किचन वेस्ट से खाद कैसे बनायें? – How To Make Compost From Kitchen Waste In Hindi

आमतौर पर हम सभी के घर में किचन से रोज ही बड़ी मात्रा में कचरा या कूड़ा-करकट निकलता है। इसके उचित इस्तेमाल के बारे में सोचे बिना बहुत से लोग कचरे को घर से बाहर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि थोड़ी सी जानकारी हासिल करके आप किचन वेस्ट, यानी रसोई से निकलने वाले कचरे का बिल्कुल सही और सटीक इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां… किचन वेस्ट को सिर्फ कचरा न समझें, बल्कि इससे आप अपने पौधों के लिए बिना किसी खर्च के घर पर आसानी से जैविक खाद तैयार कर सकते हैं। बस जरूरत है तो आपको यह जानने की कि किचन वेस्ट से कैसे खाद बनाएं। तो आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि, रसोई के कचरे से घर पर खाद कैसे बनाएं।

किचन वेस्ट कंपोस्टिंग क्या है? What Is Kitchen Waste Composting In Hindi

किचन वेस्ट कंपोस्टिंग क्या है? - What Is Kitchen Waste Composting In Hindi

सीधे शब्दों में कहें तो, किचन वेस्ट कंपोस्टिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें रसोई के कचरे और फूड स्क्रैप (Food Scraps) को जैविक रूप से विघटित किया जाता है। रसोई के कचरे में कार्बनिक पदार्थ होते हैं, जिनका इस्तेमाल मिट्टी के लिए और घर पर पौधों और फसलों को उगाने के लिए खाद बनाने में किया जाता है। किचिन वेस्ट में ऐसे सूक्ष्म जीव होते हैं जो कचरे को जल्दी से कंपोस्ट में परिवर्तित कर देते हैं।

हैरानी की बात है कि ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि फूड स्क्रैप वास्तव में विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं। ये मिट्टी को पोषक तत्व प्रदान करते हैं और मिट्टी में लगाए गए पौधों तक खनिजों को पहुंचाते हैं।

(और पढ़ें: होम गार्डन के लिए बेस्ट जैविक खाद के प्रकार…)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

रसोई के कचरे से खाद बनाने का आसान तरीका – How To Make Compost From Kitchen Waste Easily In Hindi

जब आपको पता चल गया है कि किचन वेस्ट या रसोई के कचरे से खाद बनाई जा सकती है, तो अब आपको यह सीखना है कि किचन वेस्ट से खाद को कैसे बनाया जाता है। रसोई के कचरे से खाद बनाना एक कठिन काम लग सकता है, लेकिन यह वास्तव में बहुत आसान है। निम्न स्टेप्स को फॉलो कर, घर पर किचन वेस्ट कंपोस्ट बनाएं:

हरा और सूखा किचन वेस्ट इकट्ठा करें – Collect Green And Brown Kitchen Waste In Hindi

हरा और सूखा किचन वेस्ट इकट्ठा करें - Collect Green And Brown Kitchen Waste In Hindi

सबसे पहले खाद का निर्माण करने के लिए किचन के कचड़े से नाइट्रोजन युक्त (हरी सामग्री) और कार्बन युक्त (सूखी सामग्री) अपशिष्ट सामग्री चुनें। नाइट्रोजन युक्त हरी वस्तुओं में केले के छिलके, बची हुई सब्जियां और फलों के छिलके आदि शामिल हैं। दूसरी ओर कार्बन युक्त सूखी सामग्री जैसे- लकड़ी का चूरा, लकड़ी के चिप्स, सूखे पत्ते, कटा हुआ कागज, कार्डबोर्ड या घास के तिनके हो सकते हैं, इसके अलावा कार्बन युक्त अपशिष्ट सामग्री में आप कोकोपीट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधे ग्रो करने के लिए मिट्टी और कोकोपीट में बेहतर क्या…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

कचरे को छोटे टुकड़ों में काटें – Cut Kitchen Waste Into Pieces In Hindi

कम्पोस्ट बनाने के लिए एकत्रित की गई सामग्री को कैंची की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। यदि कचरे को छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है, तो खाद बनाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे मिट्टी को टूटना और उनके पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है।

किचिन वेस्ट कम्पोस्ट के लिए अपशिष्ट को गड्डे या कंटेनर में डालें – Dump The Waste Into Pit Composting Or Container In Hindi

किचिन वेस्ट कम्पोस्ट के लिए अपशिष्ट को गड्डे या कंटेनर में डालें - Dump The Waste Into Pit Composting Or Container In Hindi

एक बार जब आप किचिन से निकले हरे कचड़े और सूखे अपशिष्ट मिश्रण को तैयार कर लेते हैं, तो आप गड्ढे में खाद बनाने का प्रयास कर सकते हैं, जहां आपको लगभग 14 इंच गहरा गड्ढा खोदना होगा और अपने हरे और भूरे रंग की अपशिष्ट सामग्री को पूरी तरह से गड्ढे में दबाना होगा। कार्बन युक्त पदार्थों से पहले नाइट्रोजन युक्त (हरे) पदार्थों को पहले गड्ढे में डालना चाहिए, क्योंकि यह पोषक तत्वों को तेजी से टूटने में मदद करता है। अगर आप गड्ढे में खाद बनाना नहीं चाहते हैं, तो आप कचरे की मात्रा के अनुसार खाद बनाने के लिए किसी बड़े और गहरे कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे अपशिष्ट कचड़े से खाद बनाने के लिए मिश्रण में नमी और ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छी तरह से बना रहे। ऑक्सीजन प्रवाह के लिए कंटेनर में 5 -6 छिद्र होने चाहिए।

आप चाहें तो खाद बनाने के लिए गीले कचरे को अलग कंटेनर और सूखे कचरे को अलग कंटेनर में रखकर ऊपर से कवर कर दें।

(और पढ़ें: वर्मी बेड क्या है, कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल…)

कचरा सड़ने की प्रक्रिया – Waste Decomposition Process In Hindi

गहरे गड्ढे या कंटेनर में कचरे को डालने के बाद बैक्टीरिया धीरे-धीरे इन किचन वेस्ट अपशिष्ट को सड़ा देते हैं। यदि आप कंटेनर में खाद का निर्माण करते हैं, तो आप अपशिष्ट के मिश्रण को नम बनाये रखें, और प्रतिसप्ताह मिश्रण को चलाते रहें। अगर आपके पास केंचुए का कोई स्रोत है, तो आप इन्हें अपशिष्ट के साथ मिलाकर खाद बनने की प्रक्रिया को अधिक तेज कर सकते हैं। नमी और गर्मी बनाए रखने में मदद करने के लिए कंटेनर को प्लास्टिक शीट या लकड़ी के तख्ते से ढक दें।

(और पढ़ें: वर्मीकम्पोस्ट का गार्डनिंग में उपयोग, फायदे और बनाने की विधि…)

आवश्यक चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

किचन वेस्ट से खाद बनने में कितना समय लगता है – How Long Does It Take To Make Compost With Kitchen Waste In Hindi

किचन वेस्ट से खाद बनाने में कितना समय लगता है - how long does it take to make compost with Kitchen Waste in Hindi

घर पर रसोई के कचरे से खाद बनाने में आमतौर पर 3 सप्ताह से 3 महीने तक का समय लगता है। इस अवधि में, आपको केवल खाद बनने का इंतजार करने की जरूरत होती है। 2-3 महीने के भीतर, आपके अपशिष्ट के ढेर से सूखी मिट्टी की महक आनी शुरू हो जाती है। जब गड्ढे की अपशिष्ट सामग्री सड़ गल जाती है और पूरी तरह से विघटित होकर खाद या मिट्टी का रूप ले लेती है, तो आप इस खाद को दो तरीके से उपयोग कर सकते हैं:

  1. गड्ढे से उस मिट्टी को निकालकर अपने खेत या घर पर गमले में लगे पौधों के लिए खाद के रूप में उपयोग करना,
  2. सीधे खाद के ढेर के ऊपर पौधे को ग्रो करना।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

किस प्रकार के रसोई कचरे से खाद बनाई जा सकती है? – What Types Of Kitchen Waste Can Be Composted In Hindi

किस प्रकार के रसोई कचरे से खाद बनाई जा सकती है? - What Types Of Kitchen Waste Can Be Composted In Hindi

भले ही आपके किचन वेस्ट कम्पोस्ट के लिए कचरा ढूंढना आसान हो, लेकिन किचन से निकलने वाले सभी तरह के कचरे से खाद नहीं बनायी जा सकती है। किचन वेस्ट से खाद बनाने के लिए हरे कचरे या नाइट्रोजन युक्त अपशिष्ट का होना बेहद जरूरी है। आइए जानें किचन वेस्ट कम्पोस्ट के लिए कौन से कचरे को इकट्ठा करना चाहिए।

किचन वेस्ट से खाद बनाने के लिए उपयोग आने वाले अपशिष्ट में शामिल हैं:

  1. सूखी पत्तियां
  2. औषधि और मसाले
  3. फलों के छिलके (जैसे, केला, सेब, संतरा इत्यादि)
  4. घास
  5. रोटी, अनाज, गेहूं के टुकड़े
  6. टी बैग्स या चायपत्ती
  7. घर की धूल
  8. पुराना और बासा पशुओं का भोजन (जैसे, बिल्ली या कुत्ते का भोजन)
  9. कटा हुआ कागज या कार्डबोर्ड
  10. घास, पुआल
  11. जैविक खाद (जैसे- गोबर की खाद)
  12. टॉयलेट रोल या अंडे के डिब्बे (Egg carton)
  13. अखरोट के छिलके (walnut shells), इत्यादि।

(और पढ़ें: सब्जियों के छिलकों से जैविक खाद कैसे बनाएं…)

अच्छी क्वालिटी के ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

products skus=”Geo-12×12, 12X9, GrowBag-12X15, Growbag12x12″]

खाद बनाने में किस कचरे का प्रयोग न करें – Which Kitchen Waste Should Not Be Used In Composting In Hindi

यदि आप किचन के कचरे से खाद बनाने जा रहें हैं, तो खाद बनाने के लिए चुनी गई अपशिष्ट सामग्री में निम्न प्रकार के कचरे का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जैसे:-

  • सभी प्रकार का ताजा मांस
  • डेयरी उत्पाद (जैसे, दूध, दही, पनीर, आदि)
  • सभी प्रकार के खाना पकाने के तेल
  • सभी प्रकार के तैलीय उत्पाद
  • टिशू पेपर या कोई अन्य पेपर उत्पाद, जिनमें तेल होता है
  • टहनियां या शाखाएं (twigs or branches)
  • मछली उत्पाद, इत्यादि।

उपरोक्त चीजों से खाद नहीं बनाया जाता है। इन्हें गड्ढे में डालने से तेज दुर्गंध आ सकती है। इसलिए हमेशा यह ध्यान रखें कि, किन चीजों से वास्तव में खाद बनाया जा सकता है।

(और पढ़ें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात…)

किचन वेस्ट खाद से होने वाले लाभ – Kitchen Waste Compost Benefits In Hindi

यदि आप किचन वेस्ट कम्पोस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे निम्न तरह के फायदे प्राप्त किये जा सकते हैं, जैसे:-

  • किचन वेस्ट खाद मिट्टी के समग्र स्वास्थ्य के लिए काफी मददगार होती है। यह खाद मिट्टी की उर्वरता में  सुधार करती है और पौधों को संभावित बीमारियां होने का भय भी नहीं होता है।
  • इस खाद में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज उपलब्ध होते है और साथ ही साथ यह NPK का भी उच्च स्रोत है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है।
  • इस खाद को मिट्टी की संरचना में सुधार कर मिट्टी में लाभकारी बैक्टीरिया, कवक जैसे सहायक सूक्ष्मजीवों को जोड़ने के लिए जाना जाता है।
  • घरेलू कचरे का पुनर्चक्रण खाद के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा किचन वेस्ट कम्पोस्ट खाद बनाने में आसान और सस्ती है।
  • यह मिट्टी की नमी बनाए रखने की क्षमता में वृद्धि करती है। इसके उपयोग से पौधों की निरंतर पानी की आवश्यकता में भी कमी आती है।

(और पढ़ें: हरी खाद क्या है, गार्डनिंग में इसके उपयोग तथा फायदे…)

महज थोड़ी सी जानकारी से आप अपने पौधों के लिए किचन वेस्ट या रसोई के कचरे से खाद बना सकते हैं। इससे न केवल आपके पौधों की मिट्टी उपजाऊ बनेगी, बल्कि पौधों को भी पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। खास बात यह है कि किचन वेस्ट से खाद बनाने में कोई लागत नहीं आती है। तो अब अपने रसोई घर के कचरे का सूझबूझ से इस्तेमाल करें।

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *