रबर प्लांट लगाकर अपने घर को बनाएं और भी सुंदर – How to Grow Rubber plant at Home in Hindi

आप अपने घर को सजाने के लिए मंहगे पर्दे या रंगीन पेंटिंग का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि, आप घर पर पेड़-पौधे लगाकर भी उसे सुंदर बना सकते हैं। रबर प्लांट सस्ता होने के साथ-साथ बहुत आकर्षक होता है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि, आप इसे कम देख-रेख के साथ भी आसानी से लगा सकते हैं। यह प्लांट देखने में काफी सिम्पल लगता है और यह घर में जहां लगा होता है घर का वह हिस्सा इस्टाइलिस और शानदार दिखता है। इसे आप घर या ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगा सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि, रबर प्लांट की देखभाल कैसे करें, रबर के पौधे के फायदे क्या हैं, अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत जरूर पढ़ें।

गमले में रबर प्लांट कैसे लगाएं – How to Grow Rubber plant in Pot in Hindi

गमले में रबर प्लांट कैसे लगाएं - How to Grow Rubber plant in Pot in Hindi

आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में रबर के पौधे को आसानी से लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस खूबसूरत पौधे को गमले में किस प्रकार लगाया जा सकता है:

  • आप अतिरिक्त जल निकासी वाले गमले या ग्रो बैग का चयन करें।
  • पॉट में उपयुक्त मिट्टी भरें।
  • अब आप अपनी नजदीकी नर्सरी से रबर प्लांट का छोटा पौधा लाकर इसे मिट्टी में लगा दें।
  • इस पौधे को आप इंडोर या आउटडोर लगा सकते हैं।

नोट – इस पौधे को आप बीज से भी लगा सकते हैं।

रबर प्लांट की देखभाल कैसे करें – Rubber plant Care in Hindi

रबर प्लांट की देखभाल कैसे करें - Rubber plant Care in Hindi

यह एक ऐसा पौधा है जिसे अन्य पौधों के मुकाबले काफी कम देख-रेख की जरूरत होती है। इसलिए इस पौधे को उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। आइये जानते हैं रबर के पौधे की देखभाल करने के कुछ टिप्स:

  • रबर के पौधे लगाने के लिए अम्लीय (acidic) मिट्टी का उपयोग करें।
  • पौधों के विकास के लिए मिट्टी में जैविक खाद जैसे वर्मीकम्पोस्ट, नीम केक, रॉक फास्फेट और पुरानी गोबर खाद आदि मिलाएं।
  • गमले की मिट्टी सूखी होने पर ही पौधों को पानी दें तथा मिट्टी में जलभराव से बचें।
  • पौधे लगे गमले को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधों को आंशिक धूप प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त पौधों को दोपहर की तेज धूप से बचाएं।
  • आप रबर प्लांट से क्षतिग्रस्त भागों को प्रूनर (pruner) की मदद से अलग कर सकते हैं।
  • घर पर गमले की मिट्टी में लगे रबर के पौधे को सहारा देने के लिए, आप लकड़ी के डंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पौधों को कीटों से बचाने के लिए, आप पौधों पर नीम तेल (Neem oil) का छिड़काव करें।

नोट – पालतू जानवर के लिए यह पौधा हानिकारक हो सकता है।

(और जानें: इनडोर प्लांट्स की देखभाल कैसे करें…)

रबर के पौधे के फायदे – Benefits of Rubber plants in Hindi

इस पौधे से होने वाले फायदे निम्न प्रकार हैं:

  • रबर के पौधे में सूजनरोधी (Anti inflammatory) गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह पौधा सूजन की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।
  • यह पौधा हमारे आस-पास की हवा को शुद्ध करता है जो कि, हमारे लिए काफी लाभदायक होती है।
  • पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
  • इस पौधे में से जो दूध निकलता है, उससे रबड़ बनाने का काम किया जाता है।

(और जानें: नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर…)

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, रबर प्लांट्स को गमले में कैसे लगाएं और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें। आपको यह लेख कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *