पौधों में नाइट्रोजन की कमी के लक्षण – Nitrogen Deficiency in Plants in Hindi

जब भी हम पौधे लगाते हैं तो उनकी वृद्धि के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्व नाइट्रोजन होता है। नाइट्रोजन तत्व पौधों के विकास के लिए इतना ज्यादा आवश्यक होता है कि, इसे किंग ऑफ प्लांट न्यूट्रीएंट्स कहा जाता है। यह तो आप जानते ही होंगे कि, पृथ्वी पर वायुमंडल में लगभग 78% नाइट्रोजन पाया जाता है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में होने के बाद भी कई बार पौधों में नाइट्रोजन की कमी हो जाती है और जिसके कारण पौधों का विकास रुक सकता है। इस लेख में आप जानेंगे कि, नाइट्रोजन की कमी के लक्षण क्या हैं, पौधों के लिए जरूरी क्यों हैं, अधिक जानकारी के लिए  इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

पौधों के लिए नाइट्रोजन क्यों जरुरी है – Why is Nitrogen Important for Plants in Hindi

पौधे की पत्तियों में क्लोरोफिल (Chlorophyll) पाया जाता है जो इसकी पत्तियों को हरा रंग प्रदान करता है और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया में सहायक होता है। क्लोरोफिल का सबसे मुख्य घटक नाइट्रोजन होता है। नाइट्रोजन की उपस्थिति में भी पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन बनाते हैं। इसके अलावा पौधों में प्रोटीन के निर्माण के लिए भी नाइट्रोजन बेहद जरुरी होता है। यदि पौधों को नाइट्रोजन उचित मात्रा में नहीं मिलता है तो, आपके पौधे नष्ट हो सकते हैं।

(और पढ़ें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक…)

पौधों में नाइट्रोजन की कमी के लक्षण – Symptoms of Nitrogen Deficiency in Plants in Hindi

पौधों के विकास के लिए नाइट्रोजन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है आइये जानते हैं, इसकी कमी से पौधों में कौन-कौन से  लक्षण देखे जा सकते हैं।

  • जब पौधे में नाइट्रोजन की कमी होती है तो इसका असर सबसे पहले उसकी पत्तियों में दिखाई देता है। नाइट्रोजन की कमी के कारण पौधे की पत्तियां पीली या हल्के सफेद रंग की होने लगती हैं, जिसके कारण पौधे का विकास रुक सकता है।
  • अगर पौधे की पत्तियों में सफेद धब्बे पड़ने लगे तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि, पौधे में नाइट्रोजन की कमी हो गई है।
  • पेड़-पौधों में नाइट्रोजन की कमी के कारण फल बड़े होने से पहले ही गिरने लगते हैं या छोटे ही रह जाते हैं।
  • इसकी कमी के कारण पौधे की पत्तियां झड़ने लगती हैं या समय से पहले ही मर जाती हैं।
  • पौधे में नाइट्रोजन की कमी होने के कारण पत्तियां मुरझाने लगती हैं।

(और पढ़ें: जानें सीवीड फर्टिलाइजर के उपयोग और फायदे…)

पौधों में नाइट्रोजन की कमी को कैसे करें दूर – How to Fix Nitrogen Deficiency in Plants in Hindi

पौधों में नाइट्रोजन की कमी को कैसे करें दूर - How to Fix Nitrogen Deficiency in Plants in Hindi

पौधों में आप नाइट्रोजन की कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं आइये जानते हैं कि, पौधों में नाइट्रोजन की कमी को दूर करने के तरीके क्या हैं।

  • आप मिट्टी में जैविक खाद मिला सकते हैं जिससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ नाइट्रोजन की कमी भी पूरी होगी।
  • पौधों में नाइट्रोजन की कमी को दूर करने के लिए, आप मिट्टी में पुरानी गोबर की खाद या कम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बोन मील नाइट्रोजन और फास्फोरस का बहुत ही अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। इसके उपयोग से भी आप पौधों में नाइट्रोजन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
  • नाइट्रोजन की कमी को दूर करने के लिए आप मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट और नीम केक मिला सकते हैं। बता दें कि, वर्मीकम्पोस्ट में मिट्टी की तुलना में 7 गुना नाइट्रोजन होता है और इसके अलावा यह मिट्टी में अन्य पौषक तत्वों जैसे फास्फोरस, पोटाश, मैग्नीशियम व कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है।

(और पढ़ें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…)

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में आपने जाना कि, पौधों में नाइट्रोजन की कमी दूर करने के उपाय, नाइट्रोजन की उपयोगिता क्या है और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोग पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *