रात में खिलने और खुशबू बिखेरने वाले फूल – Flowers that Fragrant at night in Hindi

खुशबू देने वाले फूलों को हर कोई अपने घर पर लगाना पसंद करता है, हमारे आसपास और बगीचों में ऐसे कई फूल देने वाले पौधे लगे होते हैं जो दिखने में बेहद आकर्षक तो होते ही हैं लेकिन इसके साथ ही उनके फूलों की खुशबू भी बहुत अच्छी और मन को शांत करने वाली होती है, ऐसे कई फूल होते हैं जो दिन के समय तो अच्छी खुशबू देते हैं लेकिन जैसे ही सूरज ढ़लता है और रात होती है बहुत से फूल महकना कम कर देते हैं, रात में खिलने वाले फूल कौन कौन से होते हैं, रात में खुशबू देने फूलों के पौधे कौन से हैं, जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

आपको बता दें कि, कुछ ऐसे भी फूल हैं जो रात के समय भी खुशबू देते हैं, अगर आप अपने घर पर या बगीचे में ऐसे फूलों के पेड़ों को लगाना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, चलिए जानते हैं रात में खुशबू देने वाले टॉप 9 फूलों के बारे में।

रात में सबसे ज्यादा खुशबू देने वाले 9 फूल – 9 Flowers that Fragrant at night in Hindi

जब रात में खुशबू देने वाले फूलों की बात हो तो मोगरा का नाम अवश्य आता है। आपको बता दें कि, मोगरा के फूल रात में बहुत अच्छी खुशबू देते हैं, जिसकी वजह से हर कोई इसे अपने बगीचे में लगाना पसंद करता है। इसके अलावा पूजा-पाठ के लिए भी मोगरा (Mogra) के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने घर या गार्डन में रात के समय महकने वाले किसी फूल के पेड़ पौधे को लगाना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गये टॉप 9 फूलों के पौधों में से किसी को भी अपने घर पर लगा सकते हैं।

  1. रात रानी (Night Queen)
  2. चंपा (Champa)
  3. जूही (Juhi)
  4. धतूरा (Datura)
  5. सप्तपर्णी (Saptaparni)
  6. रजनीगंधा (Tuberose)
  7. पारिजात (Parijat)
  8. चमेली (Jasmine)
  9. मोगरा (Mogra)

(यह भी जानें: बालकनी में लगाएं 10 बेहतरीन सुगंधित फूलों के पौधे…)

रात रानी का पौधा Raat Ki Rani (Night Queen) Flower In Hindi

रात रानी का पौधा - Raat Ki Rani (Night Queen) Flower In Hindi

नाइट क्वीन या रात रानी का फूल एक अलग ही किस्म का फूल है, जो केवल रात के समय खिलता है और सुगंध देता है। रात रानी के फूल भारत के साथ-साथ बांग्लादेश और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में भी पाये जाते हैं। अगर आप अपने घर पर रात की रानी का पौधा लगाना चाहते हैं तो आप इसे गमले या गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं तथा यह पौधा झाड़ी के रूप में बढ़ता है। रातरानी सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत नहीं होता, बल्कि इसके बहुत सारे स्वास्थ संबंधी फायदे भी होते हैं।

(यह भी जानें: पूरी गर्मियों में आपके गार्डन की शान बढ़ाएंगे यह फूल…)

चंपा का पौधाChampa Flower In Hindi

चंपा का पौधा - Champa Flower In Hindi

चंपा के फूल का नाम भी रात में खुशबू देने वाले फूल के पौधों की लिस्ट में आता है। चंपा 5 पंखुड़ी वाला एक सफ़ेद फूल होता है, जो गुच्छे के रूप में खिलता है। आपको बता दें कि यह फूल दिन और रात दोनों समय खुशबू देता है। चंपा के फूल दिखने में बेहद आकर्षक और सुंदर लगते हैं जो गर्मी के मौसम में खिलते हैं। आप इस पौधे को अपने घर पर गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं।

जूही के फूलJuhi Flower Plant In Hindi

जूही के फूल - Juhi Flower Plant In Hindi

जूही के फूल बरसात के समय खिलते हैं। यह छोटे छोटे सफेद रंग के होते हैं और दिखने में बहुत ही आकर्षक और मनमोहक लगते हैं। इसकी मोह देने वाली सुगंध की वजह से लोग इसे अपने घर और गार्डन में लगाना बेहद पसंद करते हैं। बहुत से लोग जूही (Juhi) के फूल देखकर इन्हें चमेली समझ बैठते हैं लेकिन बता दें कि, यह दोनों फूल अलग-अलग होते हैं।

(यह भी जानें: गर्मियों में लगाए जाने वाले टॉप 10 फूलों के पौधे…)

धतूरा के फूल Datura Flower In Hindi

धतूरा के फूल - Datura Flower In Hindi

धतूरे के फूल भी रात में अपनी खुशबू से वातावरण को महका देते हैं। धतूरे के पौधे के फल और फूल का इस्तेमाल भगवान शिव की पूजा करने के लिए भी किया जाता है। धतूरा के फूल दिखने में बेहद आकर्षक और बड़े होते हैं लेकिन बता दें कि, यह बहुत ही ज्यादा जहरीला भी होता है, इसलिए अगर आप इसे अपने बगीचे में लगायें तो ऐसी जगह पर लगाएं जो बच्चे की पहुँच से दूर हों।

सप्तपर्णी के फूलSaptaparni Flower In Hindi

सप्तपर्णी के फूल - Saptaparni Flower In Hindi

सप्तपर्णी भी रात में खुशबू देने वाले फूलों के पौधों में से एक है। सप्तपर्णी का पेड़ सदाबहार होता है, जिसमें शर्दियों (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान छोटे-छोटे आकर्षक सफेद और हरे रंग के फूल खिलते हैं। यह पौधा हिमालय क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है और इसके फूलों की खुशबू बहुत तेज होती है।

रजनीगंधा का पौधाTuberose In Hindi

रजनीगंधा का पौधा - Tuberose In Hindi

रजनीगंधा के फूल भी रात के समय अपनी एक अलग मीठी सुगंध के लिए जाने जाते हैं। आप रजनीगंधा के फूलों को अपनी बालकनी या बगीचे में लगा सकते हैं। बता दें कि, रजनीगंधा के पौधे में लगे फूलों का रंग सफेद होता है। इसकी खूबसूरती की वजह से हर कोई इसे अपने घर में लगाना चाहता है। रजनीगंधा के फूलों की खुशबू बहुत तेज होती है इसलिए इसका इस्तेमाल इत्र बनाने और अगरबत्ती उद्योग में किया जाता है।

पारिजात का पौधाParijat Flower Plant In Hindi

पारिजात का पौधा - Parijat Flower Plant In Hindi

पारिजात के फूल सफेद रंग के होते हैं और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आपको बता दें कि, अगस्त से नवंबर के महीने में दिखने वाले यह फूल हर जगह अपनी सुगंध बिखेर देते हैं। पारिजात के फूल रात में बहुत अच्छी सुगंध देते हैं और सुबह होते ही यह नीचे गिर जाते हैं। इन्हें आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं। अच्छी खुशबू के साथ ही पारिजात में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं तथा हिन्दू धर्म में भी इन फूलों का धार्मिक महत्व है।

(यह भी जानें: गर्मी के मौसम में लगाए जाने वाले फूल…)

चमेली के फूलJasmine Flower In Hindi

चमेली के फूल - Jasmine Flower In Hindi

जब भी रात में में खुशबू देने वाले फूलों की बात होती है तो चमेली का नाम जरुर आता है। आपको बता दें कि, चमेली के फूल सफेद रंग के छोटे छोटे और दिखने में बेहद आकर्षक और सुंदर होते हैं। अगर आप अपने होम गार्डन या टेरिस गार्डन की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं तो आपको चमेली के पौधे को जरुर लगाना चाहिए। चमेली के फूल दिन और रात दोनों समय अपनी खुशबू से वातावरण को महका देते हैं तथा इसके फूल एक दिन के लिए खिलते हैं और सुबह होते ही यह नीचे जमीन पर बिछे हुए दिखाई देते हैं।

मोगरा के फूल – Mogra Flower In Hindi

मोगरा के फूल - Mogra Flower In Hindi

मोगरा एक फूल देने वाला पौधा है जिसके फूल सुगंधित और खूबसूरत होते हैं। मोगरे के पौधे को आप गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं। मोगरा का उपयोग स्वास्थ्य वर्धक के रूप में भी किया जाता है।

इस लेख में आपने जाना कि, रात के समय सुगंध देने फूल कौन कौन से हैं, इत्यादि। उम्मीद है कि, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा। गार्डनिंग से जुड़े और भी उपयोगी लेख पढ़ने के लिए Organicbazar.net पेज पर जाएं। इस लेख से संबंधित आपके जो भी सुझाव या सवाल हों, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *