गमलों में उगाई जाने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां – Green leafy vegetables grown in pots in Hindi

ताजी ऑर्गनिक सब्जियां खाने के लिए आप पत्तेदार हरी सब्जियों को घर पर उगा सकते हैं। पत्ते वाली सब्जियां गमले या ग्रो बैग्स में अच्छी तरह से उगती हैं, क्योंकि इन सब्जियों की जड़ें बहुत गहरी नहीं होती है। घर पर गमले या ग्रो बैग में पत्तेदार सब्जियों को उगाने का एक और फायदा यह है कि, उन्हें किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है। आप घर पर निम्न प्रकार की पत्तेदार हरी सब्जियों को उगा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: पालक, लेटस (Lettuce), अमरंथ और कुछ दैनिक जड़ी-बूटियाँ जैसे- पुदीना, मेथी, तुलसी, धनिया, अजमोद। आइये जानते हैं, घर पर गमले या ग्रो बैग में लगाने के लिए बेस्ट हरे पत्तेदार सब्जियों के नाम और उनकी जानकारी के बारे में।

पत्तेदार सब्जियां अधिक पौष्टिक होती हैं, और अन्य सब्जियों की तुलना में इनमें कम कैलोरी होती हैं। इन्हें अपेक्षाकृत कम ठंडे मौसम में उगाया जा सकता है इन सब्जियों को मुख्य रूप से वसंत ऋतु की शुरुआत या ठण्ड के अंतिम सप्ताह में लगाया जाना बेहतर होता है। आपको यह सब्जियां पूरे साल खाने को मिल सकती हैं। पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए और विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं।

पत्ते वाली सब्जियां उगाने के लिए ग्रो बैग का साइज – Size of grow bag for growing leafy vegetables in Hindi

यदि आप घर पर पत्तेदार सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको निम्न साइज़ के ग्रो बैग या गमले का उपयोग करना चाहिए, जैसे:

गमले में उगाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों के नाम – Green leafy vegetables list in Hindi 

ग्रो बैग्स में कुछ बेहतरीन पत्तेदार हरी सब्जियां उगाई जा सकती हैं। सबसे अच्छी तरह से उगने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों में निम्न शामिल हैं, जैसे:

No.
पत्तेदार सब्जियों के नाम (Leafy Vegetables name)
खरीदें
1.
धनिया (Coriander)
2.
मेथी (Methi),
3.
पालक (Spinach)
4.
लेटस (Lettuce)
5.
स्विस चार्ड (Swiss Chard)
6.
मस्टर्ड (mustard green)
7.
पाक चोय (pak choi)
8.
सेलेरी (Celery)
9.
डिल (Dill)
10.
अजमोद (Parsley)
11.
केल (kale)
12.
सोरेल (Sorrel)
13.
लाल भाजी या रेड अमरंथ (Red Amaranth)
14.
ग्रीन अमरंथ (चौलाई भाजी) (Green Amaranth)
15.
पत्ता गोभी (cabbage)
16.
ब्रुसेल्स स्प्राउट्स (Brussels sprouts)
17.
कोलार्ड (Collards)
खरीदें
18.
लीक (Leek)
19.
खरीदें
20.
रेडिकियो (Radicchio)
खरीदें
21.
मालाबार पालक (Malabar Spinach)
खरीदें

पालक – Spinach

पालक - Spinach

पालक निश्चित रूप से गमलों में उगाई जाने वाली सबसे अच्छी हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है। आप गार्डन में पालक को गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसमों में ग्रो कर सकते हैं। गर्मियों की शुरुआत में आप पालक को फरवरी के मध्य से अप्रैल तक और सर्दियों की शुरुआत में पालक को अगस्त से नवम्बर तक अपने गार्डन में लगा सकते हैं। अधिक ठंड में पालक के बीज सही तरीके से अंकुरित नहीं हो पाते हैं। इसके अलावा अत्यधिक गर्मी में पालक के बीज अंकुरित तो हो जाते हैं, लेकिन पालक ठीक से विकसित नहीं हो पाती है। पालक लगाने का बेस्ट समय शुरूआती सर्दी को माना जाता है। पालक को ठंडे क्षेत्रों में उगाने के लिए पर्याप्त धूप की आवश्यकता होती है।

(और पढ़ें: पालक को गमले में कैसे उगाएं…)

सेलेरी – Celery

सेलेरी - Celery

यह लोकप्रिय लो-कैलोरी सब्जी है। अन्य हरी सब्जियों की तरह सेलेरी सबसे तेज और आसानी से उगाई जाने वाली पत्तेदार सब्जियों में से एक है। सेलेरी को किसी भी साइज़ के कंटेनर या गमले में बोया जा सकता है। सेलेरी सर्दी (ठंड) के मौसम की फसल है, जिसे उगने के लिए गर्म दिन और ठंडी रातें, कम नमी और भरपूर धूप की जरूरत होती है।

स्विस चार्ड – Swiss Chard

स्विस चार्ड - Swiss Chard

स्विस चार्ड गहरे हरे रंग की पत्ते वाली सब्जी है, जिनमें एक मोटा डंठल होता है। स्विस चार्ड पोषक तत्वो और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। यह सब्जी पूर्ण सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में अच्छी तरह ग्रो करती है, इसलिए इसे ऐसे स्थान पर रखें, जहां इसे कम से कम 6-8 घंटे धूप प्राप्त हो सके। स्विस चार्ड के बीजों को अंकुरित होने के लिए 10°c से 15°c  तापमान अच्छा होता है अर्थात इसके बीज अपेक्षाकृत ठंडी मिट्टी में अंकुरित हो सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर के महीने के दौरान आप गमले की मिट्टी में स्विस चार्ड के बीज बोएं।

केल – Kale

केल - Kale

केल सब्जी की मोटी, गहरे हरे रंग की पत्तियां विटामिन, खनिज से परिपूर्ण होती हैं। केल को बालकनी या टैरिस पर गमलों में, यहाँ तक कि घर के अंदर भी उगाना आसान है। आप 12 x 12 इंच के ग्रो बैग में 2 केल के पौधे लगा सकते हैं। इसे आसानी से छाया में या सर्दियों के समय सूर्य प्रकाश में उगाया जा सकता है। वास्तव में केल ठंडे मौसम में उगाए जाने वाली पत्तेदार सब्जी है लेकिन इसे पूरे साल घर के अंदर उगाना संभव है।

(और पढ़ें: केल सब्जी घर पर कैसे उगाएं…)

पत्तेदार सरसों की साग – Mustard Greens

सरसों की हरी सब्जी स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों में से एक है, जिसे आप अपने घर पर ग्रो बैग्स में उगा सकते हैं। सरसों की पत्तेदार सब्जी ठंढ और गर्मी के प्रति बहुत सहनशील होती है जिसके कारण इसे घर के अंदर या बाहर आसानी से उगाया जा सकता है। आप सरसों के बीजों को फरवरी-मार्च या सितंबर-अक्टूबर के समय बो सकते हैं। घर पर गमले में मस्टर्ड ग्रीन उगाने के लिए थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है। इसके पौधों को भरपूर धूप या आंशिक छाया दें और ध्यान रखें कि यह पत्तेदार सब्जी ठंडा मौसम पसंद करती है और तेजी से बढ़ती है।

लेट्यूस – Lettuce

लेट्यूस - Lettuce

लेटस या लेट्यूस जिसको हम सलाद पत्ता के नाम से जानते है, एक प्रकार की पत्तेदार सब्जी है। लेट्यूस के बीज को ग्रो करने के लिए कम तापमान की आवश्यकता होती है। इसके पौधों को लगाने का बेस्ट समय सर्दियों का मौसम होता हैं। इसे फरवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर के मध्य उगाया जा सकता है। आप इसे घर के अंदर खिड़की के पास रखे गमले में भी उगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए चौड़े और कम गहरे गमले या ग्रो बैग का चयन करना चाहिए।

(और पढ़ें: घर पर लेटस या लेट्यूस कैसे उगाएं….)

पत्ता गोभी – Cabbage

पत्ता गोभी - Cabbage

पत्ता गोभी एक लोकप्रिय सब्जी है, जिसे एक स्वादिष्ट सब्जी के रूप में पूरे भारत में उगाया जाता है। इसके पौधों को लगाने का बेस्ट समय सर्दियों का मौसम होता हैं। इसे पूरी तरह से विकसित होने के लिए लगभग 1.5 से 3 महीने लगातार ठंडे मौसम की आवश्यकता होती है। ट्रांसप्लांट मेथर्ड (प्रत्यारोपण विधि) पत्ता गोभी को ग्रो करने के लिए बेस्ट मेथर्ड है। आप अक्टूबर-नवंबर के महीने में इसके पौधे तैयार कर सकते हैं। इसे अच्छे तरीके से उगने के लिए कम से कम 5-6 घंटे की धूप मिलना चाहिए। पत्ता गोभी उगाने के लिए 12 x 12 इंच के गमले या ग्रो बैग को चुनें।

(और पढ़ें: पत्ता गोभी घर पर कैसे उगाएं….)

मेथी – Fenugreek

मेथी - Fenugreek

मेथी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है। मेथी सालभर उगाये जाने वाली हरे पत्तेदार सब्जी है, जिसे गमले में अच्छी तरह से उगाया जा सकता है। मेथी के पौधे सर्दी के मौसम में अच्छी तरह से विकसित होते हैं। आमतौर पर मेथी उगाने के लिए आदर्श तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। इसे उगाने के लिए सितम्बर से दिसम्बर के बीच का समय बेस्ट होता है। मेथी आंशिक छाया में अच्छी तरह से बढ़ती है, इसलिए आप इसे घर के अन्दर गमलों में भी ग्रो कर सकते हैं। मैंथी उगाने के लिए रेक्टेंगुलर ग्रो बैग का उपयोग करना बेहद फायदेमंद होता है।

(और पढ़ें: गमलों में मेथी कैसे उगाएं….)

अमरंथ – Amaranth leaves

अमरंथ - Amaranth leaves

भारत में अमरंथ की मुख्य रूप से दो वेरायटी है: ग्रीन अमरंथ अर्थात चौलाई भाजी और रेड अमरंथ (लाल भाजी)। यह एक पत्तेदार सब्जी है, जो मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में उगाई जाती है, लेकिन भारत में इसे साल भर किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। अमरंथ के बीजों को मुख्य रूप से गर्मी या वसंत के शुरुआती समय में बोया जाना बेहतर होता है। अमरंथ पूर्ण सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह से विकसित होती है, इसलिए आप पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप प्राप्त हो सके। चौलाई भाजी की पत्तियों को बुआई से लगभग 30 से 35 दिनों के बाद काटा जा सकता है।

(और पढ़ें: घर पर गमलों में चौलाई भाजी कैसे उगाएं….)

ब्रसल स्प्राउट – Brussels Sprouts

ब्रसल स्प्राउट - Brussels Sprouts

ब्रसेल्स स्प्राउट्स स्वाद से भरपूर विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। ब्रसेल्स स्प्राउट्स गोभी परिवार के सदस्य हैं। यह एक ठंडे मौसम की फसल होती है, जिसका अर्थ है कि इसे शुरुआती सर्दियों की फसल के रूप में उगाया जाता है। ब्रसेल्स स्प्राउट्स सब्जी में हल्की ठंड के बाद स्वाद में सुधार आता है। आप मध्य गर्मियों में ब्रसेल्स स्प्राउट्स के बीज बोयें जिससे कि शुरुआती सर्दियों की फसल के लिए पौधे परिपक्व हों सकें।

पाक चोय (बोक चोय) – Pak Choi (Bok Choy)

पाक चोय (बोक चोय) - Pak Choi (Bok Choy)

बोक चोय या पाक चोई एक स्वादिष्ट पत्तेदार हरी सब्जी है, जो गोभी परिवार से संबंधित है। इसमें मोटे लंबे सफेद तने और हरी पत्तियां फोलेट, कैरोटेनॉयड्स और कैल्शियम से समृद्ध होती हैं। बोक चोय या पाक चोई उन सब्जियों में से एक है जो छाया में उग सकती है। पाक चोई के बीजों को उपजाऊ मिट्टी में अप्रैल से जुलाई तक आंशिक छाया में उगाया जाना चाहिए।

(और पढ़ें: छाया में उगने वाली सब्जियां…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *