टेरेस गार्डनिंग के लिए क्या है बेहतर: गमला (पॉट) या ग्रो बैग – What is Best for Terrace Gardening: Pots Or Grow Bags in Hindi

अगर आप अपने छत पर बगिया बनाना चाहते हैं और उससे से कई प्रकार के फूलों और फ्रेश सब्जियों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको यह पता होना चाहिए कि, इसके लिए गमले और ग्रो बैग में से सबसे अच्छा क्या है। आज हम आपको टेरेस गार्डनिंग के लिए बेस्ट क्या है गमले (पॉट) या ग्रो बैग?, की जानकारी देंगे। पहले के समय में आपके पास अपने छत पर या बालकनी में रंग बिरंगे फूलों और सब्जियों जैसे कि मिर्च, टमाटर और धनिया आदि को लगाने के लिए केवल गमला ही विकल्प था, लेकिन गमले हर मौसम के लिए और छत पर रखने के लिए अच्छे नहीं होते हैं। अब आप टेरेस गार्डनिंग के लिए गमले/पॉट्स के स्थान पर ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि सभी प्रकार के फ्लावर और वेजिटेबल के लिए बेहतर होते हैं।

यदि आप एक बिगिनर है और अपने टेरेस पर गार्डनिंग करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको टेरेस गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग या पॉट्स में से कौन सा बेस्ट/बेहतर है, और गमला और ग्रो बैग के फायदे व नुकसान के बारे में बताएंगें।

गमले के प्रकार और उपयोग के फायदे तथा नुकसान – Advantages And Disadvantages Of Using Pot In Hindi

गमले के प्रकार और उसके फायदे और नुकसान - Types of pots and their advantages and disadvantages in Hindi

गार्डनिंग के लिए गमले (पॉट्स) तीन प्रकार के होते हैं और हम यहाँ पर पॉट्स का इस्तेमाल करने से होने वाले लाभ व हानि के बारे में जानेंगे, जो कि इस प्रकार हैं:-

(यह भी जानें: सर्दियों के समय पॉट में लगाई जाने वाली सब्जियां…..)

बेस्ट क्वालिटी के गमले खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

मिट्टी के गमले – Clay Pots In Hindi

मिट्टी के गमलों का उपयोग बहुत पहले से होता आ रहा है, इसका उपयोग अधिकांश फूलों व सब्जियों के पौधों को लगाने के लिए किया जाता है।

  • फायदे :- मिट्टी से बने होने के कारण इन गमलों से पानी आसानी से निकल या रिस जाता है, जिससे पौधे की जड़ें जल्दी खराब नहीं होती है।
  • नुकसान:- गर्मियों के मौसम में मिट्टी से बने गमले नुकसानदायक होते हैं, क्योंकि इनसे पानी जल्दी बाहर निकल जाता है, जिसके कारण पौधे को अधिक पानी देने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा इनके टूटने की अधिक संभावना होती है और यह वजन में भी काफी भारी होते हैं।

(यह भी जानें: सर्दियों में गमलों में गार्डनिंग करने की टिप्स….)

सीमेंट के गमले – Cement Pots In Hindi

मिट्टी के गमले के बाद लोगों ने सीमेंट के गमले का उपयोग करना शुरू कर दिया था, इसके उपयोग से होने फायदे व नुकसान निम्न हैं, जैसे:-

  • फायदे:- सीमेंट के पॉट/गमले, मिट्टी के गमले से अधिक मजबूत होते हैं और इसमें से पानी की अधिक निकासी होती है, जिसकी वजह से सीमेंट के पॉट में लगे पौधे की जड़ें जल्दी खराब नहीं होती हैं।
  • नुकसान:- सीमेंट से बने गमले वजन में काफी भारी होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें शिफ्ट करना बहुत मुश्किल होता है।

प्लास्टिक के गमले – Plastic Pots In Hindi

सीमेंट के बाद मार्केट में प्लास्टिक पॉट्स मिलना शुरू हो गए, जो दिखने में अच्छे लगते हैं और कई प्रकार के डिजाइन और कलर में आते हैं।

  • फायदे:- यह कई प्रकार के साइज़ में और रंग बिरंगे कलर में आते हैं। प्लास्टिक के गमले वजन में हल्के होते हैं, इसकी वजह से इनको टेरेस पर रखा जा सकता है तथा इन्हें शिफ्ट करना भी आसान होता है।
  • नुकसान:- प्लास्टिक पॉट का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि, इसमें पानी को निकलने की जगह नहीं होती है, जिसकी वजह से गमले में पानी अधिक समय तक भरा रहता है। गमले की मिट्टी में लंबे समय तक पानी भरे रहने से पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा मर जाता है। बरसात के मौसम में प्लास्टिक के गमलों का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

(यह भी जानें: इस तरीके से गमले में लगाएं पौधे, होगी अच्छी ग्रोथ….)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

टेरेस गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग्स के प्रकार – Grow Bag Types For Terrace Gardening In Hindi

टेरेस गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग्स के प्रकार - Grow Bag Types For Terrace Gardening In Hindi

पौधों के आकार के आधार पर अलग-अलग साइज़ के ग्रो बैग उपलब्ध होते हैं। टेरेस गार्डनिंग करने के लिए ग्रो बैग को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा जा सकता है, जैसे:-

  1. मीडियम साइज ग्रो बैग
  2. लार्ज साइज ग्रो बैग
  3. एक्स्ट्रा लार्ज साइज ग्रो बैग्स

(यह भी जानें: पत्तेदार सब्जी, हर्ब्स और फूलों के पौधे उगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग्स….)

मीडियम साइज ग्रो बैग – Medium Size Grow Bag In Hindi

मीडियम साइज ग्रो बैग - Medium Size Grow Bag In Hindi

(यह भी जानें: HDPE ग्रो बैग क्या होते हैं, जानें इनकी विशेषताएं….)

लार्ज साइज ग्रो बैग – Large Size Grow Bag In Hindi

एक्स्ट्रा लार्ज साइज ग्रो बैग्स – Extra Large Size Grow Bag in Hindi

एक्स्ट्रा लार्ज साइज ग्रो बैग्स - Extra Large Size Grow Bag in Hindi

(यह भी जानें: ग्रो बैग का इस्तेमाल करने से पहले जान लें, यह महत्वपूर्ण बातें….)

बेस्ट ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ग्रो बैग के उपयोग से होने वाले फायदे और नुकसान – Advantages And Disadvantages Of Using Grow Bags In Hindi

अगर आप अपने टेरेस पर गार्डनिंग करना चाहते हैं, तो ग्रो बैग सबसे अच्छा विकल्प हैं। आइये जानते हैं कि, ग्रो बैग हमारे छत पर गार्डनिंग करने के लिए किस प्रकार से फायदेमंद होते हैं।

गार्डनिंग में ग्रो बैग के लाभ – Benefits Of Grow Bags In Gardening In Hindi

  1. ग्रो बैग सभी साइज़ में आसानी से मिल जाते हैं, जिसकी वजह से आप अपने पौधों के अनुसार ग्रो बैग का चयन कर सकते हैं।
  2. गमले की अपेक्षा ग्रो बैग की कीमत काफी कम होती है।
  3. ये फेब्रिक से बने होते हैं, जिसके कारण यह आसानी से टूटते नहीं हैं।
  4. वजन में काफी हलके होते हैं और इन्हें आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है।
  5. ग्रो बैग्स लगभग 5-7 साल तक चलते हैं।
  6. सीमेंट और प्लास्टिक से बने गमलों की तुलना में ग्रो बैग में लगे पौधे अधिक हेल्दी होते हैं, क्योंकि ग्रो बैग में अतिरिक्त जल निकासी की उचित व्यवस्था होती है, जिससे ओवरवाटरिंग की समस्या नहीं होती और पौधे की जड़ें खराब होने से बच जाती हैं।
  7. ये सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए अनुकूल हैं।
  8. ग्रो बैग, टेरेस गार्डनिंग के लिए बेस्ट होते हैं।
  9. आप इन्हें धो भी सकते हैं।
  10. गार्डनिंग में इनका दोबारा से उपयोग किया जा सकता है।

(यह भी जानें: ग्रो बैग साइज चार्ट फॉर वेजिटेबल…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

टेरेस गार्डनिंग में ग्रो बैग के नुकसान – Grow Bags Disadvantages In Gardening In Hindi

वैसे तो ग्रो बैग में गार्डनिंग करने से कोई हानि नहीं होती है, लेकिन इसमें लगे पौधों को गर्मी के मौसम में बार-बार पानी देने की आवश्यकता होती है।

(यह भी जानें: मानसून के बाद गार्डन में जरूर करें ये काम…..)

इस आर्टिकल में टेरेस गार्डनिंग के लिए गमला (पॉट्स) या ग्रो बैग में से बेस्ट क्या है, इसकी जानकारी दी गई है। अगर आप अपने छत पर टेरेस गार्डनिंग करना चाहते हैं, तो गमले की अपेक्षा ग्रो बैग का इस्तेमाल करें। ग्रो बैग सस्ते, मजबूत और वजन में काफी हल्के होते हैं, आप इसका इस्तेमाल अपने टेरेस पर सब्जियों और फूलों को लगाने के लिए कर सकते हैं।

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

  1. What should be potting mix for grow bags
    I have planted flowering plants in Polly bags.But after some time my all plants
    Which were grown in Polly bags die.On the
    Other side my plants in cement pots are growing well.Sir if you can help what may
    Be the reason of plants dieing in Polly bags and grow bags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *