क्या इनडोर पौधों के लिए सामान्य एलईडी लाइट का उपयोग करना सही है – Can You Use Regular Led Lights As Grow Lights In Hindi

घर के अंदर गार्डनिंग करते समय पौधों के लिए उचित प्रकाश की कमी से गार्डनर परेशान रहते हैं। रोशनी प्रदान करने के लिए पौधों को खिड़की के पास रखना हमेशा सम्भव नहीं होता है। ऐसे में आजकल इनडोर पौधों के लिए एलईडी ग्रो लाइट्स आने लगी हैं जो कि रंग बिरंगे प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं, इनसे पौधों को ठीक सूर्यप्रकाश की तरह ही प्रकाश मिलता है। लेकिन कई लोग पूंछते हैं कि क्या ग्रो लाइट की जगह पर इनडोर पौधों को उगाने के लिए सामान्य एलईडी प्रकाश का उपयोग कर सकते हैं? इस लेख में आप इसी सवाल का जबाव जानेंगे।

सामान्य एलईडी लाइट और ग्रो लाइट्स क्या होती हैं, इनसे पौधों को क्या फायदे नुकसान होते हैं? एलईडी प्रकाश और ग्रो लाइट्स के बीच अंतर क्या हैं? सफेद या अन्य कलर की सामान्य एलईडी रोशनी (बल्ब) का उपयोग पौधों को प्रकाश देने में कर सकते हैं या नहीं, इसकी पूरी जानकारी के लिए यह लेख पूरा जरूर पढ़ें।

एलईडी लाइट क्या होती है – What Is LED Light In Hindi

एलईडी लाइट क्या होती है - What Is LED Light In Hindi

LED का फुल फॉर्म लाइट एमिटिंग डायोड (Light-Emitting Diode) होता है। हिंदी में इसे प्रकाश उत्सर्जक डायोड कहा जाता है। यह एक सेमीकंडक्टर डिवाइस है, जो एक ही तरह के प्रकाश का उत्सर्जन करता है। इन LED लाइट्स को जलाने पर बिजली की खपत बहुत कम होती है, ये कई रंगों (सफेद, नीली आदि) में उपलब्ध होती हैं और ये डिवाइस अन्य बल्ब की तरह गर्मी पैदा नहीं करती हैं। इन्हीं कारणों से कई लोग इन्हें इनडोर पौधों के ऊपर लगाने की सोचते हैं, ताकि उन्हें प्रकाश मिलता रहे। इनडोर पौधे इन सामान्य एलईडी लाइट या बल्ब में उग सकते हैं या नहीं? इसकी जानकारी आगे बताई गयी है।

(यह भी पढ़ें: इनडोर प्लांट्स को रोशनी की जरूरत को दिखाते हैं यह लक्षण…)

क्या एलईडी प्रकाश में पौधे उगा सकते हैं – Can You Use Regular LED Lights For Indoor Plants In Hindi 

क्या एलईडी प्रकाश में पौधे उगा सकते हैं - Can You Use Regular LED Lights For Indoor Plants In Hindi 

हाँ, आप इनडोर पौधों को उगाने के लिए किसी भी नार्मल एलईडी लाइट का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित नहीं करता है कि आपके पौधे स्वस्थ और अच्छे से ग्रोथ करेंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि नार्मल एलईडी लाइट में पर्याप्त रंग या प्रकाश स्पेक्ट्रम नहीं होते हैं, जो पौधों को प्रकाश संश्लेषण क्रिया करने के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए यदि आप ग्रीनहाउस या घर के अंदर पौधे उगाना चाहते हैं, तो बेहतर है कि विशेष एलईडी ग्रो लाइट्स ही खरीदें। एलईडी ग्रो लाइट्स के बारे में आगे बताया गया है।

(यह भी पढ़ें: बिना धूप में उगने वाले इनडोर प्लांट्स…)

एलईडी ग्रो लाइट्स क्या होती हैं – What Are LED Grow Lights For Plants In Hindi 

एलईडी ग्रो लाइट्स क्या होती हैं - What Are LED Grow Lights For Plants In Hindi 

ग्रो लाइट्स एक तरह की एलईडी लाइट ही होती हैं, जिनमें कई रंगों के प्रकाश एक ही समय पर एक साथ निकलते हैं। ग्रो लाइट्स पौधों की ग्रोथ की हर स्टेज में काम आती हैं। इनडोर पौधों के लिए सही स्पेक्ट्रम का प्रकाश प्रदान करने के लिए इन लाइट को डिज़ाइन किया गया है। इन लाइट में निम्न मुख्य रंग के प्रकाश होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होते हैं:

  • नीली रोशनी – नीली ग्रो लाइट्स क्लोरोफिल का उत्पादन बढ़ाती है, पत्तों की ग्रोथ बढ़ाती है, प्रकाश संश्लेषण में मदद करती है, बीज अंकुरण में मदद करती है और छोटे पौधों की जड़ों की ग्रोथ को बढ़ाती है। इस वजह से ग्रो लाइट को सीडलिंग के ऊपर लगाया जाता है।
  • लाल रोशनी – लाल कलर की ग्रो लाइट्स फूल आने और फ्रूटिंग को बढ़ाने में मदद करती है। इस कारण से हर तरह के पौधे के लिए ग्रो लाइट का यूज किया जाता है।
  • सफेद रोशनी – ग्रो लाइट्स में आने वाली सफेद रोशनी इनडोर पौधों की सामान्य ग्रोथ के लिए आवश्यक होती है
  • वायलेट (Violet) रोशनी – बैंगनी रंग की रोशनी पौधों की महक और उनसे प्राप्त उपज के स्वाद को बढ़ाती है

(यह भी पढ़ें: पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए क्या है जरूरी…)

ग्रो लाइट्स और एलईडी प्रकाश में अंतर – Grow Light Vs Regular LED Light In Hindi 

ग्रो लाइट्स और एलईडी प्रकाश में अंतर - Grow Light Vs Regular LED Light In Hindi 

 पौधों की ग्रोथ के लिए विशेष रूप से डिजाईन की गई ग्रो लाइट्स और घरों में यूज होने वाली नॉर्मल एलईडी लाइट्स में बहुत कुछ अंतर होते हैं। आइये एलईडी और ग्रो लाइट्स के पौधों को फायदे-नुकसान के बारे में जानते हैं:

ग्रो लाइट्स के फायदे – Benefits Of Grow Lights For Indoor Plants In Hindi 

यदि आप इनडोर पौधों को उगाने के लिए ग्रो लाइट्स का उपयोग करते हैं, तो इससे निम्न फायदे होते हैं:

  • पौधे के लिए सूर्य की रोशनी जैसा ही प्रकाश स्पेक्ट्रम प्राप्त होना।
  • इनडोर पौधे की ग्रोथ की हर स्टेज में काम आना। जैसे बीज अंकुरण, सीडलिंग के लिए, फ्लावरिंग के समय और फल आते समय।
  • कम बिजली का उपयोग करके भी तीव्र प्रकाश प्रदान करना।

ग्रो लाइट्स के नुकसान – Disadvantages Of Grow Lights In Hindi

  • सामान्य लाइट्स से ज्यादा महंगा आता है।
  • मानव आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • कुछ ग्रो लाइट्स अन्य लाइट्स की तुलना में अधिक भारी होती हैं

एलईडी लाइट्स के फायदे – Benefits Of Regular LED Light For Plants In Hindi 

  • ये काफी सस्ते में मिल जाते हैं। 
  • लंबे समय तक चलते हैं।
  • कम बिजली की खपत करते हैं।

एलईडी लाइट्स के नुकसान – Disadvantages Of Regular LED Light For Plants In Hindi 

घर में यूज होने वाली नॉर्मल सफेद या अन्य कलर की एलईडी लाइट या बल्ब के उपयोग से इनडोर पौधों को पर्याप्त तरंगदैर्ध्य का प्रकाश नहीं मिलता है। इनके इस्तेमाल से पौधे खराब नहीं होंगे, लेकिन उनकी ग्रोथ भी उतनी अच्छी नहीं होती है।

(यह भी पढ़ें: ग्रो बैग के फायदे और नुकसान…)

पौधों के लिए किस लाइट बल्ब का उपयोग करना चाहिए – What Light Bulb Needed To Grow Indoor Plants in hindi 

पौधों के लिए किस लाइट बल्ब का उपयोग करना चाहिए - What Light Bulb Needed To Grow Indoor Plants in hindi 

नार्मल बल्ब जैसे सी एफ एल (CFL), एलईडी (LED), तापदीप्त लैम्प (incandescent light bulb) आदि इनडोर पौधों को बढ़ने और स्वस्थ रखने के लिए उपयोग किये जा सकते हैं। लेकिन इन सभी में ग्रो लाइट्स की तरह पर्याप्त स्पेक्ट्रम नहीं होते हैं। इस वजह से आपको पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए ग्रो लाइट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

पौधों के लिए सामान्य एलईडी बल्ब का उपयोग कैसे करें – How To Use Normal LED Light To Grow Indoor Plants In Hindi

आप घर पर उपयोग किये जाने वाले साधारण बल्ब का उपयोग इनडोर पौधों को प्रकाश देने के लिए कर सकते हैं। 

सीएफएल (CFL) का उपयोग – Use CFL Bulbs To Grow Plants In Hindi

कम पौधों के लिए फ्लोरोसेंट बल्बों का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि वे कम बिजली का उपयोग करके अधिक समय तक चलते हैं। फ्लोरोसेंट बल्ब से प्राप्त रोशनी सबसे किफायती हैं, इसलिए एलईडी ग्रो लाइट का उपयोग करने के स्थान पर यह सबसे अच्छा विकल्प है। आप 2 प्रकार के सीएफएल का प्रयोग कर सकते हैं:

  • 2000K/2700K =  इनसे निकलने वाली पीली और गर्म रोशनी पौधों को फूलने और खिलने के लिए अच्छी मानी जाती है।
  • 5500K/6500K = सफेद और ठंडी रोशनी, जो पौधे की ग्रोथ की हर स्टेज के लिए आदर्श है।

इनडोर गार्डन में एलईडी (LED) का उपयोग – Use Regular LED Lights For Indoor Plants In Hindi 

ये एलईडी बल्ब बहुत तीव्र प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं, इसीलिए यदि आप पौधों को ठीक दूरी पर नहीं रखते हैं, तो प्रकाश की तीव्रता आपके पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है। उचित दूरी आपके द्वारा उगाए जा रहे पौधे के आकार, आयु और प्रकार पर निर्भर करती है। LED लाइट का उपयोग करने के लिए यहां कुछ सामान्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं:

  • अंकुर के लिए पौधों और एलईडी के बीच 4-6 इंच (10-15 सेमी) की दूरी बनाए रखें। एल ई डी को समय के साथ नियमित रूप से ऊपर ले जाना याद रखें, क्योंकि पौधे लम्बे होते जाते हैं।
  • हाइड्रोपोनिक लेट्यूस और हर्ब्स – 6-12 इंच (15-30 सेमी)
  • पत्तेदार हाउसप्लांट – 12-24 इंच (30-60 सेमी)
  • फूल वाले इनडोर पौधे – 6-12 इंच (15-30 सेमी)

(और पढ़ें: पौधे जो तेज धूप में करते हैं बेहतर विकास…)

पौधे के लिए ग्रो लाइट का उपयोग कैसे करें – How To Use Grow Lights For Plants Hindi

पौधे के लिए ग्रो लाइट का उपयोग कैसे करें - How To Use Grow Lights For Plants Hindi

नॉर्मली, ग्रो लाइट्स को पौधे के ऊपर 12 से 18 इंच की दूरी पर लटकाना चाहिए। इससे पौधे प्रकाश स्रोत की ओर (ऊपर की ओर) बढ़ते हैं, और एक साइड न झुककर सीधे (स्ट्रेट) खड़े होते हैं। पौधे की ग्रोथ के समय ग्रो लाइट को 18 घंटे तक और फूल आते समय 12 घंटे ग्रो लाइट जलने देना चाहिए। आप पौधे उगाने की जगह के अनुसार ग्रो लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • 2.5×2.5 feet growing space = 400W LED ग्रो लाइट
  • 3×3 feet growing space = 600W LED ग्रो लाइट
  • 4×4 feet growing space = 900W LED ग्रो लाइट
  • 5×5 feet growing space = 1600W LED ग्रो लाइट

(यह भी जानें: सर्दियों के समय हाउसप्लांट की देखभाल कैसे करें….)

इस लेख में हमने आपको इनडोर पौधों के लिए एलईडी प्रकाश और ग्रो लाइट्स में से कौन बेहतर है इसके बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं कि सामान्य एलईडी लाइट और ग्रो लाइट्स क्या होती हैं, एलईडी और ग्रो लाइट्स से पौधों को फायदे नुकसान और एलईडी और ग्रो लाइट्स के बीच अंतर से जुड़ा यह लेख आपके काम आया होगा। इस लेख को पढ़कर आप अपने इनडोर पौधों के लिए रेगुलर एलईडी लाइट और ग्रो लाइट्स में से कौन बेहतर है इसका चुनाव आसानी से कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *