बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है, जानें गार्डन में उपयोग और फायदे – Bio NPK Fertilizer Uses and Benefits In Garden In Hindi

होम गार्डनिंग के दौरान पेड़-पौधों को जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम इत्यादि प्रदान करने के लिए बायो एनपीके उर्वरक को जैविक तरीके से बनाकर तैयार किया गया है। यह एक तरल जैविक उर्वरक (liquid Bio fertilizer) है, जिसके उपयोग से फल-फूल एवं सब्जियों वाले पौधों को पोषक तत्व दिए जाते हैं। अगर आप भी अपने पौधों की हेल्दी ग्रोथ चाहते हैं, तो बायो एनपीके फर्टिलाइजर का उपयोग करें, जो आपके पौधों व मिट्टी दोनों के लिए फायदेमंद है। आज हम आपको बायो एनपीके फर्टिलाइजर के उपयोग व फायदे के बारे में जानकारी देंगे। बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है, इसका उपयोग क्यों, कब और कैसे करना चाहिए, इसके फायदे क्या हैं (Benefit of Bio NPK Fertilizer In Hindi) और जैविक एनपीके तरल उर्वरक को कहाँ से खरीदें? जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है – What Is Bio NPK Fertilizer In Hindi

बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है - What Is Bio NPK Fertilizer In Hindi

बायो एनपीके 100% जैविक उर्वरक (Organic fertilizer) है। यह एनपीके का बायोलॉजिकल कंसोर्टियम (Biologicals Consortium) है, जिसमें लाभकारी सूक्ष्म जीव एजोटोबैक्टर क्रोकोकम (azotobacter crococum), बैसिलस मेगाटेरियम बैक्टीरिया (bacillus megaterium bacteria) और फ्रेट्यूरिया ऑरेंटिया बैक्टीरिया (Frateuria Aurantia bacteria) पाए जाते हैं, जो पौधों में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम की आपूर्ति करते हैं। जैव एनपीके उर्वरक में पाए जाने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व, पौधों की ग्रोथ में निम्न प्रकार सहायता प्रदान करते हैं:

  • नाइट्रोजन (N) – नाइट्रोजन पौधे की पत्तियों का निर्माण करता है एवं उन्हें हरा-भरा बनाए रखता है।
  • फास्फोरस (P) – फास्फोरस जड़ों, फूलों, बीजों एवं फलों की ग्रोथ बनाए रखने में मदद करता है।
  • पोटैशियम (K) – पोटैशियम मजबूत तने की वृद्धि, पौधों में पानी का आदान-प्रदान, फूल और फलने को बढ़ावा देता है।

(यह भी जानें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात……)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बायो एनपीके फर्टिलाइजर के फायदे – Benefits of Bio NPK Fertilizer In Hindi

जैव-एनपीके फर्टिलाइजर मिट्टी में नाइट्रोजन के स्तर को ठीक करने, फॉस्फेट को घोलने और पोटाश, जिंक और सिलिका को प्रेसेंट फॉर्म (present form) में लाने में मदद करता है, जिससे पौधों को संतुलित पोषण (balanced nutrition) मिलता है। बायो एनपीके फर्टिलाइजर से होने वाले फायदे (Bio NPK Fertilizer Benefit In Hindi) निम्न हैं:

  • बायो एनपीके फर्टिलाइजर पौधों में लगने वाले कीटों और रोगों को नियंत्रित करने में सहायक है।
  • ये जैव उर्वरक पौधों को एनपीके और अन्य सहायक सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
  • पौधों की जड़ों द्वारा पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • यह पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • यह मिट्टी की बनावट और संरचना में सुधार करने में मदद करता है और मिट्टी में पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाता है।
  • फूलों, सब्जियों, फलों, कंदों और हरी पत्तियों की गुणवत्ता में सुधार करता है।
  • यह जल धारण क्षमता को बढ़ाता है और मिट्टी की कठोरता को कम करता है।
  • खराब होने वाले फलों और सब्जियों के रंग, रूप और शेल्फ लाइफ में सुधार करते हैं।

(यह भी जानें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…..)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

जैविक एनपीके उर्वरक का उपयोग कैसे करें – How To Use Bio NPK Fertilizer In Hindi

जैव एनपीके उर्वरक लिक्विड और पाउडर के रूप में उपलब्ध है, इसका उपयोग आप फोलियर फर्टिलाइजर के रूप में या मिट्टी में मिलाकर कर सकते हैं।

  • पत्तियों पर तरल उर्वरक का स्प्रे करने के लिए अर्थात फोलियर फर्टिलाइजर के रूप में उपयोग करने के लिए, 1 लीटर पानी के साथ 1-2 मिलीलीटर बायो एनपीके लिक्विड उर्वरक मिलाएं और किसी स्प्रिंकलर की मदद से पौधे की पत्तियों पर स्प्रे करें। आप इसे पौधों में हर तीन सप्ताह में स्प्रे कर सकते हैं।
  • होम गार्डन की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने तथा गमले की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए 1 लीटर पानी में 0.5-1 मिली बायो एनपीके फर्टिलाइजर मिलाकर गमले की मिट्टी में डालें।

(यह भी जानें: गार्डन में लगे हुए पौधों को खाद कैसे दें…..)

किन पौधों पर बायो एनपीके फर्टिलाइजर का उपयोग किया जा सकता है – Which Plants Can Be Used Bio NPK Fertilizer In Hindi

किन पौधों पर बायो एनपीके फर्टिलाइजर का उपयोग किया जा सकता है - Which Plants Can Be Used Bio NPK Fertilizer In Hindi

आप अपने होम गार्डन में लगे हुए निम्न पौधों पर जैविक एनपीके फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं :

(यह भी जानें: सीजन के अनुसार सब्जियों के बीज लगाने का कैलेंडर…..)

सब्जी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बायो एनपीके फर्टिलाइजर कहाँ से खरीदें – Where to Buy Bio NPK Fertilizer In Hindi

होम गार्डन में लगे हुए पौधों की हेल्दी ग्रोथ को बनाए रखने एवं मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए आप अपने नजदीकी गार्डन स्टोर, नर्सरी या ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ऑर्डर करके जैविक एनपीके उर्वरक (Bio NPK Fertilizer) खरीद सकते हैं। ऑर्गेनिक बाजार ऑनलाइन गार्डन स्टोर आपको उच्च गुणवत्ता वाला बायो एनपीके लिक्विड फर्टिलाइजर घर बैठे उपलब्ध करता है। बायो एनपीके लिक्विड फर्टिलाइजर खरीदने के लिए नीचे दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें:

(यह भी जानें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…..)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

इस आर्टिकल में आपने जाना कि बायो एनपीके फर्टिलाइजर क्या है, होम गार्डन में लगे हुए पौधों की हेल्दी ग्रोथ को बनाए रखने के लिए जैविक एनपीके उर्वरक (bio NPK fertilizer) का उपयोग करने के तरीके और फायदे के बारे में। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। गार्डनिंग से सम्बंधित अन्य जानकारी पाने के लिए OrganicBazar.Net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *