क्या पीट मॉस या स्फेगनम मॉस पौधों के लिए अच्छा है – Is Moss Good For Potted Plants In Hindi

क्या आप जानते हैं छाया और नम जगह पर उगने वाली काई का उपयोग भी पौधों के लिए किया जाता है। काई को इंग्लिश में मॉस (Moss) कहा जाता है। मॉस कई इनडोर और आउटडोर पौधों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह पानी और पोषक तत्वों को स्टोर करके रखता है और धीरे-धीरे पौधों को प्रदान करते रहता है। इससे पौधों को बढ़ने में मदद मिलती है। ऑनलाइन वेबसाइट पर पीट मॉस (Peat Moss), स्फेगनम मॉस (Sphagnum Moss), मॉस स्टिक (Moss Stick/Stack) और भी तरह-तरह से मॉस बेचीं जाती है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि क्या सभी तरह की मॉस पौधों के लिए अच्छी होती है, और इससे किन पौधों को ज्यादा फायदा होता है।

मॉस क्या है, पौधों के लिए मॉस का उपयोग क्यों करें, इसके फायदे क्या हैं, गमले में लगे पौधों में किस तरह के मॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है और उसका उपयोग कैसे किया जाता है, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। पौधों (Potted Plants) के लिए मॉस का उपयोग करने से जुड़ा यह लेख लास्ट तक जरूर पढ़ें।

मॉस क्या होता है – What Is Moss For Potted Plants In Hindi

मॉस क्या होता है – What Is Moss For Potted Plants In Hindi

काई को ही इंग्लिश में मॉस (Moss) कहा जाता है। मॉस में नमी और पोषक तत्वों को स्टोर करने की गजब की कैपेसिटी होती है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल पौधों के लिए मिट्टी तैयार करने में किया जाता है। साथ ही गमले में लगे पौधों की मल्चिंग या टॉप ड्रेसिंग करने के लिए भी मॉस का उपयोग प्रमुख रूप से होता है। पौधों के लिए हर तरह की काई (Moss) का उपयोग नहीं किया जाता है। केवल कुछ प्रमुख प्रकार की काई अर्थात मॉस का उपयोग पॉटेड प्लांट्स के लिए किया जाता है।

(और पढ़ें: पीट मॉस के फायदे और उपयोग की जानकारी…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गमले में लगे पौधों के लिए उपयोगी मॉस (काई) के प्रकार – Best Type Of Moss For Potted Plants In Hindi

वैसे तो मॉस (Moss) की 15000 से ज्यादा वैरायटी होती हैं, लेकिन ये सभी पौधों की मिट्टी में उपयोग करने के लिए अच्छी नहीं होती हैं। गमले में लगे पौधों में फर्टिलाइजर के रूप में उपयोग करने के लिए निम्न प्रकार की मॉस बेस्ट होती हैं:

  1. पीट मॉस (Peat Moss)
  2. स्फेगनम मॉस (Sphagnum Moss)
  3. स्पैनिश मॉस (Spanish Moss)
  4. शीट मॉस (Sheet Moss)
  5. रेनडियर मॉस (Reindeer Moss)
  6. स्पाइकमॉस (Spikemoss)

नोट – हरी मॉस (Green Moss), पौधे की मिट्टी के ऊपर बिछाने पर, ग्रो करने लगती है, जबकि सूखी मॉस (Dry Moss) ग्रो नहीं होती है।

(और पढ़ें: हरी खाद क्या है, गार्डनिंग में इसके उपयोग तथा फायदे…)

गमले में लगे पौधों में मॉस (काई) का उपयोग क्यों करते हैं – Why Is Moss Good For Potted Plants In Hindi

कई गार्डनर का सवाल होता है कि गमलों में लगे पौधों के लिए मॉस क्यों अच्छा है। घर पर गमलों या ग्रो बैग में लगे पौधों (Potted Plants) की देखरेख के लिए पीट मॉस/स्फेगनम मॉस/स्पैनिश मॉस उपयोग करने के कई सारे लाभ होते हैं। बागवानी (Gardening) में मॉस का उपयोग (Use Moss) निम्न फायदों के लिए प्रमुख रूप से किया जाता है:

  1. मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए – मॉस (Moss) पॉटेड पौधों के लिए अच्छा है, क्योंकि यह अपने वजन से कई गुना ज्यादा पानी अवशोषित कर लेता है और पौधे की मिट्टी को धीरे-धीरे प्रदान करता रहता है। इससे गमले में लगे पौधे (Potted Plants) को बढ़ने के लिए जरूरी नमी (Moisture) मिलती रहती है, और पौधे को बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं रहती है। इससे नमी पसंद करने वाले पौधों को ज्यादा फायदा होता है।
  2. पोषक तत्वों के लिए मोस, गमले में लगे पौधे के लिए पोषक तत्वों (Nutrients) का भी एक अच्छा सोर्स है। ऐसा इसलिए क्योंकि मॉस उन खनिजों को रिलीज़ करने में सक्षम होती है, जिन्हें यह वर्षा जल और सूर्य के प्रकाश से अवशोषित करती है। इन खनिजों में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम पोषक तत्व शामिल हैं, जो पौधे के विकास के लिए आवश्यक हैं।
  3. मल्चिंग करने के लिए – मॉस का उपयोग गमले में लगे पौधे के चारों ओर की मिट्टी को ढकने (Mulching) के लिए किया जाता है। इससे मिट्टी में खरपतवार भी नहीं उग पाती और पौधे की जड़ों को भी ठंडक मिलती रहती है।
  4. पौधों को सुंदर बनाने के लिए – स्फेगनम जैसी मॉस की मल्चिंग करने से गमलों में लगे सजावटी इनडोर पौधे (Decorative Plants) और भी ज्यादा सुंदर दिखने लगते हैं।
  5. पौधे को बढ़ने में मदद करने के लिए – जब घर के अंदर गमले में, बेल की तरह उगने वाले मनी प्लांट (Money Plant) जैसे पौधों को उगाया जाता है, तब पौधे को सहारा देने (Support) के लिए मॉस स्टिक (Moss Stick/Pole) का यूज किया जाता है। मॉस स्टिक, एक लकड़ी होती है, जिसके चारो ओर मॉस (काई) की मोटी परत चिपकी रहती है। इसे पौधे की मिट्टी के सेंटर में लगा दिया जाता है। इससे पौधे को बढ़ने में मदद तो मिलती ही है, साथी ही शाखाओं (Branches) को पोषक तत्व भी मिलते हैं।
  6. मिट्टी की अम्लीयता बढ़ाने के लिए – मॉस, अम्लीय (Acidic) होता है, इसका पीएच मान 4-4.5 होता है। इसे गमले में लगे पौधे की मिट्टी में मिलाते हैं, तो इससे मिट्टी की अम्लीयता (Acidity) बढ़ जाती है। यह अम्लीय मिट्टी पसंद करने वाले पौधों जैसे अजेलिया, ब्लूबेरी के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गमले में लगे पौधे में मॉस (काई) कैसे उपयोग करें – How To Use Moss For Potted Plants In Hindi

मॉस का उपयोग करने के सभी फायदे आपने जान लिए हैं, तो चलिए अब बात करते हैं कि आप इसे अपने गमले में पौधों के लिए कैसे उपयोग कर सकते हैं। आप इसे 2 तरीकों से यूज कर सकते हैं। पहला, अगर आपको पौधे को लगाना है या रिपॉट करना है तब मिट्टी तैयार करने के लिए। और दूसरा तरीका है गमले में लगे पौधे की मिट्टी के ऊपर (On Top Of Soil) बिछाकर, जिसे टॉप ड्रेसिंग मेथड (Top Dressing) कहा जाता है। आइये मॉस उपयोग करने के इन दोनों तरीकों को विस्तार से समझते हैं:

मॉस की मदद से पॉटिंग मिक्स तैयार करना – How To Make Potting Mix With Peat Moss In Hindi

मॉस की मदद से पॉटिंग मिक्स तैयार करना – How To Make Potting Mix With Peat Moss In Hindi

पॉटिंग मिक्स तैयार करने के लिए ज्यादातर पीट मॉस का उपयोग किया जाता है, क्योंकि यह पाउडर के रूप (Coarse) में आता है जो मिट्टी में आसानी से मिल जाता है। स्फेगनम मॉस भी अगर पाउडर फॉर्म (Coarse Form) में मिल जाये, तो उसे भी यूज कर सकते हैं। पीट मॉस को मिट्टी में मिलाकर या बिना मिट्टी का पॉटिंग मिक्स तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है। आइये इन दोनों तरीकों के बारे में जानते हैं:

  1. मिट्टी तैयार करने के लिए – इसके लिए 40% मिट्टी, 30% गोबर या वर्मीकम्पोस्ट खाद, 20% पीट मॉस और 10% रेत को मिलाया जाता है।
  2. बिना मिट्टी का पॉटिंग मिक्स बनाने के लिए – इसके लिए 40% पीट मॉस, 40% वर्मीकम्पोस्ट, और 20% पर्लाइट या रेत को मिलाया जाता है।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

मॉस की मदद से पौधे की मिट्टी ढकना – Sphagnum Moss Top Dressing On Soil Of Potted Plants In Hindi

गमले में लगे पौधे की मिट्टी को कुछ इंच मोटी मॉस (Moss) की परत से ढक दिया जाता है, इस प्रक्रिया को टॉप ड्रेसिंग या मल्चिंग कहा जाता है। इसके लिए ज्यादातर स्फेगनम मॉस का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसका हरा रंग देखने में काफी सुंदर लगता है और यह पाउडर फॉर्म में नहीं होती है। आइये स्फेगनम मॉस से मिट्टी की मल्चिंग करने की विधि के बारे में जानते हैं:

  1. सबसे पहले, स्फेगनम मॉस को 5 मिनट के लिए पानी में डालें। फिर उसे पानी में से निकालकर निचोड़ लें, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाए।
  2. इसके बाद मॉस के छोटे-छोटे टुकड़े (Pieces) कर लें।
  3. अब गमले में लगे पौधे की मिट्टी के ऊपर, स्फेगनम मॉस की 1 से 2 इंच मोटी परत (Layer) बिछा दें।
  4. पौधे को आवश्यकतानुसार पानी देते रहें।
  5. आप सीडलिंग के ऊपर भी स्फेगनम मॉस बिछा सकते हैं, क्योंकि सीडलिंग को अधिक नमी की जरूरत होती है।

(और पढ़ें: साइड ड्रेसिंग क्या होती है, जानें कब और कैसे की जाती है…)

मॉस किन पौधों के लिए अच्छा है – What/Which Plants Like Moss In Hindi

मॉस किन पौधों के लिए अच्छा है – What/Which Plants Like Moss In Hindi

निम्न तरह के पौधों के लिए पीट मॉस (Peat Moss) या स्फेगनम मॉस (Sphagnum Moss) अच्छा होता है:

  1. अधिक नमी पसंद करने वाले पौधों जैसे एरिका पाम (Areca Palm) या फिकस (Ficus Plant) को, पीट या स्फेगनम मॉस की नमी बनाए रखने की क्षमता से काफी फायदा होता है।
  2. इनडोर में बेल के रूप में या अधिक लम्बाई तक बढ़ने वाले पौधे जैसे मनी प्लांट (Money Plant), मॉन्स्टेरा (Monster) आदि के लिए मॉस स्टिक (Moss Stick) का उपयोग किया जाता है।
  3. अधिक अम्लीय मिट्टी पसंद करने वाले पौधों जैसे डैफोडिल या हाइड्रेंजिया के लिए भी मॉस का उपयोग काफी अच्छा होता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि मॉस, मिट्टी की अम्लीयता (Soil Acidity) बढ़ा देता है।
  4. आर्किड (Orchid), सुकुलेंट (Succulents) और बोनसाई प्लांट (Bonsai Plants) में मॉस का इस्तेमाल ज्यादातर किया जाता है।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

इस आर्टिकल में आपने जाना कि मॉस (Moss) किसे कहते हैं, पीट या स्फेगनम मॉस क्या है, क्या पौधों के लिए मॉस अच्छा है, गमले में लगे पौधों के लिए मॉस उपयोग करने के क्या फायदे हैं। पॉटेड पौधों में मॉस के उपयोग को लेकर अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप उसे कमेन्ट बॉक्स में लिख सकते हैं।

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *