प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर से बढाएं पौधों की ग्रोथ – Plant Growth Promoter (PGP) Fertilizer In Hindi

होम गार्डन में लगे हुए पौधों की गुणवत्ता में सुधार करने तथा पौधे की ग्रोथ के साथ-साथ फलों व फूलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए पौधों को उन हार्मोन्स की आवश्यकता होती है, जो इनकी ग्रोथ को बढ़ा सके। लेकिन ये हार्मोन्स पौधों को पूर्ण रूप से प्राकृतिक तरीके से नहीं मिल पाते, जिसके कारण पौधों की ग्रोथ में रुकावट आना, पत्तियों का गिरना, फलों व फूलों का उत्पादन सही से न होना इत्यादि समस्याएं होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए पौधों में प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का उपयोग किया जाना चाहिए, जिसे विशेष रूप से पौधों की प्राकृतिक शारीरिक क्रियाओं को नुकसान पहुंचाए बिना, पौधों की ग्रोथ व उपज में तेजी लाने के लिए तैयार किया गया है। ऑर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर क्या हैं, गार्डनिंग में इसके उपयोग कब और कैसे करना चाहिए तथा फायदे जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर उर्वरक क्या है – What is Plant Growth Promoter Fertilizer in Hindi

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर उर्वरक क्या है - What is Plant Growth Promoter Fertilizer in Hindi

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (Plant Growth Promoter) या पी जी पी उर्वरक एक ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर है, जिसे प्राकृतिक अर्क (natural extracts) जैसे- समुद्री शैवाल में पाए जाने वाले हार्मोन्स व एंजाइम तथा ह्यूमिक एसिड और अमीनो एसिड इत्यादि को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले हार्मोन्स जैसे ऑक्सिन, जिबरेलिन और सायटोकायनिन तथा प्रमुख एंजाइम, पौधे के स्वस्थ विकास तथा ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने और पौधे की वृद्धि से सम्बंधित अन्य कार्यों को पूरा करने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं उन कार्बनिक पदार्थों (Composition) के बारे में जिनको मिलाकर प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड फर्टिलाइजर को तैयार किया गया है। प्लांट ग्रोथ प्रमोटर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(यह भी जानें: पौधों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाए इन उर्वरक के उपयोग से…)

आर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर के संघटक – Composition of Organic Plant Growth Promoter in Hindi

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर पौधे की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले समुद्री शैवाल के अर्क, ह्यूमिक एसिड और अमीनो एसिड इत्यादि से मिलकर बना होता है, जो पौधों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए सहायक होते हैं, आर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर के संघटक निम्न हैं, जैसे:

  • ह्यूमिक एसिड (humic acid) – 12 %
  • अमीनो एसिड (amino acid) – 4 %
  • फुलविक एसिड (fulvic acid) – 4 %
  • समुद्री शैवाल (see weed) – 4 %
  • फिलर्स (fillers) और अन्य – 76 %

बागवानी करने के लिए खाद और आवश्यक चीजें यहाँ से खरीदें:

गोबर खाद
वर्मीकम्पोस्ट
नीम केक (नीम खली)
रॉक फॉस्फेट
नीम तेल (Neem oil)
हैंड ट्रोवेल
गार्डन फोर्क (Garden Fork)
स्प्रे पंप

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का उपयोग कब करना चाहिए – When to Use a Plant Growth Promoter in Hindi

ऑर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर का उपयोग पौधों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, होम गार्डन में आप निम्न समय पर इसका उपयोग कर सकते हैं :

  • बीज अंकुरण प्रक्रिया को तेजी से संपन्न कराने तथा मजबूत जड़ों के विकास के लिए आप प्लांट ग्रोथ प्रमोटर उर्वरक को बीज बोते समय या विभिन्न फल, फूल और सब्जियों वाले पौधों को प्रत्यारोपित करने से पहले मिट्टी तैयार करते समय मिला सकते हैं।
  • पौधे के विकास की स्थिति में आप पी जी पी लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं।
  • पौधों की तेजी से ग्रोथ बढ़ाने के लिए फल, फूल आने पर आप इस उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं।

(यह भी जानें: हरी खाद क्या है, गार्डनिंग में इसके उपयोग तथा फायदे…)

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे करें – How to use Plant Growth Promoter Fertilizer in Hindi

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे करें - How to use Plant Growth Promoter Fertilizer in Hindi

ऑर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर सभी इनडोर और आउटडोर पॉटेड पौधों के लिए उपयोगी है। होम गार्डन के गमले में लगे पौधों के लिए पी जी पी लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग आप निम्न 2 तरीकों से कर सकते हैं:

  1. आप पौधे की जड़ों पर लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का उपयोग कर सकते हैं, पी जी पी लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग जड़ों पर करने से इसमें उपस्थित ऑक्सिन हार्मोन जड़ कोशिकाओं के कोशिका विभाजन को उत्तेजित करता है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक जड़ें विकसित होती हैं, तथा पौधों की ग्रोथ में तेजी आती है।
  2. आप गमले में लगे हुए पौधों की पत्तियों पर स्प्रे के रूप में भी पी जी पी लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं, जिससे अधिक विकसित पत्तियों तथा कलियों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलता है।

होम गार्डन में लगे हुए पौधों की तेजी से ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर का उपयोग करने के लिए आप निम्न टिप्स अपना सकते हैं:

  • लिक्विड फर्टिलाइजर को पानी में मिलाने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
  • प्रति लीटर पानी में 2-3 मिली प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड फर्टिलाइजर मिलाएं।
  • तैयार मिश्रण को हाई प्रेशर स्प्रे पम्प या अन्य गार्डनिंग टूल्स के उपयोग से अपने पौधे पर या पौधे लगे हुए गमले की मिट्टी के आस-पास समान रूप से स्प्रे करें।

बेहतर परिणाम पाने तथा पौधों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के लिए हर 10-15 दिन में इस प्रक्रिया को दोहराएं। आइये जानते हैं प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर के उपयोग से पौधों को होने वाले फायदे के बारे में।

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड फर्टिलाइजर के फायदे – Benefits of Plant Growth Promoter Fertilizer in Hindi

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड फर्टिलाइजर के फायदे - Benefits of Plant Growth Promoter Fertilizer in Hindi

ऊपर आपने जाना कि प्लांट ग्रोथ फर्टिलाइजर क्या है तथा इसका उपयोग कब और कैसे किया जाता है आइये अब जानते हैं कि प्लांट ग्रोथ लिक्विड फर्टिलाइजर के उपयोग से पौधों को कौन-कौन से लाभ होते हैं:

  • PGP उर्वरक पौधों में लगने वाले कीटों और बीमारियों के खिलाफ प्रतिरोध विकसित करता है।
  • मिट्टी से पोषक तत्वों की अवशोषण क्षमता तथा जड़ वृद्धि को बढ़ाता है।
  • पौधों में हार्मोन सिस्टम को मजबूत कर पौधों को पुनर्जीवित करता है।
  • गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे पौधों को तनाव की स्थिति का सामना करने में सहायता प्रदान करता है।
  • पौधों को विपरीत मौसम के प्रभाव से बचाकर उनके स्वास्थ्य को बनाए रखता है।
  • फूल तथा पत्तियों को गिरने से रोकता है।
  • बीज अंकुरण प्रक्रिया की गति को बढ़ाता है और जड़ विकास में मदद करता है।
  • फूल और फलों के उत्पादन को बढ़ाता है।

(यह भी जानें: नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर…)

इस आर्टिकल में आपने होम गार्डन में पौधों के लिए प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड फर्टिलाइजर क्या है, इसका उपयोग कब और कैसे किया जाता है, उपयोग के तरीके तथा इससे पौधों में होने वाले फायदे कौन-कौन से हैं, इत्यादि के बारे में जाना। गार्डनिंग से जुड़े और भी उपयोगी लेख पढ़ने के लिए Organicbazar.net पेज पर जाएं। इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हों, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *