पौधों में कितनी बार खाद डालनी चाहिए, जानिए पूरी जानकारी – How Often Should I Fertilize Potted Plants In Hindi 

घर पर गार्डनिंग करते समय पौधों में कितने अंतराल के बाद खाद डालना चाहिए या पौधों में कितनी मात्रा में खाद डालें? ये कुछ महत्वपूर्ण सवाल हैं, जो अक्सर गार्डनर के मन में उठते हैं। पौधों में सही मात्रा में और उचित बार खाद डालना जरूरी होता है। क्योंकि अगर पौधों में कम या ज्यादा बार या ज्यादा मात्रा में खाद व उर्वरक डाल देते हैं, तो इससे पौधों की ग्रोथ स्लो हो जाती है और उनको अन्य नुकसान भी पहुँचते हैं। पौधों में कितनी बार खाद डालना चाहिए, कितने अंतराल बाद खाद डालना सही रहता है और साथ ही पौधों में कितनी मात्रा में खाद और उर्वरक डालना चाहिए? इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

गमले में लगे पौधों में कितनी बार खाद डालें – How Many Times Should I Fertilize Potted Plants In Hindi 

गमले में लगे पौधों में कितनी बार खाद डालें - How Many Times Should I Fertilize Potted Plants In Hindi 

पौधों में कितनी बार खाद डालना चाहिए या पौधों में कितने अंतराल बाद खाद डालें, यह कई कारकों पर निर्भर है, जिनमें पौधे का प्रकार, उपयोग किए जा रहे उर्वरक का प्रकार, पौधों की विशिष्ट आवश्यकताएं आदि शामिल हैं। हालांकि नीचे कुछ सामान्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जो यह निर्धारित करने में आपकी मदद कर सकते हैं कि आपके पौधों को कितनी बार खाद देना है:

उर्वरक के पैकेट पर लिखे निर्देश पढ़ें – Read A Fertilizer Label In Hindi 

आपको हमेशा उपयोग किए जा रहे उर्वरक के पैकेट पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ना चाहिए। पौधों में कितनी बार उर्वरक दे सकते हैं यह उसके पैकेट पर लिखा रहता है। आमतौर पर लिक्विड उर्वरकों को पौधे के ग्रोइंग सीजन में महीने में 2 बार डाला जाता है। दानेदार उर्वरकों को 6 से 8 हप्ते में एक बार और धीमी गति से पोषक तत्व देने वाले खाद और उर्वरकों को पूरे ग्रोइंग सीजन में 1 से 2 बार प्रयोग किया जाता है। 

(यह भी पढ़ें: पौधों के लिए सही खाद और उर्वरक का चुनाव कैसे करें, जानें टिप्स…)

पौधे के प्रकार का रखें ध्यान – Fertilize Plants According To Plant Needs In Hindi 

पौधे के प्रकार का रखें ध्यान - Fertilize Plants According To Plant Needs In Hindi 

विभिन्न पौधों की पोषक तत्वों की आवश्यकताएं अलग-अलग होती है। कुछ पौधे हैवी फीडर होते हैं, जिन्हें अधिक बार खाद या उर्वरक की जरूरत होती है, तो वहीं कुछ पौधों को कम बार उर्वरक की जरूरत पड़ती है। धीमी गति से बढ़ने वाले बारहमासी या सकुलेंट पौधों की तुलना में वार्षिक फूल, सब्जी या हर्ब के पौधों को आमतौर पर अधिक बार खाद की आवश्यकता होती है। आप जिस भी पौधे को उगा रहे हैं उसकी खाद की जरूरत को पता कर लें और उसके अनुसार उसमें खाद व उर्वरक डालें। 

(यह भी पढ़ें: हैवी फीडर पौधे क्या हैं, जानें किन पौधों को दें अधिक खाद …)

पौधे की ग्रोथ की स्टेज के अनुसार डालें खाद – Fertilize Plants According Plant Growth Stage In Hindi 

प्लांट ग्रोथ की अलग अलग स्टेज में पौधों को अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए जब पौधे ग्रोइंग सीजन में सक्रिय रूप से बढ़ रहे होते हैं, तब पौधों को आम तौर पर अच्छी ग्रोथ के लिए अधिक बार खाद या उर्वरक की आवश्यकता होती है। इसके विपरीत जब पौधे सुप्त अवधि (Dormant Season) में होते हैं, तब उस समय पौधों में खाद नहीं डाली जाती है। इसके अलावा जब पौधे छोटे होते हैं, तब उन्हें संतुलित उर्वरक की जरूरत अधिक होती है, जबकि फल या फूल आते समय उन्हें फास्फोरस और पोटेशियम उर्वरकों की आवश्यकता होती है। तो पौधे की ग्रोइंग स्टेज के अनुसार भिन्न-भिन्न खाद को बार-बार डालने की जरूरत होती है।

(यह भी पढ़ें: जानें किन सब्जियों को होती है अधिक खाद की जरूरत …)

मिट्टी परीक्षण के आधार पर डालें खाद – Fertilize Plants According Soil Type In Hindi 

पौधों की मिट्टी में अगर कार्बनिक पदार्थ जैसे कोकोपीट, पत्ते, कम्पोस्ट आदि मिले होते हैं, तो ऐसी मिट्टी में समय के साथ ये पदार्थ विघटित होकर पोषक तत्व देते रहते हैं। अगर मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की कमी होती है, तो ऐसी मिट्टी में बार-बार खाद डालने की जरूरत होती है। सबसे पहले आपको मिट्टी का परीक्षण करवा लेना चाहिए, फिर पोषक तत्वों के स्तर के अनुसार खाद और उर्वरकों को डालना चाहिए। क्योंकि अधिक बार खाद और उर्वरक देने से पौधे ओवर फर्टिलाइज हो जाते है।

(यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में पौधों में खाद कब डालें, जानें सही समय…)

पौधे पर नजर आने वाले संकेतों को पहचाने – Observe Symptoms Of Nutrient Deficiency In Plants In Hindi 

पौधे पर नजर आने वाले संकेतों को पहचाने - Observe Symptoms Of Nutrient Deficiency In Plants In Hindi 

पोषक तत्वों की कमी या अधिकता के संकेत पौधों पर नजर आते हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से अपने पौधों का निरीक्षण करना चाहिए। पत्तियाँ पीली पड़ना, पौधे की ग्रोथ रुकना, कम फूल आना, आदि कुछ संकेत हैं जो बताते हैं कि आपको खाद डालने की जरूरत है। हालांकि सावधान रहें, अधिक बार खाद न डालें, क्योंकि यह पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है और पोषक तत्वों के असंतुलन का कारण बन सकता है।

(यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में पौधों में डालें ये ठंडी खाद, होगी जबरदस्त ग्रोथ…) 

 

पौधों में कितनी खाद डालनी चाहिए – How Much Should I Fertilize Potted Plants In Hindi 

पौधों में कितनी खाद डालनी चाहिए - How Much Should I Fertilize Potted Plants In Hindi 

गमले में लगे पौधों में कितनी मात्रा में खाद डालें? इसकी टिप्स आगे बताई गयी हैं: 

  • हमेशा खाद और उर्वरक की पैकेजिंग पर दिए गये निर्देशों को पढ़ें, उसमें पौधों में डाली जाने वाली खाद की मात्रा के बारे में भी लिखा रहता है।
  • छोटे पौधों में कम और बड़े पौधों में अधिक खाद और उर्वरक डाल सकते हैं। लम्बे पौधे अधिक मात्रा में उर्वरक को अवशोषित करते हैं।
  • जो पौधे हैवी फीडर हैं, उनमें अधिक खाद डाल सकते हैं। 
  • मिट्टी का परीक्षण करवाएं। इससे यह आसानी से पता चल जाता है कि पौधे में कितनी मात्रा में खाद डालनी हैं।
  • पौधों के ग्रोइंग सीजन में अगर पर्याप्त मात्रा में खाद और उर्वरक डालते हैं, तो इससे पौधों की ग्रोथ बहुत अच्छे से हो पाती है।

पौधों में कितनी मात्रा में और कितनी बार खाद और उर्वरक डालना चाहिए, इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है। उम्मीद करते हैं पौधों में कितनी बार उर्वरक डालें या पौधों में कितनी बार फर्टिलाइजर डालना चाहिए, इसकी जानकरी इस लेख की मदद से आपको मिल गयी होगी। गमले के पौधों में खाद और उर्वरक डालने से जुड़ा अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो, आप उसे कमेंट करके बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *