घर पर नोनिया की भाजी/ कुल्फा साग कैसे उगाएं – How to grow Noniya ki Bhaji / Kulfa Saag at home in Hindi

नोनिया की भाजी (Portulaca oleracea) हरे पत्तेदार कम समय में उगने वाली सब्जियों में से एक है। इसे कई अन्य नामों जैसे- लूनी साग, कुलफा का साग, नोनी साग (noni saag ), नोनिया साग तथा पर्सलेन (Purslane) के नाम से भी जाना जाता है। नोनिया साग में विटामिन ए, विटामिन सी और बी विटामिन जैसे राइबोफ्लेविन, पाइरिडोक्सिन, फोलेट और नियासिन भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कैरोटेनॉयड्स के साथ-साथ आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं। पोषण तथा दवा के रूप में उपयोग की जाने वाली जड़ी-बूटियों में से एक नोनिया की भाजी या कुलफा साग घर पर कैसे उगाएं तथा इसकी देखभाल कैसे करें? गमले में कुलफा अर्थात नोनिया की भाजी के बीज लगाने की विधि के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

नोनिया साग उगाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी – Important Information to Growing Nonia Saag in Hindi

सीजन 
कम गर्मी और बरसात के समय 
बीज लगाने की गहराई 
लगभग 0.5 इंच 
बीज अंकुरण का तापमान 
12°C से 25°C तक  
नोनिया साग उगाने के लिए बेस्ट मिट्टी 
लगभग सभी प्रकार की मिट्टी  
बीज अंकुरण का समय 
लगभग 4 से 10 दिन 
नोनिया साग की कटाई का समय 
लगभग 30 से 45 दिन 

घर पर नोनिया की भाजी उगाने का सही समय – Right Time to Grow Nonia Vegetable in Hindi

नोनिया या कुलफा साग उगाने का सही समय कम गर्मी व बरसात का मौसम है। आप अपने घर के गमले या ग्रो बैग में फरवरी से अप्रैल और जुलाई से सितम्बर के महीने में नोनिया की भाजी या कुल्फा साग उगा सकते हैं।

नोनिया की भाजी उगाने के लिए बीज – Seeds for Growing Nonia or Kulfa Saag at Home in Hindi

घर पर नोनिया साग को डायरेक्ट मेथर्ड के द्वारा गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आप सीधा बीज लगाकर उगा सकते हैं। नोनिया के बीज आप अपने आस-पास की बीज की दुकान से या ऑनलाइन organicbazar.net से भी आर्डर करके खरीद सकते हैं। नोनिया की भाजी के बीज ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(और पढ़ें: गमलों में उगाई जाने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां…)

नोनिया की भाजी के लिए उपयोगी मिट्टी – Best Soil for Grow Nonia Saag at Home in Hindi

नोनिया की भाजी के लिए उपयोगी मिट्टी - Best Soil for Grow Nonia Saag at Home in Hindi

कुलफा या नोनिया की भाजी लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है। नोनिया की भाजी को तेज से उगाने के लिए आप पोषक तत्वों से युक्त मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। मिट्टी को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए आप गमले की मिट्टी में पुरानी गोबर की खाद, चाय पत्ती की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, नीम केक इत्यादि मिला सकते हैं।

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए खाद या उर्वरक यहां से खरीदें:

वर्मीकम्पोस्ट
पुरानी गोबर खाद
नीम केक
मस्टर्ड केक
पॉटिंग मिट्टी

नोनिया साग उगाने के लिए गमले का साइज Container for planting Noniya saag in Hindi

नोनिया साग उगाने के लिए गमले का साइज - Container for planting Noniya saag in Hindi

नोनिया की भाजी के बीज लगाने के लिए बड़े आकार के गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बीज लगाने के लिए कम से कम 18 x 6 इंच चौड़ाई व गहराई वाले गमले या इससे बड़े कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुने हुए कंटेनर में उचित जल निकासी छिद्र होने चाहिए। नोनिया की भाजी उगाने के लिए यदि आप गमले या ग्रो बैग को खरीदना चाहते हैं नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

ग्रो बैग का साइज़
खरीदें
18 x 6 Inch (W*H)
24 x 6 Inch (W*H)
24 x 9 Inch (W*H)
24 x 12 Inch (W*H)
3F X 2F X 1F

(और पढ़ें: ग्रो बैग साइज चार्ट फॉर वेजिटेबल…)

घर पर नोनिया उगाने के लिए आवश्यक तापमान – Nonia saag Growing Temperature in Hindi

नोनिया साग की ग्रोथ अधिक ठण्ड व अधिक गर्मी के वातावरण में रुक जाती है। कुल्फा की भाजी (नोनी साग) के बेहतर विकास के लिए मिट्टी का आवश्यक तापमान 12°C-25°C होना चाहिए।

नोनिया साग के बीज कैसे लगाएं – How to planting noniya green seeds in Hindi

यदि आप जानना चाहते हैं कि बीज से नोनिया की भाजी कैसे उगाएं? तो हम आपको बता दें कि प्रत्येक पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए एक निश्चित विधि के तहत लगाया जाता है ताकि पौधे बिना रुकावट अच्छी तरह बढ़ सकें। घर पर नोनिया साग उगाने के लिए उपर्युक्त जानकारी को फॉलो करने के बाद इसके बीज को सही तरीके से लगाया जाना महत्वपूर्ण है ताकि इसकी कटाई आपको निश्चित समय पर करने को मिल सके। कुलफा या नोनिया साग उगाने के लिए बीज को निम्न तरीके से लगाएं:

  • चुने हुए गमले में उपयोगी मिट्टी या पॉटिंग मिश्रण भरें।
  • मिट्टी भरते समय गमले को ऊपर से 3 इंच खाली छोड़ दें।
  • नोनिया साग के बीजों को मिट्टी पर बिखेरें (छिड़काव करें)।
  • बीजों के ऊपर खाद युक्त मिट्टी की पतली परत बिछाएं।
  • वाटरिंग केन की मदद से बीज लगे हुए गमले की मिट्टी को भिगोएं, ताकि बीज स्थिर हो जाएं।
  • जब तक बीज अंकुरित नहीं हो जाते, तब तक मिट्टी में नमी बनाएं रखें।

नोनिया के बीज अंकुरण का समय – Nonia seed germination time in Hindi

गमले की मिट्टी में नोनिया के बीज लगाने के 4 से 10 दिन के अन्दर बीज अंकुरित होने लगते हैं। बीजों के अंकुरण का समय वातावरण व मिट्टी के तापमान के कारण कम या ज्यादा हो सकता है।

नोनिया साग के पौधे की देखभाल – Nonia Saag Plant Care at Home in Hindi

  • घर पर नोनिया साग के पौधे लगे हुए गमले की मिट्टी को सूखने न दें, मिट्टी में नमी बनाएं रखें। पौधों को समान रूप से पानी देने के लिए वाटरिंग केन का उपयोग करें।
  • ज्यादा पानी देने से जड़े सड़ सकती हैं जिसके कारण पौधे मर सकते हैं, इसीलिए ओवर वाटरिंग से बचें।
  • कुलफा की भाजी या नोनी साग के पौधों को पूर्ण सूर्य प्रकाश की जरूरत होती है, अतः ध्यान रखें पौधे को रोजाना कम से कम 6 घंटे की धूप मिलती रहे।
  • पौधे को नियमित रूप से 2-3 दिन में चेक करें। नोनी साग के पौधे कीट या रोग ग्रस्त पाए जाने पर उचित दवा का छिड़काव करें।
  • पौधों को बीमारी से बचाने के लिए आप नीम आयल या फिश इमल्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़ें: बेस्ट होम गार्डन टूल्स जो गार्डनिंग को बनाएं आसान…)

नोनिया साग की कटाई का समय – Nonie greens harvesting time in Hindi

बीज लगाने के बाद अनुकूल मौसम व वातावरण होने पर नोनिया के बीज 4 से 10 दिन के अन्दर अंकुरित हो जाते हैं। बीज लगाने के लगभग 1 महीने बाद या 4 से 6 हफ्ते के अन्दर नोनिया की भाजी को आप रसोई में उपयोग करने के लिए काट सकते हैं। नोनिया की भाजी की कटाई के लिए आप स्टेनलेस स्टील कैंची या प्रूनिंग टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि घर पर गमले में नोनिया की भाजी कैसे उगाएं। घर पर नोनिया की भाजी उगाने सम्बन्धी पूरी जानकारी के साथ आपने यह भी जाना कि नोनिया लगाने का सही समय तथा विधि क्या है और नोनिया के पौधों की देखभाल कैसे करें। गार्डनिंग से संबंधित अन्य उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें। आपको जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *