पत्तेदार पौधों के लिए बेस्ट जैविक खाद – Best Organic Fertilizer for Leafy Plants in Hindi

बात करें यदि जैविक खाद (Organic Fertilizer) की तो मार्केट में आजकल अनेक प्रकार के जैविक उर्वरक उपलब्ध हैं। जो पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं। ये उर्वरक अपने-अपने विशेष गुणों के कारण जाने जाते हैं। प्रत्येक पौधे के लिए अलग-अलग प्रकार की जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाता है। ताकि इन फर्टिलाइजर्स की मदद से पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो सके। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि, पत्तेदार पौधों के लिए कौन-सी खाद दें, अपने गार्डन में पत्तेदार सब्जियों की बेहतर ग्रोथ के लिए किस फर्टिलाइजर का उपयोग करें। पत्तेदार पौधों के लिए अच्छी जैविक खाद की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

पत्तेदार पौधों के लिए सबसे अच्छा जैविक उर्वरक – Necessary Organic Fertilizer for Leafy Plants in Hindi

पत्तेदार पौधों के लिए सबसे अच्छा जैविक उर्वरक - Necessary Organic Fertilizer for Leafy Plants in Hindi

लगभग सभी जैविक खाद में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (macronutrients) के रूप में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है। विभिन्न प्रकार के उर्वरकों में ये तत्व अलग-अलग मात्रा और अनुपात (जिन्हें NPK अनुपात कहा जाता है) में उपस्थित होते हैं। वैसे तो प्रत्येक पौधे को अपनी जरुरत के अनुसार अलग-अलग प्रकार की जैविक उर्वरकों की आवश्यकता होती है। अच्छी वृद्धि के लिए पौधों को नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P) और पोटेशियम (K) के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता भी होती है। लेकिन आपके गार्डन में लगे पत्तेदार पौधों व सब्जियों के विकास के लिए नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद बेस्ट होती है।

पौधों के लिए नाइट्रोजन के प्रमुख कार्य – Role of Nitrogen in plants in Hindi

  •  क्लोरोफिल का एक महत्वपूर्ण घटक नाइट्रोजन है, जो पौधों में उर्जा प्रदान करने का कार्य करता है तथा पौधों की पत्तियों को हरा रंग देता हैंं।
  • नाइट्रोजन से पौधों में बीजों का आकार बड़ा हो जाता है तथा बीज में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।
  • यह पौधों में फास्फोरस, पोटाश तथा कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाता है।
  • यह तत्व कोशिका विभाजन में सहायक होता है जिससे पौधे की वृद्धि तेजी से होती है।
  •  जैविक तथा कार्बनिक पदार्थों के सड़ने-गलने में नाइट्रोजन तत्व मदद करता है।
  • नाइट्रोजन के प्रभाव से पौधे तथा पत्तियां मुलायम हो जाती हैं।

(और जानें: टेरेस गार्डन में लगाए जाने वाले पौधे…)

पौधों में नाइट्रोजन की कमी से क्या होता है – What Happens due to Lack of Nitrogen in plants in Hindi

पौधों में नाइट्रोजन की कमी से क्या होता है - What Happens due to Lack of Nitrogen in plants in Hindi

नाइट्रोजन की कमी से पौधों में निम्न लक्षण दिखाई पड़ते हैं जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि, आपके पौधे को नाइट्रोजन युक्त खाद की आवश्यकता है या नहीं।

  • पौधों की पत्तियों का हल्का हरा तथा पीला रंग नाइट्रोजन की कमी के कारण हो जाता है।
  • नाइट्रोजन की कमी के कारण पौधों की वृद्धि रुक जाती है अथवा कम हो जाती है। जिससे उपज में भारी कमी आ सकती है।
  • इस तत्व की कमी के कारण पौधों की पत्तियां भी सूख सकती है।

गमले या ग्रो बैग में लगे पौधों में उपर्युक्त लक्षण दिखाई देने पर समझ जाएं कि, अब आपके पौधे को नाइट्रोजन युक्त खाद की आवश्यकता है।

(और जानें: पौधों में फास्फोरस की कमी के लक्षण…)

पत्तेदार पौधों के लिए क्यों जरूरी है नाइट्रोजन युक्त खाद – Why Nitrogen rich Manure is Necessary for Leafy plants in Hindi

नाइट्रोजन पौधों की वृद्धि, विकास व प्रजनन के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। पौधों में इसके कार्यों एवं पत्तियों के पोषण में इसके महत्व को देखते हुए, इसे पोषक तत्वों का राजा अर्थात King of plant nutrients कहा जाता है। नाइट्रोजन पौधों में कार्बनिक तथा अकार्बनिक दोनों रूपों में पाया जाता है। नाइट्रोजन की उपस्थिति की वजह से ही पौधों की पत्तियां प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अपने लिये भोजन का निर्माण करती हैं। प्रोटीन की कमी से पौधे मुरझाकर मर जाते हैं। नाइट्रोजन अमीनो एसिड का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो पौधों में प्रोटीन का निर्माण करता है। जिसकी वजह से पौधे स्वस्थ और हरे-भरे रहते हैं। नाइट्रोजन पौधों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, इसके बिना पौधे का जीवन संभव नहीं है।

(और जानें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक…)

पौधों के लिए कौन सी नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद दें – Which Nitrogen rich Organic Fertilizer to give for Plants in Hindi

आप अपने नजदीकी मार्केट या ऑनलाइन Organicbazar.net से जैविक खाद खरीद सकते हैं। इन उर्वरको में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायक हैं।

पौधों की वृद्धि में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम तीनों पोषक तत्व निम्न रूप से सहायक होते हैं:

  • नाइट्रोजन (N): पौधों के शुरूआती विकास व पौधे की पत्तियों के लिए नाइट्रोजन आवश्यकता होता है। साथ ही यह पत्तियों को हरा रंग प्रदान करता है।
  • फास्फोरस (P): फास्फोरस मजबूत और स्वस्थ जड़ वृद्धि तथा पौधे के फूलने-फलने के लिए जरूरी है।
  • पोटेशियम (K): पोटेशियम पौधे के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसके अलावा पौधे को स्वस्थ रखने और पौधों द्वारा तापमान सहन करने में मदद करता है।

उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के अनुपात को NPK द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। लगभग सभी खाद में तीनों पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग पाई जाती है। फर्टीलाईजर में पोटेशियम की मात्रा कम हो सकती है, लेकिन कुछ उर्वरक फास्फोरस युक्त होते हैं जबकि, कुछ उर्वरकों में नाइट्रोजन की अधिक मात्रा पाई जाती है। नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद (उर्वरक) निम्न हैं:

उर्वरक का नाम
पोषक तत्वों का अनुपात (NPK ratio)
2:1:1
फिश इमल्शन (Fish Emulsion)
5:2:2
कॉटनसीड मील (Cottonseed Meal)
6:0:4
फेदरमील (Feather Meal)
12:0:0
नीम केक (नीम खली )
4:1:2  या 6:1:2
मस्टर्ड केक (सरसों की खली )
4:1:1

पत्तेदार पौधों में नाइट्रोजन युक्त खाद कैसे डालें – How to Add Nitrogen Rich Fertilizer to Leafy Plants in Hindi

पत्तेदार पौधों में नाइट्रोजन युक्त खाद कैसे डालें - How to Add Nitrogen Rich Fertilizer to Leafy Plants in Hindi

उपर्युक्त बताये गये उर्वरकों (खाद) का इस्तेमाल करने के लिए, आप इन्हें सीधे गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में मिला सकते हैं या इन्हें पानी में घोल बनाकर तरल रूप (लिक्विड फॉर्म) में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट – वर्मीकम्पोस्ट को आप तरल खाद के रूप में उपयोग नहीं कर सकते।

पत्तेदार पौधों में खाद कितनी दें – How much Fertilizer to Give to Leafy plants in Hindi

पत्तेदार पौधों व सब्जियों में चुने हुए उर्वरक (खाद) को उसमें दर्शाए गए एनपीके अनुपात में नाइट्रोजन की उपस्थिति के अनुसार तथा पौधों की आवश्यकता के अनुसार खाद मिलाना चाहिए। पौधों में कितनी मात्रा में खाद डालनी है यह पौधे की प्रकृति, उसमें खाद की आवश्यकता तथा पौधे के आकार इत्यादि पर निर्भर करता है। बताए गये सभी तथ्यों की जाँच कर अपने पौधे में खाद मिलाएं।

नोट- आवश्यकता से अधिक खाद देना आपके गार्डन में लगे हुए पत्तेदार पौधों व सब्जियों को जला सकता है इसीलिए सावधानीपूर्वक पौधे की जरूरत के अनुसार ही पौधे में खाद मिलाएं।

(और जानें: किचन वेस्ट से खाद कैसे बनायें…)

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, पत्तेदार पौधों व सब्जियों में नाइट्रोजन का महत्व, पत्तेदार पौधों के लिए आवश्यक खाद, पौधों के लिए नाइट्रोजन के कार्य और इसकी कमी से पौधों पर क्या प्रभाव पड़ता है और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, इस लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। होम गार्डनिंग व फर्टिलाइजर्स से जुड़े हुए उपयोगी लेख पढ़ने के लिए Organicbazar.net पेज पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *