पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले इन फूलों से महकाएं अपना गार्डन – Perennials Flowers in Hindi

हम सब अपने घर और गार्डन में फूल के पौधे लगाते हैं। लेकिन कुछ महीनों के बाद जब उस फूल का मौसम बीत जाता है, तो फूल के पौधे सूख जाते हैं और फिर हमें उस फूल को खिलने के लिए अगले सीजन का इंतजार करना पड़ता है, इन्हें मौसमी फूल या सीजनल फूल कहा जाता है। गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में अलग-अलग तरह के फूल खिलते हैं और एक समय के बाद मुरझा जाते हैं। लेकिन कुछ फूल ऐसे भी हैं, जो हर मौसम में साल भर खिलते हैं, तथा इनके पौधे दो साल से अधिक साल तक चलते हैं, यह बारहमासी फूल (Perennials Flowers) वाले पौधे होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पूरे वर्ष खिलने वाले फूलों के नाम बताने जा रहे हैं। इन बारहमासी फूलों के पौधे लगाकर आप गार्डन महका सकते हैं।

बारहमासी फूल क्या होते हैं? – What are Perennials Flowers in Hindi

बारहमासी पौधे (Perennials plants) किसी भी बगीचे की रीढ़ हैं, जबकि वार्षिक पौधे (annuals plants) पूरे मौसम के दौरान उत्पादन करते हैं, और केवल एक वर्ष तक जीवित रहते हैं। बारहमासी पौधे (Perennials) कई वर्षों के लिए उगाए जाते हैं और साल दर साल उत्पादन करते हैं।  बारहमासी फूल वाले पौधे थोड़े समय के लिए मौसम से पहले, मध्य-मौसम या बाद के मौसम में खिलते हैं, इनकी फूल उत्पादन अवधि कुछ हफ्तों तक चलती है। इस प्रकार के फूल वाले पौधों को आमतौर पर स्थापित होने में भी कुछ साल का समय लगता है।

वर्ष भर रहने वाले पौधे अर्थात बारहमासी पौधे (perennial plants) उस स्थान पर लगाएं, जहां उन्हें सही मात्रा में सूरज की रोशनी मिल सके। आप साल के किसी भी समय बारहमासी पौधे लगा सकते हैं, पौधे तैयार होने तक आपको उन्हें पानी देने की जरूरत होती है। एक बार पौधे तैयार होने के बाद कई वर्षों तक यह बारहमासी पौधे बगीचे में रंग और सुंदरता जोड़ने के लिए फूलों का उत्पादन करते हैं। 

बारहमासी फूल वाले पौधों में निम्न शामिल हैं:

  • गुलाब (Rose)
  • लैंटाना (Lantana)
  • अडेनियम (Adenium)
  • बोगनवेलिया (Bougainvillea)
  • गुड़हल (Hibiscus)
  • एक्सोरा (Ixora)
  • क्रॉसेंड्रा (Crossandra)
  • चमेली (Jasmine)
  • क्राइस्ट प्लांट (Christ Plant)
  • वर्बेना (Verbana)
  • मार्वल ऑफ पेरू (Marvel-of-Peru)
  • पेरिविंकल (Periwinkle)
  • प्लूमेरिया (Plumeria)
  • अपराजिता (Butterfly Pea)

(और पढ़ें: महीने के अनुसार खिलने वाले फूलों के नाम…)

वार्षिक फूल क्या होते हैं – What are Annual Flowers in Hindi

वार्षिक फूल (Annual Flowers) या वार्षिक पौधे वे होते हैं, जो एक बढ़ते मौसम (growing season) के लिए जीवित रहते हैं और बीज पैदा कर मर जाते हैं। इसका मतलब है कि ये फूल एक ही साल में अपने बीज गिराते हैं और उनसे दोबारा नए पौधे उगते हैं और उन पर फूल आते हैं। ये फूल वाले पौधे तेजी से बढ़ते हैं और लंबे समय तक फूलते हैं। वार्षिक फूल आमतौर पर पूरे मौसम में फूलते हैं, लेकिन विभिन्न जलवायु के प्रति संवेदनशील होते हैं। ये न केवल घर और बागीचे की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि देखने में भी आकर्षक लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इन फूलों की देखभाल करना भी बेहद आसान होता है। वार्षिक फूलों की श्रेणी में निम्न शामिल हैं: 

  • पेटुनिया (Petunia)
  • कैलिब्राचोआ (Calibrachoa)
  • जेरेनियम (Geranium)
  • गेंदे का फूल (Marigold)
  • विंका (Annual vinca)
  • कॉसमॉस फ्लावर (cosmos flower)
  • साल्विया (Salvia)
  • गुलमेंहदी (Rosemary)
  • सूरजमुखी (Sunflower)
  • ज़िन्निया (Zinnia)
  • एगेरेटम (Ageratum)
  • क्लियोम या स्पाइडर फ्लावर (Cleome)

(और पढ़ें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

बारहमासी फूलों के नाम और उनकी जानकारी – Perennials Flowers names and their information in Hindi

सबसे अच्छे बारहमासी फूल वाले पौधे दो साल से अधिक समय तक चलते हैं। कुछ प्रमुख पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले बारहमासी फूलों में निम्न को शामिल किया गया है:

(और पढ़ें: सर्दियों में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

गुलाब – Perennials Flowers Rose in Hindi

गुलाब - Perennials Flowers Rose in Hindi

गुलाब पूरे साल खिलने वाला सुगंधित बारहमासी फूल वाला पौधा है। गुलाब की कई किस्में हैं और यह विभिन्न रंगों में मौजूद है। गुलाब का वानस्पतिक नाम रोजा (Rosa) है। भारतीय जलवायु देसी गुलाब और कश्मीरी गुलाब जैसी किस्मों के अनुकूल है, जो कि साल भर खिलती हैं। गुलाब की मांग बहुत अधिक है। अधिकांश आधुनिक गुलाब की किस्में पूरे साल खिलती हैं, दोबारा फूलों के विकास की प्रक्रिया में छह सप्ताह या उससे भी अधिक समय लग सकता है।

(और पढ़ें: गमले में गुलाब का पौधा कैसे लगाएं...)

लैंटाना – Lantana Perennials Flowers in Hindi

लैंटाना - Lantana Perennials Flowers in Hindi

इसका वानस्पतिक नाम लैंटाना कैमरा है। यह एक उष्णकटिबंधीय, सदाबहार झाड़ी (evergreen shrub) है और इस पर गुच्छों में सफेद, पीले, नारंगी, गुलाबी और लाल रंग के फूल लगते हैं। यह पौधा अच्छे जल निकासी (draining) वाली मिट्टी में होता है और गर्म जलवायु वाले इलाकों में उगता है।

अडेनियम – Perennial Flowers Adenium in Hindi

अडेनियम - Perennial flowers Adenium in Hindi

इसका वानस्पतिक नाम एडेनियम ओबेसम (adenium obesum) है। यह रेगिस्तानी गुलाब (desert rose) के नाम से लोकप्रिय है। एडेनियम या अडेनियम आकर्षक फूल वाला पौधा है और बोन्साई वाले गार्डन के लिए बेहतर है। आप इसे घर के अंदर और बाहर प्लास्टिक के गमलों में उगा सकते हैं और साल भर इसके फूलों का आनंद ले सकते हैं।

बोगनवेलिया – All Season Perennial Flower Bougainvillea in Hindi

बोगनवेलिया - All season perennial flower Bougainvillea in Hindi

इसका वानस्पतिक नाम बोगनवेलिया लेब्रा (bougainvillea glabra) है। यह पूरे साल गार्डन की शोभा बढ़ाता है। इसे कम पानी और कम देखभाल की जरूरत पड़ती है। यह फूल देखने में बहुत खूबसूरत नजर आता है। बोगनवेलिया कई रंगों में मौजूद है। यह एक सदाबहार पर्वतारोही पौधा है, जो खुली हवा और गर्म शुष्क जलवायु पसंद करता है।

गुड़हल – Hibiscus Best Perennials Flower Plant in Hindi

गुड़हल - Hibiscus Best perennials flower plant in Hindi

गुड़हल पूरे साल खिलने वाला बारहमासी फूल वाला पौधा है। इसका वानस्पतिक नाम हिबिस्कस रोजा-साइनेंसिस (Hibiscus rosa-sinensis) है। गुड़हल के पौधे पर सफेद, पीले, लाल और गुलाबी रंग के फूल लगते हैं। साल भर खिलने के कारण ज्यादातर घरों में यह बहुत पसंद किया जाता है।

एक्सोरा – Perennial Flowers Ixora In Hindi

एक्सोरा - Perennial flowers Ixora in Hindi

साल भर खिलने वाले इस फूल की कई किस्में हैं। एक्सोरा आकर्षक लाल, पीले और चमकीले नारंगी रंगों में खिलता है। इसे अधिक देखभाल और रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती है। यह हर तरह की जलवायु में वृद्धि करता है।

क्रॉसेंड्रा – Crossandra  Perennial All Season Flowers In Hindi

क्रॉसेंड्रा - Crossandra perennial all season flowers in Hindi

क्रॉसेंड्रा अद्भुत बारहमासी फूल हैं। यह दोमट और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में खिलता है। नारंगी और लाल रंग के फूलों के खिलने के कारण लोग इस पौधे को “फायरक्रैकर फ्लावर” (firecracker flower) भी कहते हैं। आप इन्हें घर के अंदर (indoor) भी उगा सकते हैं।

चमेली – Perennial Flowering Plants Jasmine In Hindi

चमेली - Perennial flowering plants Jasmine in Hindi

चमेली फूल की खुशबू से गार्डन महक उठता है। यह सदाबहार, बारहमासी झाड़ी है, जिसमें कई तरह के हर्बल गुण पाए जाते हैं। इस फूल का इस्तेमाल साजावट और अन्य चीजों के लिए किया जाता है। यह फूल देवताओं को भी अर्पित किया जाता है।

क्राइस्ट प्लांट – Christ Plant All Season Flowers In India In Hindi

क्राइस्ट प्लांट - Christ plant all season flowers in india in Hindi

यह फूल साल भर खिलता है। इसका भारतीय नाम मिली (Millii) फूल है। यह हरी पत्तियों और सुंदर छोटे फूलों वाली एक बारहमासी झाड़ी (perennial shrub) है, जिसे आप सभी महीनों में अपने गमले या गार्डन में लगा सकते हैं।

वर्बेना – Flowers that bloom all year is Verbena in Hindi

वर्बेना - Flowers that bloom all year is Verbena in Hindi

यह बहुत सुंदर फूल है जो साल भर खिलता है। पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले वर्बेना में गुलाब, बैंगनी, लैवेंडर, गुलाबी, नीले और सफेद रंगों के फूल आते हैं। फूल वाला यह पौधा 4-6 फीट तक बढ़ सकता है। इसका वानस्पतिक नाम वर्बेना हाइब्रिडा (Verbena hybrida) है।

मार्वल ऑफ पेरू – Marvel-of-Peru all season flower in Hindi

मार्वल ऑफ पेरू - Marvel-of-Peru all season flower in Hindi

मार्वल ऑफ पेरू का भारतीय नाम गुल अब्बास और वानस्पतिक नाम मिराबिलिस जलापा (mirabilis jalapa) है। मार्वल ऑफ पेरू पूरे वर्ष लाल, सफेद, पीले और गुलाबी रंगों के फूल विकसित करता है। इस पौधे की सुगंध सुखद होती है और इसकी देखभाल करना भी बेहद आसान है।

पेरिविंकल – Periwinkle Flower bloom all season in Hindi

पेरिविंकल - Periwinkle Flower bloom all season in Hindi

पेरिविंकल वर्ष भर खिलने वाला बारहमासी फूल है। इसे भारत में सदाबहार या सदासुहागन पौधे के नाम से जाना जाता है। पेरिविंकल सदा हरा भरा रहने वाला पौधा है और विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में आसानी से बढ़ता है। इसे अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में इस पौधे को मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए उगाते हैं। पेरिविंकल पौधा नीले और बैंगनी रंग या लैवेंडर ब्लू रंग के फूल पैदा करता है।

प्लूमेरिया – Permanent flowering plant Plumeria in Hindi

प्लूमेरिया - Permanent flowering plant Plumeria in Hindi

प्लूमेरिया भारत का सबसे लोकप्रिय बारहमासी पौधा है और उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसे फ्रांगीपानी (Frangipani) के नाम से भी जाना जाता है। यह विभिन्न प्रकार के रंगों में खिलता है और आंखों को सुहावना लगता है।

अपराजिता – All season flower Butterfly Pea in Hindi

अपराजिता - All season flower Butterfly Pea in Hindi

इस पौधे पर नीले और सफेद रंग के फूल खिलते है। यह बेहत खूबसूरत पौधा है। भारत में इसका काफी महत्व है और लोग इस फूल को भगवान शिव को भी चढ़ाते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion in Hindi

पूरे साल खिलने वाले फूल बहुत आकर्षक होते हैं। इनमें से ज्यादातर फूल छोटे होते हैं और खिलने के बाद कई दिनों तक ताजे दिखते हैं और फिर मुरझा जाते हैं। इनमें से कई फूल वाले पौधे इनडोर भी होते हैं। हल्की धूप और रोशनी में ये घर के अंदर भी खिल सकते हैं। साल भर हर मौसम में खिलने वाले फूलों की खासियत यह है कि इनकी अधिक देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यही कारण है कि बारहमासी फूल अधिकांश लोगों की पहली पसंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *