गार्डन में है फल मक्खी कीट का प्रकोप, तो इन तरीकों से पाएं जल्दी छुटकारा – How To Get Rid Of Fruit Flies Naturally In The Garden In Hindi 

फल मक्खी, उड़ने वाला एक ऐसा कीट है, जो सभी मौसमों में फल व सब्जियों वाले पौधों को बुरी तरह प्रभावित करता है। फल मक्खी को इंग्लिश में फ्रूट फ्लाई (fruit fly) के नाम से जाना जाता है। जब फल और सब्जियां पक रही होती हैं या पक चुकी होती हैं, तब गार्डन में इस फल मक्खी कीट का संक्रमण अधिक दिखाई देता है। इस कीट के संक्रमण के कारण फल व सब्जियों में छोटे-छोटे छेद और सुनहरे धब्बे बन जाते हैं, तथा समय से पहले ही फल गिर जाते हैं। इस कीट के लगने से पैदावार में भारी कमी आ जाती है। इस वजह से पौधों में फल मक्खी (फ्रूट फ्लाई) कीट की रोकथाम और नियंत्रण करना बहुत जरूरी हो जाता है।

पौधों को फल मक्खी (फ्रूट फ्लाई) कीट से कैसे बचाएं, बगीचे में इस कीट की रोकथाम और नियंत्रण कैसे करें और इस कीड़े से छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करें, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में जानने को मिलेगी।

फल मक्खी क्या है – What Is Fruit Flies In Hindi

फल मक्खी क्या है - What Is Fruit Flies In Hindi

पौधों में लगने वाली फल मक्खी एक उड़ने वाला कीट है जो केला, अमरूद, टमाटर, कद्दू, अनार आदि फल वाले पौधों को बुरी तरह से प्रभावित करता है। वयस्क फल मक्खी (Adult Fruit Fly) का शरीर सुनहरे रंग का और मुंह लाल रंग का होता है। इसके पंख पारदर्शक होते हैं, जिन पर ब्राउन कलर की धारियां बनी होती हैं। वयस्क फल मक्खी 3 से 4 मिली मीटर (Mm) लंबी और 2 मिली मीटर चौड़ी होती है। यह 40 से 50 दिनों तक जीवित रहती है।

फल मक्खी पौधों को क्या नुकसान पहुंचा सकती है – Fruit Fly Damage Symptoms In Hindi

फल मक्खी पौधों को क्या नुकसान पहुंचा सकती है - Fruit Fly Damage Symptoms In Hindi

यह फ्रूट फ्लाई कीट मुख्य रूप से फलों को नुकसान पहुंचाता है। वयस्क फल मक्खी (Fruit Fly) फलों में छेद करके उसमें अंडे देती है। इन अंडे से निकलने वाले लार्वा या इल्लियाँ फल को खाने लगते हैं। इस वजह से फल सड़ कर खराब होने लगते हैं। फलों पर बहुत छोटे-छोटे छेद और ब्राउन धब्बे नजर आने लगते हैं। फल सड़ने के बाद जमीन पर गिर जाता है। नीचे गिरे फल में से निकलकर फ्रूट फ्लाई इल्लियाँ मिट्टी में चली जाती हैं और कुछ दिनों बाद फल मक्खी कीट वयस्क होकर दोबारा फलों में अंडे देने का काम करने लगती है। इस तरह इन कीटों की संख्या बढ़ती रहती है और गार्डन में लगी सब्जियों, फलों को नुकसान होता रहता है। इस वजह से फ्रूट फ्लाई कीट का नियंत्रण करना बहुत जरूरी होता है।

पौधों में फल मक्खी कीट लगने का कारण – What Causes Fruit Flies In Plants In Hindi

फलों की महक, मिट्टी में सड़ने वाले पदार्थ और दरारों में उगने वाले कवक इत्यादि से फल मक्खी कीट आकर्षित होते हैं और फिर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा यदि गार्डन में कचरे का ढेर लगा हुआ है या बीयर और जूस की खाली बोतलें डली हुई हैं, तब भी फ्रूट फ्लाई कीट गार्डन में आ जाते हैं। फ्रूट फ्लाई कीट फलों को खाना पसंद करते हैं।

(और पढ़ें: घर के पौधों को कीड़ों से बचाएंगी ये टिप्स और घरेलू नुस्खे…)

पौधों को फल मक्खी कीट से कैसे बचाएं – How To Get Rid Of Fruit Fly Naturally In Garden In Hindi 

यदि आपके घर पर लगे इनडोर या आउटडोर पौधों में फ्रूट फ्लाई कीट का संक्रमण दिखाई दे, तो निम्न तरीकों को अपनाकर आप निश्चित ही उन कीटों से छुटकारा पा सकते हैं:

1. सड़े हुए फल को हटायें – Remove Damaged Fruits And Vegetables In Hindi 

1. सड़े हुए फल को हटायें - Remove Damaged Fruits And Vegetables In Hindi 

सबसे पहले आपको उन फलों और सब्जियों को तोड़ कर अलग कर देना चाहिए, जिन पर फ्रूट फ्लाई का संक्रमण दिखाई देता है। ऐसा करने से अन्य फलों में फल मक्खी (फ्रूट फ्लाई) का संक्रमण रोकने में मदद मिलती है।

2. विनेगर को कटोरे में भरकर पौधे के पास रखें – How To Get Rid Of Fruit Flies With Vinegar And Soap In Hindi 

फल मक्खी उड़ने वाला कीट है, इसलिए इसे कीटनाशकों के छिड़काव से पूरी तरह से नियंत्रित करना संभव नहीं है। फ्रूट फ्लाई, सिरका और बीयर की गंध की ओर आकर्षित होती है। एक कटोरे में एप्पल साइडर विनेगर भरें और उसमें कुछ बूँद लिक्विड डिश सोप की मिला दें। अब इस कटोरे को संक्रमित पौधे के नजदीक रख दें। उड़ती हुई फल मक्खी इस विनेगर में डूब कर मर जाएँगी।

(और पढ़ें: अपने ऑर्गेनिक गार्डन में रोग नियंत्रण कैसे करें…)

3. सड़े हुए फल व सब्जियों से फल मक्खी का नियंत्रण – Trap Fruit Flies With Rotten Fruit In Hindi 

आप सड़े हुए फल व सब्जियों की मदद से भी फ्रूट फ्लाई को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में सभी सड़े हुए फल और सब्जियों को रखें और फिर बर्तन को एक पारदर्शी पॉलीथीन से कवर कर दें। पॉलीथीन में छोटे-छोटे छेद बना दें, ताकि फल मक्खी उनमें से अंदर जा सके। इसके बाद बर्तन को पौधे के नजदीक रख दें, फ्रूट फ्लाई सड़ते हुए फलों की महक की ओर आकर्षित होगी और छेद में से अंदर जाकर बंद हो जाएगी, बाहर नहीं निकल पायेगी। जब फल मक्खियाँ इकट्ठी हो जाएँ, तब बर्तन को बाहर ले जाएँ और फलों व फ्रूट फ्लाई को दूर फेंक दें।

4. फ्रूट फ्लाई को दूर भगाने वाले पौधे लगाएं – Grow Plants That Deter Fruit Flies In Hindi 

पुदीना, लेमनग्रास, लैवेंडर जैसे हर्ब के पौधों से फ्रूट फ्लाई कीट दूर रहते हैं। इस कारण से आप इन पौधों के गमलों को फ्रूट फ्लाई से संक्रमित पौधे के नजदीक रख सकते हैं। इसके अलावा पुदीना जैसे पौधों की पत्तियों को तोड़ कर फ्रूट फ्लाई से संक्रमित पौधे की मिट्टी पर भी बिछा सकते हैं। ऐसा करने से भी फ्रूट फ्लाई कीट पौधों से दूर रहते हैं।

(और पढ़ें: मच्छरों और कीड़ो से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो घर में लगाएं यह पौधे…)

5. नीम तेल का प्रयोग करें – How To Get Rid Of Fruit Flies With Neem Oil In Hindi 

नीम तेल का प्रयोग करें - How To Get Rid Of Fruit Flies With Neem Oil In Hindi 

फ्रूट फ्लाई कीट के लार्वा जो मिट्टी में मौजूद होते हैं, उन्हें नष्ट करने के लिए नीम तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरे में आधा लीटर पानी लें और उसमें 3 से 4 मिलीलीटर नीम तेल मिलाएं और साथ ही कुछ बूंदे लिक्विड डिश सोप की भी मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद घोल को स्प्रे बोतल में भर लें और पौधे की मिट्टी के ऊपर और पत्तियों पर बैठी फ्रूट फ्लाई पर इसका छिड़काव करें। इससे फल मक्खी और उसके लार्वा नष्ट हो जाते हैं।

6. स्टिकी ट्रैप से फ्रूट फ्लाई को नियंत्रित करें – Use Yellow Sticky Traps To Control Fruit Flies In Hindi 

स्टिकी ट्रैप से फ्रूट फ्लाई को नियंत्रित करें - Use Yellow Sticky Traps To Control Fruit Flies In Hindi 

यह रंग-बिरंगे कागज होते हैं, जिनपर गोंद लगी रहती है। जब उड़ते हुए व्यस्क फ्रूट फ्लाई कीट इन कागज पर बैठते हैं, तब वे तुरंत उसमें लगी गोंद में चिपक जाते हैं। इस तरह कीट, स्टिकी ट्रैप में लगे-लगे मर जाते हैं।

(और पढ़ें: पौधों से फंगस हटाने के लिए जैविक फंगीसाइड…..)

गार्डन में फल मक्खी कीट की रोकथाम कैसे करें – How To Prevent Fruit Flies In The Garden Plants In Hindi

निम्न उपायों को अपनाकर आप गार्डन में फल मक्खी कीट की रोकथाम कर सकते हैं:

  • फल मक्खी कीट के लार्वा नम और गीली मिट्टी के अंदर पनपते हैं, यदि मिट्टी सूखी रहे तो लार्वा जिन्दा नहीं रह पाएंगे। इस वजह से पौधों में ओवर वाटरिंग न होने दें, जिससे लार्वा को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं मिल पायेगा।
  • पौधों की कंकड़-पत्थर से मल्चिंग कर दें। ऐसा करने से फ्रूट फ्लाई के लार्वा मिट्टी में नहीं पनप पाएंगे।
  • गार्डन को साफ-सुथरा रखें।
  • पौधों की सूख चुकी या मृत पत्तियों को हटा दें।

(और पढ़ें: पौधों के लिए बेस्ट हैं यह 8 प्राकृतिक कीटनाशक…)

इस लेख में आपने जाना कि फल मक्खी (फ्रूट फ्लाई) क्या है, किन पौधों में इस कीटका संक्रमण अधिक दिखाई देता है और पौधों में फल मक्खी कीट की रोकथाम और उसका नियंत्रण कैसे करें। पौधों में फ्रूट फ्लाई कीट से बचाने और  छुटकारा पाने के तरीके से जुड़ा यह लेख आपको कैसा लगा, इसकी प्रतिक्रिया या इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो तो आप उसे कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *