घर के अंदर लगाए जाने वाले शुभ पौधे – Lucky Plants To Be Planted Indoors At Home In Hindi

प्रकृति में अनगिनत प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिनका अपना-अपना महत्व होता है और इनमें से कुछ को हम अपने टेरेस गार्डन या किचिन गार्डन में खाद्य पदार्थ के रूप में, औषधीय महत्त्व के लिए या सजावट के उद्देश्य से लगाते हैं। इन्ही में से कुछ सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़-पौधे घर के अन्दर लगाए जाने पर शुभ परिणाम देते हैं अर्थात् आपके घर में सुख, शांति एवं सम्रद्धि को बढ़ाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है। घर के लिए शुभ पौधे या वृक्ष कौन से हैं, सकारात्मक ऊर्जा वाले पौधों के नाम तथा घर के अंदर या इनडोर उगाए जाने वाले लकी प्लांट या गुड लक प्लांट्स के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। (Good Luck Plant Name In Hindi)

घर के अंदर लगाए जाने वाले शुभ प्लांट के नाम – Name Of Lucky Plants To Be Planted Indoors In Hindi

पेड़-पौधे न केवल घर या गार्डन की रौनक बढ़ाते हैं, बल्कि ये हवा को शुद्ध भी करते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होते हैं, जिससे हमारा मन प्रसन्न होता है। ऐसे कई पौधे हैं जो घर में लगाए जाने पर हमें पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान करते हैं, और कुछ विशेष परिस्थितियों में ये पौधे हमें शुभ परिणाम भी देते हैं, इसीलिए इन्हें लकी प्लांट या गुड लक प्लांट कहा जाता है। कुछ इनडोर शुभ पौधों (लकी प्लांट्स) के नाम निम्न प्रकार हैं।

गार्डनिंग के लिए जरूरी सामग्री यहाँ से खरीदें:

सीड
गमले या ग्रो बैग
वर्मीकम्पोस्ट
गोबर खाद
नीम तेल
क्रीपर नेट
प्रूनर
स्प्रे पंप
वॉटर केन

इनडोर डेकोरेटिव लकी प्लांट – Indoor Decorative Lucky Plants In Hindi

अगर आप अपने घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं, तो आप इनडोर डेकोरेशन वाले लकी प्लांट्स लगाने के बारे में में सोच सकते हैं। ये पौधे न केवल घर की सुन्दरता को बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। घर के अंदर लगाए जाने वाले शुभ सजावटी पौधों के नाम निम्न हैं।

  1. जेड प्लांट (Jade plant)
  2. बाम्बू प्लांट (Bamboo plant)
  3. मनी प्लांट (Money plant)
  4. अरेका पाम/ ऐरेका पाम प्लांट (Areca palm)
  5. रबर प्लांट (Rubber plant)

(यह भी जानें: घर के अन्दर उगाए जाने वाले टॉप 10 डेजर्ट प्लांट्स…)

जेड प्लांट – Jade Plant In Hindi

जेड प्लांट - Jade Plant In Hindi

माना जाता है कि, घर पर जेड प्लांट लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है और साथ ही यह प्लांट आपके घर को सुन्दर व आकर्षक बनाता है। जेड पौधा बेस्ट इनडोर डेकोरेटिव प्लांट के रूप में जाना जाता है, जिसे आप घर के एंट्री गेट पर अन्दर की ओर लगा सकते हैं।

बाम्बू प्लांट – Bamboo Plant In Hindi

बाम्बू प्लांट - Bamboo Plant In Hindi

बाम्बू अर्थात् बांस के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बाम्बू प्लांट कम देखभाल वाले डेकोरेटिव हाउस प्लांट्स के रूप में उगाए जाते हैं।

मनी प्लांट – Money Plant In Hindi

मनी प्लांट - Money Plant In Hindi

मनी प्लांट एक सुन्दर बेल वाला पौधा है, जिसे घर में लगाना शुभ तथा धन का संकेतक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, अगर आपके द्वारा लगाया गया मनी प्लांट हरा-भरा है, तो आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

(यह भी जानें: मनी प्लांट घर में कैसे लगाएं…)

ऐरेका पाम प्लांट Areca Palm In Hindi

ऐरेका पाम प्लांट - Areca Palm In Hindi

अगर आप घर में शुभ पौधे लगाना चाहते हैं, तो एरेका पाम का पौधा लगाना एक अच्छा विकल्प है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है और घर में शांति और समृद्धि भी लाता है।

(यह भी जानें: हमेशा हरे-भरे रहने वाले इन पौधों से सजाएं अपना घर…)

रबर प्लांट – Rubber Plant In Hindi

रबर प्लांट - Rubber Plant In Hindi

रबर प्लांट्स को बेहतर हाउसप्लांट्स तथा इनडोर डेकोरेशन के रूप में जाना जाता है। रबर प्लांट्स अपने आसपास की हवा को शुद्ध करने में भी सहायक होते हैं।

इनडोर लकी फ्लावर प्लांट – Flowers That Bring Good Luck In Home In Hindi

अगर आपको फूल वाले पौधे लगाना पसंद है और आप कई प्रकार के रंग बिरंगे फ्लावर प्लांट्स इनडोर लगाना चाहते हैं, तो आप आकर्षक और शुभ फूलों के पौधे लगा सकते हैं, जो निम्न हैं।

  1. पीस लिली (Peace lily)
  2. जैस्मिन (Jasmine)
  3. आर्किड (Orchid)
  4. गेंदा (Marigold)
  5. गुलदाउदी (Chrysanthemum)
  6. हिबिस्कस (Hibiscus)
  7. गुलाब (Rose)
  8. कमल (Lotus)
  9. पियोनी/ पेओनी फ्लावर (Peony flower)

(यह भी जानें: घर पर इंडोर लगाए जाने वाले खुशबूदार फूल…)

पीस लिली – Peace lily In Hindi

पीस लिली - Peace lily In Hindi

सुन्दर फ्लावर प्लांट पीस लिली को एक बेहतर हाउसप्लांट के रूप में इनडोर लगाया जाता है, जिसके लम्बे सफ़ेद फूल तथा हरी पत्तियां इसे आकर्षक बनाती है। पीस लिली को शुभ पौधे या लकी प्लांट के रूप में जाना जाता है तथा यह पौधा हवा को शुद्ध करने का कार्य भी करता है।

जैस्मिन – Jasmine Flower Plant In Hindi

जैस्मिन - Jasmine Flower Plant In Hindi

जैस्मिन फ्लावर प्लांट इनडोर हाउसप्लांट के रूप में उगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह अपनी सुगंध व सुन्दर सफ़ेद फूलों से चारों ओर शांति प्रदान करता है अर्थात् इसके लगे होने से शांति का अनुभव होता है।

(यह भी जानें: घर पर कैसे उगाएं मोगरा के सफेद खुशबूदार फूल…)

आर्किड – Orchid Flower In Hindi

आर्किड - Orchid Flower In Hindi

ऐसा माना जाता है कि, ऑर्किड फ्लावर प्लांट लगाने से आपके करियर में सफलता तथा जीवन में सुख-शान्ति का आगमन होता है, इसीलिए आप इसे लकी हाउसप्लांट्स के रूप में लगा सकते हैं।

गेंदा – Marigold In Hindi

गेंदा - Marigold In Hindi

गेंदा के फूलों को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए शुभ कार्यों में सजावट के लिए इसकी फूल-मालाओं का उपयोग किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, यह फ्लावर प्लांट सुख सम्रद्धि को अपनी ओर आकर्षित करता है।

गुलदाउदी – Chrysanthemum Flower Plant In Hindi

गुलदाउदी – Chrysanthemum Flower Plant In Hindi

गुलदाउदी फ्लावर प्लांट पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर होता है, जो गुड लक को अपनी ओर आकर्षित करता है, इसीलिए इसे शुभ पौधे के रूप में इनडोर लगाया जाता है।

हिबिस्कस – Hibiscus In Hindi

हिबिस्कस - Hibiscus In Hindi

हिबिस्कस अर्थात् गुड़हल फ्लावर प्लांट को प्राचीन काल से ही पूजा-पाठ आदि कार्यों में उपयोग किया जाता है। गुड़हल एक लकी प्लांट के रूप में जाना जाता है, जिसे घर में लगाये जाने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

(यह भी जानें: सुगंधित फूलों और पौधों से महकाएं अपना गार्डन…)

गुलाब – Rose Plant In Hindi

गुलाब – Rose Plant In Hindi

हम सभी गुलाब के फूल के महत्व को भली भाँती जानते हैं तथा प्राचीन काल से ही इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जो हर किसी के मन को प्रसन्न करता है। इनडोर पॉट्स में गुलाब का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, और इसे लगाने से आपके चारों ओर प्रसन्नता का माहौल बना रहता है।

कमल – Lotus Flowering Plant In Hindi

कमल – Lotus Flowering Plant In Hindi

कमल एक सुन्दर फ्लावर प्लांट है, जो अत्यधिक दलदली व पानी वाली जगह में पनपता है। लोटस सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर एक गुडलक प्लांट है तथा इसका पूजा पाठ आदि में बहुत महत्त्व है।

पियोनी फ्लावर – Peony Flower In Hindi

पियोनी फ्लावर - Peony Flower In Hindi

पियोनी फ्लावर प्लांट अत्यंत ही शुभ माना जाता है। पिओनी पौधा धन सम्पन्नता का प्रतीक है तथा इसके सुन्दर फूल बहुत ही आकर्षक होते हैं, जो आपके घर के वातावरण को सुख-शांति तथा सम्रद्धि से भर देते हैं।

(यह भी जानें: सुन्दर बेल वाले फूल के पौधे, जिन्हें घर पर उगाना है आसान…)

इंडोर गुडलक हर्बल प्लांट – Indoor Good Luck Herbs Plants In Hindi

अगर आप अपने किचिन गार्डन में विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों के पौधे लगाना चाहते हैं, तो आप निम्न हर्ब्स प्लांट लगाने पर विचार कर सकते हैं, जो घर में सकारातमक ऊर्जा का संचार करते हैं। घर के अंदर लगाए जाने वाले कुछ शुभ हर्बल पौधे निम्न हैं।

  1. तुलसी (Basil)
  2. पुदीना (Mint)
  3. अजवायन (Carom Plant)
  4. अदरक (Ginger)
  5. थाइम (Thyme)
  6. लेमन बाम (Lemon balm)
  7. सेज (Sage)
  8. हल्दी का पौधा (Turmeric Plant)

(यह भी जानें: घर पर गमले में उगाई जाने वाली जड़ी-बूटियां (हर्ब्स)…)

तुलसी – Basil Plant In Hindi

तुलसी - Basil Plant In Hindi

तुलसी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा है, जिसे प्राचीन काल से ही घरों में लगाना शुभ माना जाता है। बेसिल प्लांट पूजा-पाठ आदि में उपयोग किया जाने वाला बेहद पवित्र पौधा है, जो घर में सुख-शांति का संचालन करता है, साथ ही इसकी पत्तियां सर्दी-खांसी जैसी कई बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग की जाती हैं।

पुदीना – Mint In Hindi

पुदीना - Mint In Hindi

मिंट अर्थात् पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर एक हर्ब प्लांट है, जो घर के लिए शुभ पौधा माना जाता है। घर में पुदीना का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचालन करता है तथा वातावरण को कीटाणुरहित व शुद्ध बनाता है।

अजवायन – Carom Plant In Hindi

अजवायन – Carom Plant In Hindi

केरम अर्थात् अजवायन एक हर्बल प्लांट है, जिसे धन तथा स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाता है। अजवायन घर के अन्दर या किचिन गार्डन में लगाना बहुत ही आसान है तथा इसे अधिक देखभाल की आवश्यकता भी नहीं होती है।

(यह भी जानें: सुगंधित हर्ब्स, जिनसे महकाएं आप अपना घर और गार्डन…)

अदरक – Ginger In Hindi

अदरक - Ginger In Hindi

जिंजर या अदरक अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाने वाला हर्ब प्लांट है, जो सेहत के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए उपयोग किया जाता है। अदरक का पौधा सकारात्मकता ऊर्जा को आकर्षित करता है तथा वातावरण को कीटाणु रहित करने में मदद करता है।

थाइम – Thyme In Hindi

थाइम का पौधा आपके करियर में सपोर्ट करने तथा गुडलक वाला पौधा माना जाता है, तथा यह साहस व शक्ति के लिए भी जाना जाता है। थाइम का पौधा अजवायन की तरह ही घर के अन्दर लगाया जाने वाला एक शुभ पौधा है।

(यह भी जानें: घर पर गमलों में जड़ी बूटियां उगाने की टिप्स…)

लेमन बाम – Lemon Balm Plant In Hindi

लेमन बाम - Lemon Balm Plant In Hindi

ऐसा माना जाता है कि, बौने किस्म के साइट्रस ट्री भी गुड लक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तथा वातावरण को शुद्ध कर हमें प्रसन्नता का अनुभव कराते हैं, साथ ही लेमन बाम को शांति का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए इन्हें शुभ पौधों के रूप में इनडोर लगाया जा सकता है।

सेज – Sage Plant In Hindi

सेज – Sage Plant In Hindi

सेज एक हर्ब प्लांट है, जो अपने आस-पास से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। घर के माहौल को पॉजिटिव रखने के लिए सेज हर्ब प्लांट को गुडलक प्लांट के रूप में इनडोर लगाया जाता है। इसमें प्राकृतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से पर्यावरण को शुद्ध करने के गुण होते हैं।

हल्दी का पौधा – Turmeric Plant In Hindi

हल्दी का पौधा - Turmeric Plant In Hindi

हल्दी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी वाला पौधा है, जिसके अन्दर कीटाणुनाशक तथा रोगनाशक की क्षमता होती है। टरमरिक प्लांट (Turmeric Plant) को घर के अन्दर लगाने पर यह हमारे आस-पास के वातावरण को शुद्ध कर हमें प्रसन्नता की अनुभूति कराता है।

शमी का पौधा – Shami Plant In Hindi

शमी का पौधा - Shami Plant In Hindi

ऐसा माना जाता है कि, शमी का पौधा घर में लगाने से कभी धन की कमी नहीं होती है। यह आस-पास की नकारात्मकता को दूर कर वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, इसीलिए इसे एक गुडलक प्लांट माना जाता है।

घर में लगाए जाने वाले शुभ पेड़ – Good Luck Trees To Be Planted At Home Garden In Hindi

अगर आपके घर में टेरेस गार्डन या लॉन गार्डन है, जिसमें आप कुछ बड़े आकार एवं विशेष प्रकार के पेड़ लगाना चाहते हैं, जो आपके घर के माहौल को पॉजिटिव रखने में सहायक हों, तो आप कुछ सकारात्मक ऊर्जा वाले पौधों को चुन सकते हैं, जो निम्न हैं।

  1. अशोका ट्री/ अशोक वृक्ष (Ashoka Tree)
  2. नारियल का पेड़ (Coconut tree)
  3. आंवला ट्री (Amla Tree)
  4. नीम (Neem tree)
  5. केला का पेड़ ( Banana tree)

अशोक वृक्ष – Ashoka Tree In Hindi

अशोका ट्री एक सदाबहार पेड़ है जिसे घर के आँगन या गार्डन में लगाया जाता है, जो सबसे पवित्र पेड़ों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि, अपने लॉन गार्डन में अशोका पेड़ लगाने पर यह घर की नकारात्मकता को खत्म करने तथा दुखों को दूर रखने में सहायक होता है।

नारियल का पेड़ – Coconut Tree In Hindi

नारियल का पेड़ - Coconut Tree In Hindi

सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नारियल का पेड़ घर के लिए भाग्यशाली पौधा है, जिसे कल्पवृक्ष या पवित्र वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, नारियल का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मकता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

(यह भी जानें: गमलों में फलों के पेड़ उगाने के 7 सीक्रेट तरीके…)

आंवला ट्री – Amla Tree In Hindi

आंवला ट्री - Amla Tree In Hindi

आंवला के पेड़ को भी भाग्यशाली पेड़ के रूप में जाना जाता है। घर के बाहर आउटडोर गार्डन में इसे लगाने से आस-पास का माहौल सुखद एवं सकारात्मक बना रहता है तथा इस पेड़ में लगने वाले फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

नीम – Neem Tree In Hindi

नीम का पेड़ (Azadirachta indica) एक शुभ पौधा है, जो अच्छी ऊर्जा को बढ़ावा देता है और हमारे स्वास्थ्य को ठीक करने वाले गुणों के कारण बहुत लोकप्रिय है। होम गार्डन में या घर के आस-पास नीम का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता है तथा हवा भी शुद्ध होती है।

(यह भी जानें: रात में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे…)

केला का पेड़ – Banana Tree In Hindi

केला का पेड़ - Banana Tree In Hindi

प्राचीन काल से केला को पूजनीय पौधा कहा जाता है तथा ऐसा माना जाता है कि, होम गार्डन में केला का पेड़ लगाना शुभ होता है। केला प्लांट से घर में बरकत, सुख-शांति एवं सम्रद्धि आती है। केले के पेड़ का तना सौभाग्य और समृद्धि को दर्शाता है।

(यह भी जानें: केले के पेड़ को गमले/कंटेनर में कैसे उगाएं…)

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, घर पर इनडोर पॉट्स में या किचिन गार्डन में लगाये जाने वाले शुभ पौधे कौन से हैं, सकारात्मक ऊर्जा वाले पौधे कौन से हैं तथा लकी प्लांट्स के नाम क्या हैं। इन प्लांट को आप अपने घर पर आसानी से लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *