लेट्यूस (लेटस) के बीज कैसे उगाएं – How to Grow Lettuce from seed in Hindi

लेट्यूस (लेटस) एक पत्तेदार सब्जी है, इसे सलाद पत्ता के नाम से भी जाना जाता है। लेटस में कैलोरी, शुगर और वसा कम मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद सब्जी है। आप इसे अपने होम गार्डन में गमले या ग्रो बैग में बड़ी ही आसानी से लगा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि, आप गमले में लेटस के बीज कैसे उगा सकते हैं? लेटस या सलाद पत्ता के बीज उगाने के तरीके और देखभाल संबंधी उपाय के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

लेट्यूस के बीज उगाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी – Lettuce seeds growing information in Hindi

बुआई का समय                   
फरवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर 
मिट्टी                      
जैविक खाद युक्त दोमट मिट्टी 
बीज बोने की गहराई                   
लगभग 1/4 इंच (0.6 cm)
अंकुरण का समय      
लगभग 7 से 10 दिन 
हार्वेस्टिंग टाइम     
50 से 70 दिन
बीज अंकुरण का तापमान (germination temperature)                 
लगभग 7°C से 27°C के बीच

(और पढ़ें: घर पर लेटस कैसे उगाएं, पूरी जानकारी…)

लेटस के बीज किस मौसम में लगाएं – Lettuce seeds sowing season in Hindi

आप लेट्यूस के बीजों को वसंत की शुरुआत (early spring) में फरवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर के महीनो में लगा सकते हैं। लेकिन इसके पौधों को लगाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम होता हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में लेटस का पौधा अच्छी तरह से ग्रो करता है।

(और पढ़ें: सर्दियों के मौसम में घर पर लगाई जाने वाली सब्जियां..)

लेट्यूस के बीज कहाँ से खरीदें – Where to buy good quality lettuce seeds in Hindi

आप अच्छी किस्म के लेटस के बीजों को मार्केट या ऑनलाइन वेबसाइट organicbazar.net से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन लेटस के बीज ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

लेट्यूस सीड्स उगाने के लिए मिट्टी – Soil for planting Lettuce seeds in Hindi

लेट्यूस सीड्स उगाने के लिए मिट्टी - Soil for planting Lettuce seeds in Hindi

  • अधिक उर्वरा शक्ति वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी (रेत + मिट्टी का मिश्रण ) में लेट्यूस के बीज अच्छी तरह से अंकुरित होते है और विकसित होते हैं।
  • 6.0 से 7.0 के बीच PH मान वाली मिट्टी में, लेटस के बीज आसानी से उगाएं जा सकते हैं।
  • लेट्यूस के बीज लगाने के लिए ऐसी मिट्टी का चयन करें, जिसमें लेटस के बीज आसानी से अंकुरित हो और पौधों को आवश्यक मात्रा में पोषण (Nutrition) प्राप्त हो सके।
  • मिट्टी को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए, आप इसमें जैविक खाद जैसे – पुरानी गोबर की खाद, बोनमील, वर्मीकम्पोस्ट और मस्टर्ड केक मिला सकते हैं।

(और पढ़ें: ऑर्गेनिक गार्डन की मिट्टी तैयार कैसे करें…)

लेट्यूस के बीज उगाने के लिए गमला – Best grow bag for planting lettuce seed in Hindi

लेट्यूस के बीज उगाने के लिए गमला - Best grow bag for planting lettuce seed in Hindi

सलाद पत्ता या लेट्यूस सीड्स लगाने के लिए बेस्ट गमला या ग्रो बैग निम्न प्रकार का होना चाहिए:

  • लेट्यूस के बीज अंकुरित करने के लिए आप सीडलिंग ट्रे या छोटे आकार का गमला ले सकते हैं। और बीज अंकुरित होने के बाद, इन्हें बड़े साइज़ के ग्रो बैग या गमले में लगा सकते हैं।
  • गमले या ग्रो बैग की तली में उचित जल निकासी छिद्र होना चाहिए।

आप निम्न साइज़ के ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़ें: ग्रो बैग साइज चार्ट फॉर वेजिटेबल…)

लेटस बीज उगाने की विधि – How to Plant Lettuce Seeds in Hindi

लेटस बीज उगाने की विधि - How to Plant Lettuce Seeds in Hindi

लेट्यूस (लेटस) के बीजों को आप डायरेक्ट या ट्रांसफर मेथर्ड दोनों प्रकार से लगा सकते हैं। डायरेक्ट तरीके से लेट्यूस लगाने के लिए आप बीज को गमले या सीडलिंग ट्रे में लगा सकते हैं। जबकि, ट्रांसफर मेथर्ड से बीज लगाने के लिए, आप पहले इनडोर बीज लगाकर पौधे तैयार करें और तैयार किये हुए पोधों को बड़े गमले या ग्रो बैग में ट्रांसफर कर दें। लेटस के बीज लगाने के लिए जरुरी टिप्स –

  • लेट्यूस के बीज लगाने के लिए सीडलिंग ट्रे या गमले में उपजाऊ दोमट मिट्टी या पॉटिंग मिश्रण भरें।
  • सीडलिंग ट्रे या गमले में उचित जल निकासी छिद्र होना चाहिए।
  • मिट्टी में बीजों को लगभग 1/4 इंच (0.6 cm) की गहराई में लगा सकते हैं।
  • लगाए हुए बीजों को मिट्टी से अच्छी तरह ढंक दें।
  • बीजों को लगभग 6 -7 इंच की दूरी पर लगाएं।

लेट्यूस के बीज कितने दिन में अंकुरित होते हैं – Lettuce seeds germination time in Hindi

लेटस के बीज लगभग 7 से 10 दिन के अंदर अंकुरित हो जाते हैं, और 21 से 25 दिन में लेटस के पौधे की लम्बाई लगभग 5 से 6 इंच हो जाती है। इसके अतिरिक्त आप बीजों के अंकुरित होने के बाद बड़े ग्रो बैग या गमले में पौधों को ट्रांसफर कर सकते हैं।

लेट्यूस के बीज उगाने के लिए तापमान – Lettuce seeds growing Temperature in Hindi

लेटस या लेट्यूस के बीज 7°C से 27°C के बीच वाले तापमान में अच्छी तरह से अंकुरित होते हैं। इसके पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए प्रतिदिन लगभग 6 से 8 घंटे की धूप की जरूरत होती है।

लेट्यूस के पौधे को खाद कब दें – When and how to fertilize Lettuce Plant in Hindi

लेटस प्लांट्स में नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद का उपयोग करें, आप पौधे के विकास के लिए नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद जैसे – पुरानी गोबर की खाद और मस्टर्ड केक का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि, नाइट्रोजन युक्त उर्वरक का उपयोग करने से पौधों की तेजी से वृद्धि होती है।

लेट्यूस के पौधों की देखभाल – Lettuce Plant Care in Hindi

  • लेटस लगे हुए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी को उचित मात्रा में पानी दें, जिससे की मिट्टी में नमी बनी रहे।
  • पौधे को प्रतिदिन लगभग 6 से 8 घंटे की धूप मिलनी चाहिए।
  • हफ्ते में 2-3 बार पौधों को चेक करें।
  • लेटस के पौधे रोग ग्रस्त पाए जाने पर नीम तेल का छिड़काव करें या पौधे से रोग ग्रस्त भागों को हटा दें।

(और पढ़ें: पौधों से एफिड्स कैसे निकालें…)

लेट्यूस की कटाई का समय – Lettuce Harvesting Time in Hindi

लेट्यूस की कटाई का समय - Lettuce Harvesting Time in Hindi

बीज लगाने के बाद लेट्यूस के बीज को जर्मिनेट होने में लगभग 7 से 10 दिन का समय लगता है l लेटस का पौधा 50 से 70 दिन के अंदर कटाई के लिए तैयार हो जाता है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में आपने जाना कि, आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में बीज से लेट्यूस कैसे उगाएं? लेट्यूस की बेहतर ग्रोथ के लिए खाद का उपयोग कैसे करें ? बीज लगाने के कितने दिन बाद लेट्यूस को तोड़ सकते हैं ? उम्मीद है कि, इस लेख में दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। आप और अधिक जानकारी लिए हमारी वेबसाइट organicbazar.net पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *