के अनुकूल है, और इसका पौधों पर कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है।

(यह भी जानें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

सरसों खली का NPK अनुपात – Npk Ratio Of Mustard Cake In Hindi

सरसों की खली या पाउडर एनपीके (NPK) का एक प्राकृतिक स्रोत है, जिसका विशिष्ट NPK (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम) अनुपात 4-1-1 है। इसके अलावा मस्टर्ड केक से प्रोटीन, मैग्नीशियम, सल्फर, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और टैनिन भी भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है।

(यह भी जानें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात…..)

सरसों खली की खाद कैसे बनाएं – How To Make Mustard Cake Compost In Hindi

  1. सबसे पहले 250 ग्राम सरसों की खली को 5 लीटर पानी में भिगो दें, अगर आपको सरसों की खली भीगाने के लिए कोई मटका या मिट्टी का बर्तन मिल जाए तो बहुत अच्छा रहेगा, नहीं तो प्लास्टिक की बाल्टी में अच्छी तरह घोल लें।
  2. अब इसे ढक दें अगर गर्मी का मौसम हो तो 3-4 दिन के लिए छोड़ दें और अगर सर्दी हो तो 7-8 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि ये अच्छी तरह से पक जाए। अगर 1-2 दिन ज्यादा हो जाए तो कोई दिक्कत नहीं है। अगर आप सरसों की खली के मिश्रण को रोज सुबह एक लकड़ी छड़ी से हिलाते हैं, तो यह बेहतर होगा।
  3. 4-5 दिनों के बाद एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा, जिसमें एक तेज गंध भी आ रही होगी जो सल्फर आदि के किण्वन के कारण आती है। इस घोल के 100 मिलीलीटर में 1 लीटर यानि घोल के 10 गुना पानी मिलाएं, और पौधों की मिटटी में डालें।
  4. हमेशा याद रखें सरसों खली की खाद पानी से पतला किए बिना पौधों पर इस्तेमाल करने से पौधों को नुकसान हो सकता है। सरसों खली की खाद के पतले घोल के 100 मिलीलीटर का उपयोग गार्डन के हर पौधे में 15-18 दिनों में एक बार किया जा सकता है।

(यह भी जानें: घर पर कम्पोस्ट खाद और उर्वरक कैसे बनाएं…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

मस्टर्ड केक (सरसों की खली) के फायदे – Mustard Cake Fertilizer Benefits In Hindi

  1. मिट्टी में मस्टर्ड केक पाउडर मिलाने से पौधों की जड़ों से सम्बंधित रोगों के होने का ख़तरा बहुत कम हो जाता है।
  2. जिस पौधे में फूल और फल नहीं आ रहे हैं या बहुत कम आ रहे हैं, तो इस स्थिति में मस्टर्ड केक (सरसों की खली) का उपयोग करना चाहिए। सरसों की खली पौधों की उपज बढ़ाने में बहुत उपयोगी होती है। इसे खाद के रूप में मिट्टी में डाला जाता है। फूलों वाले पौधों में हर 15 से 20 दिन पर उपयोग में लाते है। फलों वाले पौधों में इसके प्रयोग से फल ज्यादा और जल्दी लगते हैं और फल की गुणवत्ता भी अच्छी होती है।
  3. रासायनिक उर्वरक के स्थान पर मस्टर्ड केक का प्रयोग बेहद अच्छा है, जिसका पौधों और मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। इसका मुख्य उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढाने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
  4. सरसों की खली केंचुओं के लिए हानिकारक नहीं होती हैं। बल्कि यह मिट्टी में पाए जाने वाले केंचुओं के लिए एक पोष्टिक भोजन का कार्य करती है।
  5. सरसों की खली में नाइट्रोजन 2 प्रतिशत, पोटाश 1.2 प्रतिशत तथा फास्फोरस 1.8 प्रतिशत पाया जाता है। इसलिए सरसों की खली जैविक खाद के रुप में तथा पशु पोषक तत्वों दोनों तरह से उपयोगी है।

(यह भी जानें: पौधों में फूल और फल लगने के लिए बेस्ट खाद…..)

सरसों खली (मस्टर्ड केक) का प्रयोग कब करें – When To Use Mustard Cake In Hindi

15 से 20 दिनों के अंतराल से आप सरसों की खली का प्रयोग गार्डन की मिट्टी में तरल (घोल के रूप में) या पाउडर के रूप में कर सकते हैं। इसे आप गार्डन की मिट्टी तैयार करते समय, पौधे की वृद्धि के दौरान या फल और फूलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए आप उपयोग में ला सकते हैं। मिट्टी या पानी से साथ सरसों की खली का इस्तेमाल करते समय इनकी मात्रा का अनुपात 10:1 होना चाहिए, अर्थात 10 भाग पानी या मिट्टी में 1 भाग या इससे कम सरसों खली को मिलाना चाहिए।

गर्मी के समय मस्टर्ड केक का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखनी चाहिए। गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में सरसों की खली का इस्तेमाल न करें और इस्तेमाल करने के दौरान इसके घोल में अधिक पानी मिलाकर तरल कर लेना चाहिए और पौधे को समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए।

कैक्टस, अडेनियम (Adenium) और इनडोर प्लांट्स (indoor plants) पर सरसों खली को खाद के रूप में उपयोग न करें।

(यह भी जानें: गार्डन के पौधों में कम्पोस्ट खाद का उपयोग कैसे करें……)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों के लिए सरसों खली इस्तेमाल करने के तरीके – How To Apply Sarso Khali In Hindi

गार्डन और गमले में लगे पौधों (Garden and Potted Plants) के लिए सरसों की खली का इस्तेमाल करने के निम्न तरीके हैं:

पाउडर खाद के रूप में – Mustard Cake Use In The Form Of Powder In Hindi

सरसों की खली का इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। सरसों की खली को पीसकर उसका पाउडर बना लें या आप मस्टर्ड केक पाउडर को भी खरीद सकते हैं। अब इस पाउडर को आप सब्जी या फूलों के पौधों की ऊपरी मिट्टी पर जैविक खाद के रूप में 20 ग्राम मस्टर्ड केक पाउडर मिलाकर मिट्टी की गुड़ाई कर सकते हैं। मस्टर्ड केक पाउडर डालने के बाद मिट्टी को पानी जरूर दें।

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

तरल खाद के रूप में सरसों खली का इस्तेमाल – Use Of Mustard Cake As Liquid Manure In Hindi

एक तरल उर्वरक के रूप में भी मस्टर्ड केक का उपयोग करना सर्वाधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। 100 ग्राम सरसों की खली को किसी मिट्टी के बर्तन या प्लास्टिक की बाल्टी में लेकर 1 लीटर पानी में अच्छे से मिलाकर घोल को 2-3 दिनों के लिए किण्वित (Ferment) होने के लिए रख दें। इसके बाद घोल में 2 से 5 लीटर पानी मिला लें। अब इस तरल उर्वरक को आप फूलों और सब्जियों के पौधों की मिट्टी में सीधे तौर पर डाल सकते हैं। ध्यान रखें सरसों की खली को अधिक तनु या तरल करने के बाद ही उपयोग में लायें।

(यह भी जानें: वेजिटेबल गार्डन के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर……)

जैविक उर्वरक के रूप में सरसों की खली का उपयोग – Mustard Cake Uses As A Organic Fertilizer In Hindi

प्राचीन काल से ही फूलों और सब्जियों के पौधों के लिए जैविक खाद (organic fertilizer) के रूप में सरसों की खली या मस्टर्ड केक का उपयोग किया जा रहा है। यह पौधे को पनपने के लिए धीमी गति से सभी आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व (micronutrients) प्रदान करता है। यह उर्वरक लंबे समय तक मिट्टी को पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके निर्माण में किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है, इस वजह से सरसों की खली पूरी तरह से आर्गेनिक होती है।

मिट्टी तैयार करते समय खाद के रूप में सरसों खली का उपयोग – Mustard Cake Use As A Fertilizer While Preparing The Soil In Hindi

मिट्टी तैयार करते समय खाद के रूप में सरसों खली का उपयोग - Mustard Cake Use As A Fertilizer While Preparing The Soil In Hindi

कोको पीट (coco peat), रेत (sand), बोन मील (Bone Meal) और बगीचे की मिट्टी (garden soil) जैसे अन्य भागों के साथ, आप सरसों खली को भी मिक्स कर फूलों और सब्जियों के पौधों का रोपण करने के लिए गमलों की मिट्टी को तैयार कर सकते हैं। गमले की मिट्टी तैयार करते समय मिट्टी के मिश्रण में केवल 1 भाग मस्टर्ड केक या सरसों खली को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा 10 भाग मिट्टी में 1 भाग सरसों की खली को शामिल करना लाभदायक होता है। उचित मात्रा में सरसों की खली का उपयोग करने से सब्जी और फूलों की पैदावार में बढ़ोतरी होती है। मिट्टी तैयार करने के तुरंत बाद पौधा रोपण न करें, इसके लिए लगभग 1 सप्ताह का समय दें।

(यह भी जानें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें……)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

सरसों की खली का उपयोग कीटनाशक के रूप में Mustard Cake Powder Uses As A Pesticide In Hindi

मिट्टी में सरसों की खली या मस्टर्ड केक पाउडर डालने से यह पौधे की रूट रोट फंगी (root rot fungi) के कारण होने वाले फंगस इन्फेक्शन से सुरक्षा करता है। इसके अलावा, यह नेमाटोड (nematodes) और एफिड्स (aphides) जैसे कीटों को भी नियंत्रित करता है। अतः मस्टर्ड केक एक अच्छा पेस्टिसाइड होता है।

(यह भी जानें: कीटनाशक के छिड़काव से पहले जानें यह आवश्यक 5 बातें……)

सरसों की खली का प्रयोग करते समय सावधानियां – Precautions While Using Mustard Cake In Hindi

सरसों की खली किण्वन के पश्चात तीव्र गंध उत्पन्न करती है, अतः इसे इनडोर प्लांट में उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सरसों खली को इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। मस्टर्ड केक का उपयोग करने के दौरान दस्ताने पहनें और आंखों को छूने से बचें, क्योंकि इससे आंखों में जलन हो सकती है।

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

  1. Good information. Please keep me informed about information, esp. organic fertilizer and their uses.

    Question

    Can mustard cake help in inducing flowering of lemon trees which are growing tall (for nearly two years) but have not flowered till now.

    Thanks

  2. Good information. Please keep me informed about information, esp. organic fertilizer and their uses.

    Question

    Can mustard cake help in inducing flowering of lemon trees which are growing tall (for nearly two years) but have not flowered till now.

    Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *