घर पर अरबी का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Arbi Plant (Taro Root) At Home In Hindi

क्या आप जानते हैं, अरबी एक खाने योग्य कंद वाली सब्जी का पौधा है, जिसका उपयोग रसोई में किया जाता है, घुइंया, टैरो रुट (Taro roots), कोलोकेसिया (Colocasia) इत्यादि नामों वाला अरबी एक स्वादिष्ट सब्जी का बारहमासी पौधा है, जिसे आप अपने घर पर गमले में आसानी से उगा सकते हैं तथा इस पौधे की देखभाल करना भी बेहद आसान है, इस लेख में हम आपको घर पर अरबी कैसे उगाएं से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी देंगे, अरबी क्या है, होम गार्डन के गमले में अरबी का पौधा कैसे लगाएं (arbi ka paudha kaise lagaen), कंद से अरबी उगाने की विधि तथा इसकी देखभाल के तरीके इत्यादि जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। how to grow colocasia (arbi vegetable) in pots in Hindi

अरबी का पौधा क्या है – What Is Arbi Plant In Hindi

अरबी का पौधा क्या है - What Is Arbi Plant In Hindi

 

यह बारहमासी शाकाहारी पौधा है जिसका वैज्ञानिक नाम कोलोकेसिया एस्कुलेंटा (colocasia esculenta) है, इसे घुइंया, टैरो रुट (Taro roots), कोलोकेसिया इत्यादि कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, अरबी का पौधा 3-4 फीट तक लम्बा तथा इसकी पत्तियां बड़ी होती हैं जो बिल्कुल हाथी के कान के समान दिखाई देती हैं, अरबी एक प्रकार की सब्जी वाला पौधा है जिसकी जड़ें (कंद) तथा पत्तियां दोनों ही खाने योग्य होती हैं।

(यह भी जानें: जड़ वाली सब्जियों के नाम और उगाने से सम्बंधित जानकारी…)

अरबी का पौधा कब लगाना चाहिए – When To Plant Arbi In Hindi

गर्म और आर्द्र जलवायु होने पर अरबी के पौधे को किसी भी समय उगाया जा सकता है, वसंत (फरवरी-अप्रैल) का मौसम अरबी लगाने के लिए बेस्ट समय होता है, आप मध्य वसंत में अरबी का पौधा लगा सकते हैं जब मौसम तथा मिट्टी गर्म हो गई हों। अरबी को अच्छी तरह से विकसित होने के लिए आदर्श तापमान 20°C से 35°C के बीच होता है। 10°C से नीचे के तापमान में अरबी का पौधा नहीं पनपता है।

अरबी का पौधा कहाँ लगाएं – Where To Plant Arbi In Hindi

सूर्य प्रकाश की फिल्टर्ड धूप या आंशिक छाया में अरबी के पौधे अच्छी तरह पनपते हैं, अगर आप इसे अपने होम गार्डन में उगाना चाहते हैं तो किसी ऐसी जगह को चुनें, जहाँ अरबी के पौधे को कम से कम 4-6 घंटे की धूप मिल सके। अगर आप अरबी के पौधे को इनडोर उगाना चाहते हैं तो किसी आंशिक धूप वाली खिड़की के पास पौधे को लगाना उचित होगा। बरसात के समय आप अरबी लगे हुए गमलों को ऐसे स्थान पर रखें, जहाँ उसे वर्षा का अधिक पानी प्राप्त हो सके।

(यह भी जानें: कम देखभाल वाले आउटडोर पौधे…)

अरबी का पौधा लगाने के लिए मिट्टी – Soil For Grow Arabi Plant In Hindi

अरबी का पौधा लगाने के लिए मिट्टी - Soil For Grow Arabi Plant In Hindi

गमले में अरबी का पौधा लगाने के लिए आप अच्छी गुणवत्ता वाली पॉटिंग सॉइल (Potting Soil) का चुनाव कर सकते हैं, अगर आप गार्डन की मिट्टी का उपयोग कर रहें हैं तो सबसे पहले उसकी गुणवत्ता में सुधार करने के लिए 60% गार्डन की मिट्टी में 40% रेत तथा जैविक खाद को मिला सकते हैं, टैरो रुट (अरबी) सब्जी का पौधा लगाने के लिए निम्न प्रकार की मिट्टी सबसे उपयोगी होती है:

  • 5.5-7.0 पीएच मान वाली अम्लीय मिट्टी
  • अच्छी जल निकासी व नमी वाली उपजाऊ मिट्टी

नोट – अरबी लगाने के लिए सबसे बेस्ट मिट्टी दोमट मिट्टी (रेत तथा मिट्टी का मिश्रण) है।

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

अरबी का पौधा लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज – Best Container Size For Planting Arbi In Hindi

गमले में अरबी का पौधा उगाने के लिए बड़े आकार के गमले या ग्रो बैग की आवश्यकता होती है, आप जितना बड़ा गमला उपयोग करते हैं उतने ही ज्यादा अरबी के पौधे लगा सकते हैं, एक आयताकार बड़े गमले या ग्रो बैग में आप अरबी के 3 कंद लगा सकते हैं। गमले या ग्रो बैग में अतिरिक्त जल निकास के लिए तली में छिद्र होना सुनिश्चित करें। उचित आकार के गमले या ग्रो बैग खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(यह भी जानें: रेक्टेंगुलर ग्रो बैग और उगाई जाने वाली सब्जियों की जानकारी…)

गमले में अरबी कैसे उगाएं – How To Grow Arabi In a Pot In Hindi

गार्डन या गमले की मिट्टी में अरबी को मुख्य रूप से पौधे की शाखाओं, कंद, बीज या विभाजन के द्वारा उगाया जा सकता है, इसके अतिरिक्त आप अपने नजदीक की नर्सरी से अरबी के पौधे खरीदकर भी अपने घर में लगा सकते हैं, लेकिन सामान्यतः कंद से अरबी को लगाना सबसे आसान व सरल विधि है। आइये जानते हैं कंद से अरबी लगाने की विधि के बारे में।

कंद से अरबी लगाने की विधि – Arbi Planting Method From Tubers In Hindi

कंद से अरबी लगाने की विधि - Arbi Planting Method From Tubers In Hindi

गमले या ग्रो बैग में अरबी के पौधे लगाने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

  • अरबी लगाने के लिए बड़े आकार के गमले या ग्रो बैग को चुनें।
  • अब गमले में पॉटिंग मिश्रण या तैयार की हुई मिट्टी भरें तथा गमले को ऊपर से 2 इंच खाली रखें।
  • अब कंद को मिट्टी की सतह में लगभग 4 इंच गहराई पर लगाएं, ध्यान रखें कंद की जड़ें मिट्टी में नीचे की ओर होना चाहिए।
  • लगाए हुए टैरो रूट (कंद) को मिट्टी की पतली परत से ढंक दें।
  • अब कंद लगाए हुए गमले में ऊपरी सतह पर बजरी या कंकड़ पत्थर डाल दें, ताकि मिट्टी में जलभराव न हो और नमी बरकरार रहे।
  • ध्यान रखें अरबी कंद लगे हुए गमले को अंकुरण तक, छाया वाले स्थान पर रखें।
  • गमले की मिट्टी में लगातार नमीं बनाएँ रखें, लगभग 10-15 दिन में कंद से अंकुर निकलने लगेंगे।
  • अंकुरण के पश्चात गमले को किसी गर्म स्थान पर आंशिक धूप वाली जगह में रखें, ताकि अरबी के पौधों का विकास स्वस्थ व तेजी से हो।
  • ठण्ड के मौसम में अरबी के पौधों को घर के अन्दर उगाना चाहिए ताकि वे स्वस्थ रहें।

(यह भी जानें: टॉप 20 पौधे जिन्हें घर पर कटिंग से उगाना है बेहद आसान…)

होम गार्डन या इनडोर गमले की मिट्टी में अरबी का पौधा लगाने के बाद उसके स्वस्थ विकास व तेज वृद्धि के लिए पौधों की उचित तरीके से देखभाल करने की जरूरत होती है, आइये जानते हैं अरबी के पौधे की सही ढंग से देखभाल करने के तरीकों के बारे में।

अरबी के पौधे की देखभाल – Arbi Plant Care In Hindi

अच्छी वृद्धि व स्वस्थ तरीके से अरबी के पौधों को बड़ा करने के लिए निम्न तरीके से देखभाल की जानी चाहिए, जैसे:

(यह भी जानें: पौधों से फूल क्यों गिरते हैं और इसे कैसे रोकें…)

पानी – Water Of Arbi Plant In Hindi

पानी - Water Of Arbi Plant In Hindi

गमले में लगे हुए अरबी के पौधों को स्वस्थ व तेजी से बढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है, क्योंकि ये पौधे नमी में उगना पसंद करते हैं। अरबी के कंद लगे हुए गमले की मिट्टी में लगातार नमी का स्तर कंद व पत्तियों को स्वादिष्ट बनाता है। अरबी के वयस्क पौधे सूखा प्रतिरोधी अर्थात कम पानी की स्थिति में उगने वाले होते हैं, लेकिन इसके युवा पौधों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, पर ध्यान रखें जरूरत से ज्यादा पानी देने पर अरबी के पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं। मिट्टी को हर समय नम रखना महत्वपूर्ण है।

(यह भी जानें: पौधों में पानी देने के नियम…)

धूप – Sunlight For Arbi Plant In Hindi

स्वस्थ पत्तियों व जड़ों को विकसित करने के लिए अरबी के पौधों को अच्छी मात्रा में सूर्य-प्रकाश की आवश्यकता होती है, लेकिन अधिक धूप अरबी की कुछ किस्मों को नुकसान पहुंचा सकती है, ये पौधे फिल्टर्ड धूप या आंशिक छाया में अच्छी तरह पनपते हैं।

उर्वरक – Best Fertilizer For Arbi Plant Growth In Hindi

उर्वरक - Best Fertilizer For Arbi Plant Growth In Hindi

अरबी के पौधे भारी फीडर होते हैं, इन पौधों को बेहतर तरीके से विकसित होने के लिए अच्छे पोषण की आवश्यकता होती है और अंकुरण के बाद से ही ये पोषक तत्वों को लेना शुरू कर देते हैं, अरबी के पौधों के स्वस्थ विकास व तेजी से बढ़ने के लिए पौधों को हर 3-4 सप्ताह में पोटेशियम युक्त उर्वरक देना चाहिए, इसके लिए आप कम्पोस्ट टी, चायपत्ती की खाद, समुद्री शैवालों से बना सीवीड फर्टिलाइजर इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों की मिट्टी में पोटैशियम की कमी को कैसे दूर करें…)

कीट संरक्षण – Pest Control In Arbi Plant In Hindi

एफिड्स, रेड स्पाइडर माइट्स, टैरो बीटल, टैरो लीफ ब्लाइट और डाउनी मिल्ड्यू इत्यादि कीट अरबी के पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसीलिए इन कीटों से अरबी के पौधे को सुरक्षित रखने के लिए आपको प्रभावी कीटनाशकों का उपयोग करना चाहिए कीटनाशकों के रूप में आप नीम तेल, कीटनाशक साबुन या होममेड पेस्टीसाइड इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों से एफिड्स कैसे निकालें…)

अरबी के पौधों के लिए तापमान – Arbi Plant Growing Temperature In Hindi

टैरो रुट या अरबी के पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए 20°C-35°C का तापमान सबसे आदर्श होता है, इस तरह का तापमान होने पर ये पौधे तेजी से बढ़ते हैं लेकिन इससे कम या अधिक तापमान होने पर आपको अपने पौधों को बचाने के लिए उचित प्रयास करने चाहिए, अत्याधिक ठण्डे मौसम में अपने अरबी के पौधों को घर के अन्दर उगाना सही होता है इसके अतिरिक्त अधिक गर्म वातावरण से अरबी के पौधों को बचाने के लिए आप किसी छायादार कपड़े या शेड नेट से पौधों को छाया दे सकते हैं।

(यह भी जानें: गर्मियों के समय पौधों को समर हीट से कैसे बचाएं…)

अरबी की कटाई – Arbi Harvesting Time In Hindi

अरबी की कटाई - Arbi Harvesting Time In Hindi

अरबी लगाने के बाद पौधे मौसम के आधार पर 7-12 महीनों में पूर्ण परिपक्व हो जाते हैं। जब पत्तियाँ नीचे गिरने लगें तब आप अपने अरबी के कंदों को मिट्टी से बाहर निकाल लें। अगर आप अरबी को साग के रूप में उपयोग करना चाहते हैं तो अपनी जरुरत के अनुसार पत्तों को काट लें, कटाई के बाद नए पत्ते फिर निकलेंगे ऐसा कर आप कई बार पत्तियों की कटाई कर सकते हैं।

उपर्युक्त लेख में आप जान गये होंगे कि अरबी क्या है तथा रसोई में अरबी के उपयोग के लिए इसके कंद या पत्तियों की कटाई कैसे की जानी चाहिए,अरबी के पौधे को कंद से उगाने की विधि तथा इसकी देखभाल के तरीके अपनाकर आप भी अरबी के पौधे को अपने होम गार्डन में या इनडोर गमले में बड़ी ही आसानी से उगा सकते हैं साथ ही इस स्वादिष्ट सब्जी का उपयोग कर सकते हैं। बागवानी से रिलेटेड और भी उपयोगी लेख पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *