घर पर सरसों साग (मस्टर्ड ग्रीन) कैसे उगाएं – How To Grow Mustard Greens At Home in Hindi

मस्टर्ड ग्रीन या सरसों का साग (sarson ka saag) ब्रैसिका जीनस का एक पौधा है, इसे भारत में बहुत पसंदीदा सब्जी के रूप में उगाया जाता है। सरसों के साग के विभिन्न प्रकार होते है। यह साग पालक जैसी दिखाई देती है और इसकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट व मसालेदार होती है। यदि आप सरसों साग के पौधे घर पर गमले में लगाना चाहते हैं, तो हम आपको सरसों की साग लगाने की पूरी विधि एवं अन्य आवश्यक जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे। आइये जानते हैं घर पर गार्डन में सरसों की भाजी कैसे उगाएं, बीज लगाने की विधि तथा पौधों की देखभाल के तरीके के बारे में।

सरसों के साग की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है – Different Types Of Mustard Greens in Hindi

सरसों के साग की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है - Different Types Of Mustard Greens in Hindi

सरसों के साग अलग-अलग रंग, बनावट और पत्तियों के आकार में आते हैं। नीचे सरसों के साग की विभिन्न किस्मों की सूची दी गई है जिसमें से आप अपनी सुविधानुसार किसी भी प्रकार के साग का चुनाव कर सकते हैं:

  • रूबी स्ट्रीक्स सरसों का साग (Ruby streaks mustard greens)
  • रेड जायंट सरसों (Red Giant mustard)
  • स्कार्लेट फ्रिल्स सरसों (Scarlet frills mustard greens)
  • साउथर्न जाइंट कर्ल्ड सरसों (Southern Giant Curled mustard)
  • गोल्डन फ्रिल्स सरसों (Golden frills mustard greens)
  • अमारा मस्टर्ड ग्रीन (Amara mustard greens)
  • गार्नेट जायंट (Garnet Giant mustard greens)
  • रेड स्प्लेंडर मस्टर्ड ग्रीन (Red Splendor mustard greens)

सरसों का साग लगाने के लिए संक्षेप जानकारी – Brief guide to plant mustard greens in Hindi

पौधे का प्रकार
वार्षिक पत्तेदार हरी सब्जी (annual leafy green)
सरसों साग के पौधे का जीनस (plants genus)
ब्रैसिका या सिनापिस (brassica or sinapis)
मस्टर्ड ग्रीन उगाने के लिए मिट्टी का तापमान
15°C से 23°C
बीज रोपण की दूरी
4-6 इंच
मिट्टी का पीएच मान
6.0 – 6.8
मिट्टी का प्रकार
दोमट और जैविक खाद युक्त मिट्टी
सहनशीलता (tolerance)
हल्की ठंड
सूर्य प्रकाश
पूर्ण सूर्य प्रकाश या आंशिक छाया
सरसों साग उगाने का सही समय
वसंत (फरवरी से अप्रैल) और बरसात (अक्टूबर से नवंबर)
सरसों साग की कटाई का समय
30-40 दिन
सरसों साग के साथ उगाए जाने वाले साथी पौधे
प्याज, पुदीना, लहसुन, अजवाइन और अजमोद
साथ में नहीं लगाए जाने वाले पौधे
बीन्स या पोल बीन्स, मिर्च, आलू, टमाटर
कीट और रोग
बिहार हेयरी कैटरपिलर (Bihar hairy caterpillar), मस्टर्ड एफिड (Mustard aphid), डायमंडबैक कीट (Diamondback moth)

घर के गमले में सरसों का साग कैसे उगाएं – How To Grow Mustard Greens Indoors in Hindi

घर के गमले में सरसों का साग कैसे उगाएं - How To Grow Mustard Greens Indoors in Hindi

घर पर सरसों का साग लगाने से पहले कुछ ध्यान रखने योग्य बातें:

सरसों का साग लगाने के लिए सही मिट्टी और खाद – Soil and compost for mustard greens in Hindi

सरसों का साग लगाने के लिए सही मिट्टी और खाद - Soil and compost for mustard greens in Hindi

यदि आप ग्रो बैग या गमले में सरसों का साग लगा रहें है तो नम, दोमट और जैविक खाद से समृद्ध मिट्टी का चयन करें। आप मिट्टी में गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, नीम केक, मस्टर्ड केक इत्यादि जैविक उर्वरक मिलाकर सरसों की साग उगाने के लिए एक अच्छी उपजाऊ मिट्टी तैयार कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें: – पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

मिट्टी तैयार करने के लिए आवश्यक खाद और जैविक उर्वरक यहाँ से खरीदें:-

वर्मीकम्पोस्ट
गोबर खाद
नीम केक
मस्टर्ड केक
पॉटिंग मिश्रण

गमले में सरसों के साग के बीज लगाने का सही समय – Right Time To Plant Mustard Greens in Hindi

सरसों की भाजी ठंडे तापमान में अच्छी तरह से ग्रो करती है, जबकि यह तेज गर्मियों में बेहतर तरीके से विकसित नहीं हो पाती है। मस्टर्ड ग्रीन या सरसों की साग के बीज बोने का सबसे सही समय अंतिम ठंड का मौसम होता है और सरसों के साग को ठंड में उगाने का एक फायदा यह भी है कि इससे पत्तियों को मीठा स्वाद मिलता है।

सरसों साग का पौधा उगाने के लिए गमले का साइज़ – Size of pot to grow mustard greens plant in Hindi

घर पर सरसों के साग के पौधे को ग्रो बैग या गमले में आसानी से लगा सकते हैं। आप प्रत्येक गमले या ग्रो बैग में इच्छानुसार पौधे लगा सकते है क्योंकि साग के पौधों की जड़े फैलती नहीं है। पौधा लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि गमले में जल निकासी छेद हो। सरसों का साग लगाने के लिए ग्रो बैग या गमले का साइज़ निम्न प्रकार चुन सकते हैं:

  • 24 x 9 इंच (चौड़ाई x उंचाई)
  • 18 x 9 इंच (चौड़ाई x उंचाई)
  • 24 x 6 इंच (चौड़ाई x उंचाई)
  • 24 x 24 इंच (चौड़ाई x उंचाई)

यदि आप सरसों की भाजी उगाने के लिए आयताकार ग्रो बैग (rectangle grow bag) का चुनाव कर रहे हैं तो आप निम्न साइज़ के ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं जैसे:

(ये भी जानें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

सरसों के साग के पौधे को कितना पानी दें – How much water does need mustard greens plant in Hindi

घर पर गमले में लगे सरसों के साग के पौधे को प्रतिदिन उतना ही पानी दें, जिससे की मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहे। आप प्रति सप्ताह पौधे को 2 इंच पानी ज़रूर दें।

(ये भी जानें: पौधों को पानी देने के 10 गोल्डन रूल…)

सरसों का साग बीज से कैसे उगाएं – How to grow mustard greens from seed in Hindi

गमले में सरसों का साग लगाने के लिए नीचे दी गई विधि को ध्यान से पढ़ें:

  • सबसे पहले गमले की मिट्टी में 1 इंच की गहराई पर बीज बोए।
  • डायरेक्ट गमले की मिट्टी में बीज लगाने के दौरान प्रत्येक बीज को 4 इंच की दूरी पर लगाएं, इससे सरसों के पौधों को अच्छी तरह से ग्रो करने में मदद मिलेगी।
  • अगर आप पौधे को प्रत्यारोपित करन चाहते हैं तो सरसों के बीजों को आधे-आधे इंच की दूरी पर लगाएं। और जब बीज अंकुरित हो जाए और उनमें 2 पत्तियाँ उग आए तब समस्त पौधे को धीरे से निकाल कर लगभग 6 इंच अलग कर दें। ऐसा करने से सरसों का साग न केवल तेज़ी से विकसित होगा बल्कि अधिक उपज भी देगा।

(यह भी जानें: घर पर मालाबार पालक बीज से कैसे उगाएं…)

सरसों के साग के पौधों की देखभाल – Mustard greens plant care in Hindi

यदि आप घर पर सरसों की साग को उगा रहे हैं तो पौधे की देखभाल करना बहुत अवश्य है। नीचे कुछ सुझाव दिए है जिसकी मदद से आप अपने सरसों के साग के पौधे की केयर आसानी से कर सकेंगे:

(यह भी जानें: आउटडोर प्लांट्स की देखभाल कैसे करें…)

खरपतवारों को निकालें – Remove Weeds from pots in Hindi

गमले या गार्डन में लगे सरसों के साग के पौधों के आसपास अक्सर खरपतवार उग ही जाते है इन्हें सावधानी से जड़ों को बिना नुकसान पहुचाएं समय-समय पर निकालते रहें।

सरसों के साग के पौधे को कीड़ो और रोगों से कैसे बचाएं – How to protect mustard greens plant from insects and diseases in Hindi

सरसों के साग को गोभी के कीड़े (cabbage worms), कैबेज लूपर्स (cabbage loopers) और फ़्ली बीटल्स (Flea beetles) जैसे कीड़ों से बचाएं ऐसे कीड़ें सरसों के पौधों को खाकर अपना भोजन बनाते हैं।

कीड़ों से बचाव के लिए आप अपने सरसों के साग के पौधों को रो कवर फैब्रिक (row cover fabric) से ढांक सकते हैं। सरसों के साग के पौधे को पानी देते समय इस बात का ध्यान रखें कि पत्तियाँ गीली न हो इससे फंगस लगने का खतरा होता है। आप कीटों से सरसों की भाजी को सुरक्षित रखने के लिए पौधों पर नीम तेल और पानी के घोल का छिडकाव कर सकते हैं। नीम तेल खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(यह भी जानें: टमाटर के फूल क्यों झड़ते हैं? इसे कैसे रोकें…)

सरसों की साग को काटने का सही समय – Mustard greens harvesting time in Hindi

  • सरसों के साग की पत्तियों को आप 20-30 दिनों के अन्दर तोड़ सकते हैं।
  • पौधों से पत्तियों को तब ही तोड़ लें जब वह युवा और कोमल हों, क्योंकि पुराने पत्तों में कड़वा स्वाद उत्पन्न हो जाता है।
  • सरसों के साग को आप तब काट सकते हैं जब पत्तियाँ 3-6 इंच (7.6 से15.2 cm) लम्बी हो जाएं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, घर पर सरसों का साग कैसे उगाएं, सरसों की साग का पौधा उगाने के लिए ग्रो बैग या गमले का साइज़ कितना होना चाहिए और सरसों की भाजी की देखभाल कैसे करें। उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें। इस आर्टिकल से संबधित आपका कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *