बीज से नैस्टर्टियम फूल के पौधे कैसे उगाएं – How To Grow Nasturtium Flower Plants From Seed In Hindi

नास्टर्टियम अर्थात नैस्टर्टियम एक सजावटी फ्लावर प्लांट है, जिसे इसके सुंदर तथा सुगन्धित फूलों के लिए उगाया जाता है। इस पौधे के फूल निकेटर (Nectar) से भरपूर होते हैं, जो कई पोलिनेटर्स जैसे- मधुमक्खियों और तितलियों आदि को आकर्षित करते हैं। यह फ्लावर प्लांट न सिर्फ कम्पेनियन प्लांट्स के तौर पर, बल्कि इन्हें शिकारी पौधे के रूप में भी लगाया जाता है, जो एफिड्स और नुकसानदायक कीटों को दूर रखते हैं। नास्टर्टियम की एक प्रमुख विशेषता है, कि इसके पत्ते और फूल में चटपटा सरसों जैसा स्वाद होता है, जिससे इन्हें सलाद में गार्निश के रूप में उपयोग किया जाता है। सुन्दरता के साथ खाने योग्य, इस फूल को घर पर लगाने के लिए, यह लेख पूरा पढ़ें, जहाँ आप जानेंगे, नैस्टर्टियम फूल का पौधा कब उगाएं और गमले में नास्टर्टियम पौधे को कैसे लगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा नैस्टर्टियम फ्लावर प्लांट की देखभाल कैसे करें।

नास्टर्टियम फ्लावर प्लांट उगाने सम्बन्धित जानकारी – Information About Growing Nasturtium Flower Plant In Hindi

नास्टर्टियम फ्लावर प्लांट उगाने सम्बन्धित जानकारी - Information About Growing Nasturtium Flower Plant In Hindi

अपने गार्डन में नैस्टर्टियम फूल का पौधा लगाने के लिए निम्न जानकारी होना आवश्यक है:-

  • साधारण नाम – नास्टर्टियम (Nasturtium), इंडियन क्रेस (Indian cress), नैस्टर्टियम, नस्टाशयम फूल का पौधा
  • वानस्पतिक नाम – Tropaeolum Spp.
  • पौधे का प्रकार – किस्म के आधार पर वार्षिक या बारहमासी होते हैं।
  • पौधे का परिपक्व आकार – 1-10 फीट लंबा और 1-3 फीट चौड़ा
  • ग्रोइंग तापमान – 10 से 35 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्य का प्रकाश – 6 से 8 घंटे की धूप
  • ब्लूम टाइम – वसंत, ग्रीष्म, पतझड़ (सितंबर-नवंबर)
  • फूल का रंग – लाल, नारंगी, गुलाबी, पीला, सफेद

नैस्टर्टियम फूल की किस्में – Variety Of Nasturtium Flower Plant In Hindi

इस फूल के पौधे की कुछ किस्में बेल वाली व कुछ झाड़ीदार होती हैं, अतः आपको घर पर लगाने के लिए कुछ बौनी किस्मों को चुनना होगा, जो गमले या पॉट में आसानी से लगाई जा सकती हों। गमले में लगाने के लिए नास्टर्टियम फूल की कुछ प्रमुख किस्म के बीज निम्न हैं:-

नैस्टर्टियम फूल के बीज कब लगाएं – When To Plant Nasturtium Seeds In Hindi

नैस्टर्टियम या नास्टर्टियम फूल के बीजों को सीधे गमले या गार्डन की मिट्टी में लगाने का सही समय वसंत ऋतु अर्थात फरवरी से मई माह के बीच का होता है। यदि आप वसंत में नैस्टर्टियम के फूल को खिलता हुआ देखना चाहते हैं, तो आखिरी ठंड से लगभग 2 से 4 सप्ताह पहले बीज को घर के अन्दर सीडलिंग ट्रे या थर्मोफॉर्म पॉट में ग्रो कर सकते हैं।

(यह भी जानें: सुन्दर बेल वाले फूल के पौधे, जिन्हें घर पर उगाना है आसान…..)

फूल के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

नास्टर्टियम उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Materials Required For Growing Nasturtium In Hindi

अपने होम गार्डन में इस फूल वाले पौधे को उगाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी….)

नैस्टर्टियम का पौधा उगाने के लिए गमला या ग्रो बैग – Pot Size For Growing Nasturtium Plant In Hindi

नैस्टर्टियम का पौधा उगाने के लिए गमला या ग्रो बैग - Pot Size For Growing Nasturtium Plant In Hindi

नास्टर्टियम फ्लावर प्लांट की जड़ प्रणाली अधिक गहरी नहीं होती है, अतः इस फूल का पौधा उगाने के लिए 10 से 12 इंच समान लंबाई व चौड़ाई वाला, ड्रेनेज होल युक्त ग्रो बैग आदर्श होगा। आप इस फूल के पौधे को उगाने के लिए निम्न साइज़ के ग्रो बैग यूज़ कर सकते हैं:-

  1. 12 x 12 इंच (W x H)
  2. 12 x 15 इंच (W x H)
  3. 15 x 12 इंच (W x H)
  4. 15 x 15 इंच (W x H)

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज….)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नैस्टर्टियम के पौधे लगाने के लिए मिट्टी – Soil For Planting Nasturtium Plants In Pot In Hindi

नैस्टर्टियम के पौधे लगाने के लिए मिट्टी - Soil For Planting Nasturtium Plants In Pot In Hindi

नास्टर्टियम का पौधा निम्न प्रकार की मिट्टी में अच्छी तरह उगना पसंद करता है:-

  • थोड़ी अम्लीय या उदासीन
  • अच्छी जल निकासी वाली
  • कम उर्वरक वाली
  • नमीयुक्त, हल्की और पोरस मिट्टी

आप अपने घर पर इस पौधे को रेडीमेड पॉटिंग सॉइल में भी लगा सकते हैं, यह मिट्टी भी अच्छी जल निकासी वाली होती है। या फिर आप नैस्टर्टियम का पौधा लगाने के लिए अपने घर भी गमले की मिट्टी तैयार कर सकते हैं।

(यह भी जानें: सर्दियों में गार्डन की मिट्टी में सुधार कैसे करें…..)

अच्छी क्वालिटी की मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

नैस्टर्टियम फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Plant Nasturtium Flower At Home In Hindi

नैस्टर्टियम फूल का पौधा कैसे लगाएं - How To Plant Nasturtium Flower At Home In Hindi

नास्टर्टियम का पौधा लगाने की प्रमुख विधियां निम्न हैं;-

  1. कटिंग द्वारा (From Cutting)
  2. बीज द्वारा (From Seed)

इस पौधे को बीज से उगाना काफी आसान है, हालाँकि आप इसकी सीडलिंग तैयार करके पौधों को ट्रांसप्लांट भी कर सकते हैं। लेकिन इस पौधे की जड़ें नाजुक होती हैं, जो ट्रांसप्लांटिंग के दौरान पड़ने वाले प्रभाव को सहन नहीं कर पाती हैं, इसलिए इसे ट्रांसप्लांटिंग की बजाय सीधे गार्डन या बड़े गमले की मिट्टी में लगाना सबसे अच्छा होता है।

बीज से नैस्टर्टियम फूल के पौधे उगाने की विधि – Method Of Growing Nasturtium Flower Plants From Seed In Hindi

गमले या गार्डन की मिट्टी में नैस्टर्टियम के बीज लगाने की विधि निम्न है:-

  • सबसे पहले नास्टर्टियम की अच्छी किस्म के बीज चुनें।
  • अब गमले या ग्रो बैग में पॉटिंग मिक्स भरें।
  • मिट्टी की ऊपरी सतह पर बीज को लगभग 1/2 इंच गहराई और 10 से 12 इंच दूरी पर बोएं। आप एक ग्रो बैग या गमले में 2-3 बीज लगाएं, जिससे कि जर्मिनेशन के बाद एक स्वस्थ पौधा प्राप्त हो सके।
  • इसके बाद गमले को वाटर स्प्रेयर की मदद से पानी दें।
  • बीज लगे हुए गमले को धूप वाले स्थान, अर्थात प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की धूप में रखें।
  • मिट्टी का आदर्श तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस होने पर, बीज 7 से 14 दिन में अंकुरित हो सकते हैं।
  • यदि आप इस पौधे की सीडलिंग तैयार करते हैं, तो कोकोपीट कॉइन या कागज के बर्तन में बीज बोएं, जिससे प्रत्यारोपण के दौरान पौधा कम प्रभावित होगा।

(यह भी जानें: जब बीज अंकुरित न हो, तब क्या करें…..)

आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

नैस्टर्टियम फूल के पौधे की देखभाल – Nasturtium Plant Care Tips In Hindi

अपने घर पर लगे नास्टर्टियम के पौधे की अच्छी ग्रोथ तथा अधिक फूल खिलने के लिए उस पौधे की उचित देखभाल करनी होगी। तो आइए जानते हैं, नैस्टर्टियम की देखभाल के तरीके, जो कि निम्न हैं:-

पानी – Water For Growing Nasturtium Plant In Hindi

ग्रोइंग सीजन के दौरान नैस्टर्टियम के पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। हालाँकि यह पौधा कुछ हद तक सूखे की स्थिति को भी सहन कर सकता है, लेकिन इस स्थिति में पौधे पर फूल खिलने की संभावना कम हो सकती है। यदि आपने ग्रीनहाउस या धूप वाले स्थान पर इस पौधे को उगाया है, तो इसे अधिक बार पानी की आवश्यकता हो सकती है।

(यह भी जानें: पौधों को पानी कब दें, जानें पानी देने का सही समय क्या है…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Nasturtium Plant In Hindi

नैस्टर्टियम के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने तथा अधिक फूल खिलने के लिए पूर्ण सूर्य के प्रकाश अर्थात प्रतिदिन 6 से 8 घंटे सीधी धूप की आवश्यकता होती है। हालाँकि यह पौधा आंशिक छाया में भी ग्रो कर सकता है, लेकिन इस स्थिति में पौधे में कम फूल खिलेंगे। गर्म जलवायु में लगाए गए नास्टर्टियम के पौधे को आप आंशिक छाया प्रदान कर सकते हैं।

(यह भी जानें: बारहमासी फूल, जिन्हें पतझड़ में लगाएं और वसंत में खिलता हुआ पाएं…..)

तापमान – Temperature For Growing Nasturtium Plant In Hindi

नैस्टर्टियम के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए 10 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श होता है। हालाँकि युवा पौधा कम तापमान (लगभग 4 डिग्री सेल्सियस) को भी सहन कर सकता है, लेकिन इस तापमान पर नास्टर्टियम के बीज अंकुरित नहीं होते हैं।

(यह भी जानें: सीड जर्मिनेशन में प्रकाश और तापमान का क्या है योगदान…..)

उर्वरक – Fertilizer For Growing Nasturtium Plant In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Growing Nasturtium Plant In Hindi

आमतौर पर नैस्टर्टियम के पौधे को अधिक उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन फ्लावरिंग के समय आप इसे जैविक तरल उर्वरक जैसे- PROM, PGP दे सकते हैं। उर्वरक देते समय ध्यान रहे, कि अधिक नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों का उपयोग न करें, इससे पौधे पर पत्तियों की मात्रा अधिक तथा फूलों की मात्रा कम हो सकती है।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

कीट व रोग – Insect And Disease Of Nasturtium Plant In Hindi

आमतौर पर यह पौधा कीट विकर्षक होता है, लेकिन कुछ कीट व रोग ऐसे हैं, जो इस पौधे पर हमला कर सकते हैं। नास्टर्टियम के पौधे को प्रभावित करने वाले प्रमुख कीट व रोग निम्न हैं:-

इन प्रमुख कीटों व रोगों के लक्षण दिखाई देने पर पौधे की पत्तियों पर जैविक फंगीसाइड जैसे- नीम ऑयल, कीटनाशक साबुन आदि का स्प्रे करना चाहिए।

(यह भी जानें: ठंड के समय गार्डन में लगने वाले कीट और नियंत्रण के उपाय….)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

प्रूनिंग – Pruning Of Nasturtium Flower Plant In Hindi

आमतौर पर नैस्टर्टियम के पौधे को मध्य गर्मियों के समय कटाई छटाई (प्रूनिंग) की आवश्यकता होती है, जिससे ग्रीष्म ऋतु के बाद पौधे में नई वृद्धि तथा नए फूल खिलेंगे। इस समय आप पौधे की डेडहेडिंग के साथ तनों को भी प्रूनर की मदद से ट्रिम कर सकते हैं, जिससे आप इस पौधे को नया आकार दे सकते हैं।

(यह भी जानें: फ्लावर प्लांट प्रूनिंग क्या है, यह कब और कैसे करें…)

प्रूनर खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

नैस्टर्टियम के फूल कब खिलते हैं – Nasturtium Plant Flowering Time In Hindi

नैस्टर्टियम के फूल कब खिलते हैं - Nasturtium Plant Flowering Time In Hindi

बीज लगाने के लगभग 5 से 7 सप्ताह बाद इस पौधे में फूल खिलने शुरू हो सकते हैं। नास्टर्टियम के पौधे में साल में तीन बार अर्थात वसंत, ग्रीष्म और पतझड़ के मौसम फूल खिलते हैं। आप इसके फूलों को खाने में भी उपयोग करने के लिए तोड़ सकते हैं। आप अपने घर की बालकनी या टेरेस गार्डन के हैंगिंग पॉट्स या ग्रो बैग्स में लाल, नारंगी, गुलाबी, पीला, सफेद आदि रंगों के खिलने वाले इस फूल के पौधे को जरूर लगाएं, और अपने घर को सुगंधयुक्त बनाएं।

इस लेख में आपने जाना कि बीज से नास्टर्टियम (नैस्टर्टियम) फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा नैस्टर्टियम फ्लावर प्लांट की देखभाल करने के तरीके। आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *