हमेशा हरे-भरे रहने वाले इन पौधों से सजाएं अपना घर – Evergreen plants in India in Hindi

घर किचन, बालकनी और छत को हरा भरा रखने के साथ-साथ घर के वातावरण को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में पौधों का विशेष महत्त्व होता है। सिर्फ यही नहीं घर में एवरग्रीन प्लांट (हमेशा हरे-भरे रहने वाले पौधे) लगाने से प्रदूषण कम होता है, घर के अंदर की हवा प्यूरिफाई होती है और हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिलती है। वैसे तो बहुत से इनडोर और आउटडोर प्लांट्स हैं, जिन्हें न केवल बालकनी और छत, बल्कि बिना धूप वाली जगहों पर भी लगाए जा सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं, जो सालभर हरे भरे (evergreen plants) रहते हैं। चूंकि शहरों में जगह की कमी के कारण लोग अपने गार्डनिंग के शौक को पूरा करने के लिए बालकनी, टैरेस और गेट पर गमलों में पौधे लगाते हैं। घर को खूबसूरत बनाने के लिए दिनों दिन एवरग्रीन पौधों की मांग बढ़ रही है।

अगर आपको सदा हरे भरे रहने वाले पौधों के बारे में पहले से जानकारी होगी, तो आप सबसे अच्छे एवरग्रीन प्लांट्स को आसानी से खरीद सकते हैं। आज आप इस आर्टिकल में हमेशा हरे भरे रहने वाले पौधे (Hamesha hara bhara rahne wala paudha) या घर के लिए बेस्ट सदाबहार सजावट वाले पौधे/पौधों के बारे में जानेगें।

सदाबहार पौधे किसे कहते हैं – What is Evergreen plants in Hindi

सदाबहार पौधे किसे कहते हैं - What is Evergreen plants in Hindi

ऐसे पौधे जो किसी विशेष मौसम में अपनी पत्तियां नहीं गिराते और ना ही सूखते हैं। उन पौधों को सदाबहार या हमेशा हरे-भरे रहने वाले पौधे कहा जाता है। ये पौधे किसी विशेष जलवायु से प्रभावित नहीं होते हैं। सदाबहार सजावट वाले पौधों की पत्तियां पूरे साल हरी-भरी रहती हैं और हमेशा ताजी नजर आती हैं। सदाबहार पौधों में झाड़ियां, जड़ी-बूटी वाले पौधे और फूल लगने वाले पौधे शामिल हैं।

(और पढ़ें: थर्मोफॉर्म पॉट्स का उपयोग कर पौधा कैसे ग्रो करें…)

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

सदाबहार पौधों के नाम – Evergreen Plants Name For Gardening In Hindi

आप अपने गार्डन या गमले में निम्न सजावटी पौधों को लगा सकते हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं:-

1. मॉन्स्टर पौधा – Monstera Evergreen plant in Hindi

मॉन्स्टर पौधा - Monstera Evergreen plant in Hindi

यह पौधा भारतीय जलवायु के अनुकूल है और इसे घर की बालकनी और छत पर लगाया जा सकता है। इसका वानस्पतिक नाम मॉन्स्टेरा डेलिसिओसा (Monstera deliciosa) है। मॉन्स्टेरा बहुत धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा (slow-growing plant) है और इसकी चमकदार, हरी पत्तियां काफी खूबसूरत दिखती हैं। यह एवरग्रीन प्लांट है और साल के किसी भी समय में लगाया जा सकता है। हालांकि इसे सीधी धूप (direct light) की जरूरत नहीं पड़ती है।

(और पढ़ें: लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं टॉप 25 इंडोर प्लांट्स…)

2. बॉक्सवुड – Boxwood Evergreen plant in Hindi

बॉक्सवुड को सदाबहार प्लांट (एवरग्रीन प्लांट) कहा जाता है। इसका वानस्पतिक नाम बक्सस सेपरविरेंस (Buxus sempervirens) है। इसे आमतौर पर घर की बालकनी, छत और गेट के बाहर लगाया जाता है। बॉक्सवुड का पौधा बहुत तेजी से नहीं बढ़ता है। इसे आकर्षक बनाने के लिए आप अपने मनचाहे आकार में इसे काट (prune) सकते हैं।

3. रबर प्लांट – Rubber Evergreen plant in Hindi

रबर प्लांट - Rubber Evergreen plant

रबर प्लांट की मांग इनडोर प्लांट के रूप में साल भर होती है। इसे किसी भी सीजन में लगाया जा सकता है। यह पौधा चमकदार (glossy) होता है। इसकी पत्तियां मखमली (velvety foliage) होती हैं और पूरे साल सुंदर दिखती हैं। रबर प्लांट का वानस्पतिक नाम फिकस इलास्टिका (Ficus elastica) है। हालांकि इस पौधे को गर्मियों की दोपहर में तेज धूप से दूर रखने की जरूरत पड़ती है।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें...)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

4. एरिका पाम – Areca Palm Evergreen plant in Hindi

एरिका पाम - Areca Palm Evergreen plant

इसे बालकनी की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। एरेका पाम हमेशा हरा-भरा (evergreen) रहता है। इस कारण इसे सदाबहार पौधा भी कहा जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह हवा को साफ करता है। इसलिए अधिकांश लोग इसे अपने घरों में लगाते हैं। एरेका पाम का वानस्पतिक नाम डिप्सिस ल्यूटसेंस (Dypsis lutescens) है।

5. पोथोस – Pothos Evergreen plant in Hindi

पोथोस - Pothos Evergreen plant

पोथोस बहुत ही खूबसूरत इनडोर प्लांट है। सदाबहार या एवरग्रीन प्लांट होने के कारण इसकी खूब डिमांड है। पोथोस में पीले और क्रीम के छींटे के साथ मोटी, मोमी (waxy) और हरी पत्तियां ( green leaves) होती हैं। इसे उगाना आसान है और लटकती हुई टोकरियों या हैंगिग बॉस्केट (hanging baskets) में यह पौधा बहुत आकर्षक नजर आता है। इसका वानस्पतिक नाम एपिप्रेमनम ऑरियम (Epipremnum aureum) है।

(और पढ़ें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले इन फूलों से महकाएं अपना गार्डन…)

6. एग्लोनिमा – Aglaonema Evergreen plant in Hindi

एग्लोनिमा - Aglaonema plant

इस एवरग्रीन प्लांट को हम अधिकांश घरों की बालकनी और छत पर लगा देख सकते हैं। यह कई रंगों में आता है और आमतौर पर लोग अपनी बालकनी के रंग के अनुसार एग्लोनिमा के पौधे के रंग को चुनते हैं। एग्लोनिमा पौधे की मलय ब्यूटी (Malay Beauty), सिल्वर किंग (Silver King) और सिल्वर क्वीन (Silver Queen) तीन किस्में है। मलय ब्यूटी में सफेद छींट वाले हरे पत्ते होते हैं, जबकि सिल्वर किंग और सिल्वर क्वीन में सिल्वर ग्रीन रंग के पत्ते (silvery-green leaves) होते हैं।

(और पढ़ें: ऑफिस में रखें यह लकी पौधे…)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

7. जेड प्लांट – Jade Evergreen Plant in Hindi

जेड प्लांट - Jade Evergreen Plant in Hindi

जेड प्लांट का वानस्पतिक नाम क्रसुला ओवेटा (Crassula ovata) है। यह एक आकर्षक एवरग्रीन प्लांट है, जो पूरे साल हरा भरा नजर आता है। सजावट वाले पौधे जेड प्लांट की खासियत यह है कि इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी पत्तियां चमकदार औऱ हरी होती हैं, जो पूरे साल जीवंत दिखती हैं। जेड प्लांट की शाखाएं भी सुंदर होती हैं।

(और पढ़ें: घर की हवा को शुद्ध करने वाले 20 पौधे…)

8. शतावरी फर्न – Asparagus Fern Evergreen plant in Hindi

यह सदाबहार पौधा है। शतावरी फर्न का तना खुरदुरा, कांटेदार और नुकीला होता है। लेकिन यह पूरे साल हरा भरा रहता है। इसका वानस्पतिक नाम ऐस्पैरागस सेटेसियस (Asparagus setaceus) है। शतावरी फर्न घर और बालकनी की सुंदरता को बढ़ा देता है।

9. ड्रैगन ट्री – Dragon Evergreen Tree in Hindi

ड्रैगन ट्री - Dragon Evergreen Tree in Hindi

यह पौधा ताड़ (palm) की तरह नजर आता है लेकिन यह सबसे अच्छा एवरग्रीन प्लांट है। इसकी डिमांड खूब होती है। ड्रैगन ट्री हमेशा हरा भरा रहता है और मन को सुकून देता है। इसका वानस्पतिक नाम ड्रेकेना मार्जिनाटा (Dracaena marginata) है। हालांकि इसे सीधे धूप से बचाने और थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है।

(और पढ़ें: गमले में लगाएं यह सजावटी पत्तेदार पौधे…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

10. पोनीटेल पाम – Ponytail Palm Evergreen plant in Hindi

पोनीटेल पाम - Ponytail Palm Evergreen plant in Hindi

यह पौधा पूरे साल हरा भरा रहता है। इसके पत्ते घुंघराले होते हैं जो बेहद सुंदर नजर आते हैं। इसे बालकनी, घर, छत या बरामदे में रखकर घर की सुंदरता बढ़ायी जा सकती है। पोनीटेल पाम का वानस्पतिक नाम ब्यूकार्निया रिकर्वता (Beaucarnea recurvata) है।

अन्य सदाबहार सजावटी पौधे – Other Evergreen plants in Hindi

  • जेडजेड प्लांट (ZZ Plant)
  • कैलाथिया (Calathea plant)
  • इंग्लिश आइवी (English Ivy plant)
  • चीनी मनी प्लांट (Chinese Money Plant)
  • मनी प्लांट (Money Plant)
  • स्नैक प्लांट (Snake Plant)
  • स्पाइडर प्लांट (Spider plant)

(और पढ़ें: जानें इनडोर प्लांट के नाम और देखभाल करने का तरीका…)

एवरग्रीन प्लांट की देखभाल के लिए टिप्स – Evergreen Plant Care tips in Hindi

एवरग्रीन प्लांट की देखभाल के लिए टिप्स - Evergreen Plant Care tips in Hindi

सदाबहार पौधों की देखभाल करना बहुत आसान होता है। अन्य पौधों के विपरीत इनकी बहुत ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके बावजूद सदा हरे भरे रहने वाले पौधों की देखभाल के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • कोई भी एवरग्रीन प्लांट लगाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि वह पौधा ग्रो बैग या गमले के अनुकूल है या नहीं।
  • पौधों की जड़ों की मोटाई और लंबाई के अनुसार ही सदाबहार सजावट वाले पौधे खरीदें, ताकि विकसित होने पर पौधा स्वस्थ रहे और सूखे न।
  • कुछ एवरग्रीन प्लांट तेज हवा, धूप, और बारिश से प्रभावित होते हैं। इसलिए पहले यह ध्यान रखें कि ऐसी स्थिति आने पर पौधे की अच्छी तरह देखभाल करें।
  • कुछ पौधों पर कीड़े लग सकते हैं और पत्तियों को खा सकते हैं। इसलिए जैविक कीटनाशक, जैसे- नीम तेल या एप्सम साल्ट के घोल का इस्तेमाल करें।
  • एवरग्रीन प्लांट की देखभाल के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें।

(और पढ़ें: घर पर पौधों की देखभाल कैसे करें…)

हमेशा हरे भरे रहने वाले पौधे हर किसी को लुभाते हैं। इनकी मांग दिनों दिन बढ़ रही है। इन पौधों की बहुत सी किस्में हैं। अधिकांश लोग अपने घर और बालकनी के अनुकूल एवरग्रीन प्लांट खरीदते हैं। ये पौधे कई मायनों में फायदेमंद होते हैं। कुछ एवरग्रीन प्लांट हवा को भी शुद्ध करते हैं और घर को बहुत हरा भरा बनाते हैं। हर कोई अपना मनचाहा एवरग्रीन प्लांट से अपना घर सजा सकता है।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *