फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों में खाद डालने से पहले जानें यह बातें – Fertilizing In Fabric Grow Bags In Hindi

घर की छत पर या बालकनी में पौधे उगाने के लिए आजकल मार्केट में कई तरह के ग्रो बैग्स मिलते हैं। फैब्रिक ग्रो बैग्स भी उन्हीं में से एक हैं, जिनमें फल, फूल, सब्जी या दूसरे पौधे (सजावटी, हर्ब्स आदि) भी उगाये जाते हैं। लेकिन फैब्रिक ग्रो बैग्स में लगे पौधों को अन्य गमलों या ग्रो बैग की तुलना में अधिक बार खाद देने की जरूरत होती है। इसका प्रमुख कारण यह है कि ये ग्रो बैग हवादार (Porous) होते हैं, जिस वजह से मिट्टी में से पानी के अलावा फर्टिलाइजर भी जल्दी बह जाते हैं। अगर आप भी फैब्रिक ग्रो बैग में खाद डालने के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। फैब्रिक ग्रो बैग क्या है और फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों में फर्टिलाइजर (खाद और उर्वरक) कब और कैसे डालें, इन सभी जानकारियों लिए यह आर्टिकल लास्ट तक जरूर पढ़ें।

फैब्रिक ग्रो बैग क्या होते हैं – What Are Fabric Grow Bags In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग क्या होते हैं - What Are Fabric Grow Bags In Hindi

फैब्रिक मटेरियल (जिससे कपड़े बनते हैं) से बने कंटेनर या पॉट्स जिनका उपयोग सब्जी, फल, फूल या अन्य पौधे उगाने के लिए किया जाता है, फैब्रिक ग्रो बैग्स कहलाते हैं। ये ग्रो बैग मुख्य रूप से फेल्ट फैब्रिक (Felt Fabric) से बनाये जाते हैं। फैब्रिक से बने होने और पौधों को ग्रो करने में उपयोग होने के कारण ही इनका नाम फैब्रिक ग्रो बैग रखा गया है। ये ग्रो बैग्स छोटे से लेकर बड़े कई आकारों में आते हैं। ये कई अलग-अलग डिजाइन में भी आते हैं, जैसे पॉकेट फैब्रिक ग्रो बैग

(यह भी जानें: गार्डन में फैब्रिक ग्रो बैग्स का उपयोग, जानें कैसे लगाएं पौधे…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

फैब्रिक ग्रो बैग और जमीन के पौधों में फर्टिलाइजेशन में अंतर – Fertilizing Plants In Ground Vs Fabric Grow Bag In Hindi

जमीन में लगे पौधों की जड़ें मिट्टी में अधिक गहराई तक फ़ैल सकती हैं और मिट्टी में पहले से मौजूद पोषक तत्वों को ले सकती हैं। मिट्टी में पोषक तत्वों की मौजूदगी माइक्रो ऑर्गेनिज्म, पौधों और सूक्ष्म जीवों के अपघटन से होती है। लेकिन फैब्रिक ग्रो बैग में मिट्टी सीमित मात्रा में होती है, जिसमें से कुछ पोषक तत्व पौधे द्वारा उपयोग कर लिए जाते हैं तथा कुछ पानी के साथ बह जाते हैं। इसी वजह से फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों में अधिक समय तक उचित मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने के लिए समय-समय पर खाद देने की जरूरत पड़ती है।

फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों को खाद कब दें – When To Fertilize Potted Plants In Fabric Grow Bag In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग में उगाये गए पौधों में खाद या उर्वरक (फर्टिलाइजर) डालते समय निम्न बातों को ध्यान में रखें:

  • यदि आपके फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तब आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पौधे की ग्रोइंग स्टेज में बैलेंस फर्टिलाइजर (Balance Fertilizer) डालना चाहिए, जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम तीनों पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
  • फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों में जब कलियाँ या फूल खिलने लगे, तब फास्फोरस रिच फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक आदि में नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर डालना चाहिए।
  • जब पौधों में फल आने लगे तब फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर खाद या उर्वरक डालना चाहिए।
  • फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों में खाद या उर्वरक सुबह के समय देना सही रहता है।

(यह भी जानें: सर्दियों में पौधों की ग्रोथ के लिए बेस्ट खाद और उर्वरक…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

फैब्रिक ग्रो बैग के पौधों में खाद / उर्वरक कैसे डालें – How To Fertilize Plants In Fabric Grow Bags In Hindi

आइये जानते हैं फैब्रिक ग्रो बैग में पौधे उगाते समय खाद या उर्वरक (फर्टिलाइजर) देने के तरीके:

  1. पौधे लगाते समय पॉटिंग मिक्स में स्लो रिलीज फर्टिलाइजर मिलाएं।
  2. फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों के ग्रोइंग सीजन में स्लो रिलीज (धीमी गति से पोषक तत्व देने वाले) या क्विक रिलीज फर्टिलाइजर (तेजी से पोषक देने वाले) डालें।
  3. पौधे लगे हुए फैब्रिक ग्रो बैग की मिट्टी में सुधार करने के लिए आर्गेनिक खाद मिक्स करें।

मिट्टी तैयार करते समय स्लो रिलीज फर्टिलाइजर – Mix Slow-Release Fertilizer Into The Potting Soil In Hindi

मिट्टी तैयार करते समय स्लो रिलीज फर्टिलाइजर – Mix Slow-Release Fertilizer Into The Potting Soil In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग भरने से पहले पॉटिंग मिक्स (मिट्टी) में स्लो रिलीजिंग फर्टिलाइजर मिलाये जाते हैं। स्लो रिलीज फर्टिलाइजर फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों को लम्बे समय तक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। पॉटिंग मिक्स बनाते समय उपयोग किये जाने वाले स्लो रिलीजिंग फर्टिलाइजर कुछ इस प्रकार हैं:

  1. वर्मीकम्पोस्ट इस खाद में NPK और बाकि सूक्ष्म पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि पौधों को शुरूआत में ग्रोथ करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
  2. गोबर खाद इस खाद में भी NPK और बाकि सूक्ष्म पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इसमें नाइट्रोजन पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है। नाइट्रोजन पौधों को शुरुआत में तेजी से ग्रोथ करने के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
  3. मस्टर्ड केकइस स्लो रिलीज फर्टिलाइजर में भी नाइट्रोजन पोषक तत्व फास्फोरस और पोटेशियम की अपेक्षा अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से इसे पौधे लगाते समय पॉटिंग मिक्स में मिलाया जाता है।
  4. नीम केकसभी पौधों को फंगस और अन्य कीटों से बचाने और उनमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, सल्फर, कैल्शियम पोषक तत्वों की पूर्ती के लिए पॉटिंग मिक्स में नीम केक स्लो रिलीज फर्टिलाइजर मिलाया जाता है।

(यह भी जानें: चाय पत्ती से खाद कैसे बनाएं…..)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों की ग्रोइंग स्टेज में खाद और उर्वरक – Apply Additional Fertilizer During Plant Growing Season In Hindi

पौधों की ग्रोइंग स्टेज में खाद और उर्वरक - Apply Additional Fertilizer During Plant Growing Season In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग में पौधे लगाते समय कभी-कभी पॉटिंग मिक्स में फर्टिलाइजर मिलाना काफी नहीं होता है। पौधों को ग्रोइंग सीजन में भी अच्छे से बढ़ने के लिए पोषक तत्वों की अधिक जरूरत पड़ती है। ग्रोइंग सीजन में आपको पौधों की जरूरत के अनुसार उर्वरक डालना चाहिए। जैसे पत्तेदार पौधों को नाइट्रोजन से भरपूर फर्टिलाइजर की जरूरत होती है, जबकि फूलने और फलने वाले पौधों को पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर फर्टिलाइजर देने होते हैं। आप पौधों की ग्रोइंग स्टेज में स्लो रिलीज और क्विक रिलीज दोनों तरह के फर्टिलाइजर डाल सकते हैं।

स्लो रिलीज फर्टिलाइजर – Applying Slow Release Fertilizer In Fabric Grow Bags In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग में लगाए गए पौधों की ग्रोइंग स्टेज में आप निम्न स्लो रिलीज फर्टिलाइजर डाल सकते हैं:

  • वर्मीकम्पोस्ट – इसमें NPK और सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, सल्फर आदि पाए जाते हैं।
  • बोन मील – इसमें फास्फोरस और कैल्शियम पोषक तत्वों की मात्रा अधिक पाई जाती है।
  • रॉक फास्फेट – इसमें फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे फूलों और फलों की ग्रोथ ज्यादा होती है।
  • पोटाश फर्टिलाइजर – इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे फूलों और फलों की ग्रोथ ज्यादा होती है।

खाद डालने की विधि – सबसे पहले फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों की मिट्टी की 1 इंच गुड़ाई कर लें। इसके बाद ग्रो बैग की साइज के अनुसार उर्वरक की मात्रा लें और उसे मिट्टी में पौधे के चारों तरफ अच्छे से फैला दें। इसके बाद उर्वरक को मिट्टी में अच्छे से मिक्स कर दें और ऊपर से पानी का छिडकाव करें, ताकि वो उर्वरक मिट्टी में अच्छी तरह मिल सके। इन उर्वरकों को आप महीने में एक बार पौधों में डाल सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों में फूल और फल लगने के लिए बेस्ट खाद…..)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

क्विक रिलीज फर्टिलाइजर – Applying Quick Releasing Fertilizer In Fabric Grow Bags In Hindi

पोषक तत्वों की कमी दिखने पर पौधों में ऐसे फर्टिलाइजर डालने की जरूरत होती है, जो तुरंत पोषक तत्व रिलीज करते हैं। क्विक रिलीज फर्टिलाइजर को अधिकांशतः फोलिअर स्प्रे या लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में उपयोग किया जाता है। आइये जानते हैं, फैब्रिक ग्रो बैग में उगाये गए पौधों में डाले जाने वाले क्विक रिलीज फर्टिलाइजर कौन कौन से हैं:

  • प्रोम फर्टिलाइजर – इसमें फास्फोरस की अधिक मात्रा पाई जाती है।
  • प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड फर्टिलाइजर – पौधों की तेजी से ग्रोथ के लिए इस लिक्विड फर्टिलाइजर का यूज किया जाता है।
  • बायो Npk फर्टिलाइजर – पौधों को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम पोषक तत्व जल्दी से देने के लिए इस फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है।

फर्टिलाइजर डालने की विधि – सबसे पहले एक वाटरिंग कैन लें, और उसमें तरल उर्वरक (Liquid Fertilizer) और पानी को उचित अनुपात में मिला लें। लिक्विड फर्टिलाइजर के पैकेट पर लिखा रहता है, कि उसे कितने पानी में घोलना है। घोल तैयार होने के बाद उसे पौधों की मिट्टी में ऐसे डालें, जैसे कि आप पौधों को पानी दे रहे हों। आप इस लिक्विड फर्टिलाइजर को गार्डन स्प्रे पम्प में भरकर पौधों के पत्तों पर फोलिअर स्प्रे भी कर सकते हैं। पौधे इन फर्टिलाइजर को जल्दी अवशोषित कर लेते हैं।

ऑर्गेनिक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

फैब्रिक ग्रो बैग की पुरानी मिट्टी में सुधार करने के लिए उर्वरक – Use Amendments To Enrich The Potting Soil In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग की पुरानी मिट्टी में सुधार करने के लिए उर्वरक - Use Amendments To Enrich The Potting Soil In Hindi

फैब्रिक ग्रो बैग में पहले से लगे पौधों की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने और उसे उपजाऊ बनाने के लिए उसमें सोईल अमेंडमेंट्स (Soil Amendment) जैसे कोकोपीट, कम्पोस्ट आदि को मिलाया जाता है। इन चीजों को मिलाने से मिट्टी की क्वालिटी तो सुधरती ही है, साथ ही अपघटित होने के बाद ये चीजें पोषक तत्वों में बदल जाती हैं। आइये जानते हैं मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने वाली कुछ प्रमुख चीजों के बारे में:

  • कोकोपीट – नारियल के रेशों से बनने वाली कोकोपीट मिट्टी में नमी और हवा का प्रवाह बनाये रखती है और अपघटित होने के बाद मिट्टी को और भी भुरभुरा और उपजाऊ बनाती है।
  • लकड़ी के टुकड़े – लकड़ी के टुकड़ों का उपयोग भी आप मल्चिंग के रूप में कर सकते हैं।
  • घास की कतरन – घास की कतरन में बहुत अधिक मात्रा में नाइट्रोजन पाया जाता है, जिस वजह से इसे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और उसे उपजाऊ बनाने के लिए किया जाता है।

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…..)

इस आर्टिकल में फैब्रिक ग्रो बैग में लगे पौधों में कौन सी खाद डालें और खाद डालने का सही तरीका क्या है, इस बारे में बताया गया है। इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी या इस आर्टिकल से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *