स्टिकी ट्रैप से होता है पौधों को फायदा या नुकसान, जानें इस लेख में – Sticky Trap Advantage And Disadvantage In Hindi 

गार्डन के पौधों में कीटों का प्रकोप एक आम समस्या है, अक्सर हम इस समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह कीटनाशकों का उपयोग करते हैं, हालाँकि इनसे कीटों से बचाव तो हो जाता है, लेकिन इनके कुछ साइडिफेक्ट भी होते हैं, जैसे- लाभाकरी कीटों को मारना, पौधे को नुकसान पहुँचना, पर्यावरण के लिए खतरनाक होना आदि। कुछ लोग कीड़ों की इस समस्या से छुटाकारा पाने के लिए स्टिकी ट्रैप लगाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या स्टिकी ट्रैप पौधों के लिए फायदेमंद हैं या फिर इससे पौधों को कुछ नुकसान भी होता है? आपको यह जानना जरूरी है। इस लेख में हम आपको स्टिकी ट्रैप लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह जान पायेंगे, कि पौधों पर स्टिकी ट्रैप का उपयोग करना सही है या नहीं।

स्टिकी ट्रैप क्या है – What Is Sticky Trap In Hindi 

स्टिकी ट्रैप क्या है - What Is Sticky Trap In Hindi

चिपचिपा जाल या स्टिकी ट्रैप एक प्रकार का कीट नियंत्रक उपकरण है, जिसमें एक चिपचिपा पदार्थ पाया जाता है। इस चिपचिपे पदार्थ पर  जब भी कोई कीट आकर बैठते हैं, तब वह उससे चिपक जाते हैं और उड़ नही पाते हैं। यह जाल पीले रंग का होता है, क्योंकि अधिकांशतः कीट इस रंग की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। स्टिकी ट्रैप का उपयोग करना पौधों को कीड़ों से बचाने का सुरक्षित तरीका है।    

(यह भी जानें: गमले के पौधों को कीट से बचाने के तरीके….)

स्टिकी ट्रैप लगाने के फायदे – Benefits Of Using Sticky Trap In Hindi

स्टिकी ट्रैप लगाने के फायदे - Benefits Of Using Sticky Trap In Hindi

गार्डन के पौधों पर स्टिकी ट्रैप लगाने के कुछ फायदे निम्न हैं:-

  • स्टिकी ट्रैप से प्रभावी कीट नियंत्रण होता है।
  • उपयोग करने में आसान और सुरक्षित है।
  • यह कम कॉस्टली होता है।
  • स्टिकी ट्रैप का उपयोग मॉनिटरिंग टूल के रूप में कर सकते हैं।
  • पर्यावरण के अनुकूल होता है।

प्रभावी कीट नियंत्रण – Sticky Traps Is Effective Pest Control Tool  In Hindi 

स्टिकी ट्रैप का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह एक प्रभावी कीट नियंत्रण टूल है, जिसका उपयोग न किसी स्प्रे के रूप में बल्कि पौधों के पास लगाकर किया जाता है। इस जाल में एक एक चिपचिपा पदार्थ पाया जाता है, जिसमें कीट आकर चिपक जाते हैं, यह उड़ने वाले कीड़ों के लिए सबसे अधिक प्रभावी होता है।

(यह भी जानें: नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर….)

उपयोग करने में आसान और सुरक्षित – Easy And Safe To Use Sticky Trap In Hindi 

उपयोग करने में आसान और सुरक्षित - Easy And Safe To Use Sticky Trap In Hindi 

स्टिकी ट्रैप के फायदे में से एक है, गार्डन में इसका उपयोग आसान और सुरक्षित है। इसे लगाने के लिए आपको किसी टूल्स की आवश्यकता नहीं होती है, पौधों के पास इसे लकड़ी या रस्सी का सहारा लेकर लटकाया जा सकता है।

इस चिपचिपे जाल में कीटनाशकों या रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता है जिससे आसपास के वातावरण, मनुष्यों तथा पालतू जानवरों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है।

कम कॉस्टली – Sticky Traps Is Low Cost Pest Control Tool In Hindi 

कीटों से छुटकारा दिलाने वाला यंत्र स्टिकी ट्रैप अन्य रासायनिक कीटनाशकों और इलेक्ट्रॉनिक कीट विकर्षक उपकरणों तुलना में अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं जिससे इन्हें खरीदना आपके लिए अफोर्डेबल भी हो सकता है

आप स्टिकी ट्रैप हमारे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म Organicbazar.Net से भी खरीद सकते हैं।

मॉनिटरिंग टूल के रूप में – Using As A Monitoring Tool Of Sticky Trap In Hindi

मॉनिटरिंग टूल के रूप में - Using As A Monitoring Tool Of Sticky Trap In Hindi

चिपचिपा जाल अर्थात स्टिकी ट्रैप आपके गार्डन में मॉनिटरिंग टूल के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। आपके गार्डन में कीटों का प्रकोप है या नहीं इसका पता आप इस जाल के द्वारा लगा सकते हैं

इसके अलावा जब भी आप इसे अपने गार्डन के पौधों के पास लगाते हैं, तो वही कीट सबसे अधिक संख्या में इससे चिपकते हैं, जिनका प्रकोप गार्डन में सबसे अधिक रहता है तथा इसका अंदाजा लगाने के बाद, आप उस कीट के प्रभावी उपचार की योजना बना सकते हैं।

(यह भी जानें: बेस्ट होम गार्डन टूल्स जो गार्डनिंग को बनाएं आसान….)

पर्यावरण के अनुकूल – Sticky Traps Is Environmental Friendly Tool In Hindi 

स्टिकी ट्रैप पूरी तरह से केमिकल फ्री होते हैं, जिससे यह आसपास के वातावरण तथा पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। अन्य रसायनों की तरह इस चिपचिपे जाल में कोई भी अप्रिय दुर्गंध नहीं होती है, जिससे इसे लगाने से वायु प्रदूषण नहीं होता है, अतः इसका उपयोग पूरी तरह पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।

आइए अब बात करते हैं- स्टिकी ट्रैप के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में।

(यह भी जानें: कीटनाशक के छिड़काव से पहले जानें यह आवश्यक 5 बातें…)

स्टिकी ट्रैप के नुकसान – Disadvantages Of Sticky Trap In Hindi 

वास्तव में गार्डन में स्टिकी ट्रैप का उपयोग करना बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले उसके फायदे और नुकसान की जानकारी होनी आवश्यक है। हालाँकि इस चिपचिपे जाल के कोई विशेष नुकसान नहीं हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह कम प्रभावी होता है। आइए जानते हैं- स्टिकी ट्रैप के नुकसान के बारे में, जो कुछ इस प्रकार हैं:-

  • स्टिकी ट्रैप हार्मफुल कीटों के साथ कई लाभकारी कीटों अर्थात पोलिनेटर्स को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • कुछ उड़ने वाले बड़े कीड़ों जैसे- थ्रिप्स और लीफहॉपर्स के लिए यह चिपचिपा जाल प्रभावी नहीं हो सकता है, यह सिर्फ छोटे कीटों को आसानी से पकड़ सकता है, जिससे इसके प्रयोग से बड़े कीट संक्रमण को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
  • यह जाल सिर्फ उड़ने वाले कीड़ों को आकर्षित करता है, रेंगने वाले कीट अर्थात कैटरपिलर पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • गार्डन में स्टिकी ट्रैप को कुछ दिनों बाद बदलना पड़ता है क्योंकि जब इस जाल में बहुत से कीड़े या धूल चिपक जाती है तो इसकी प्रभावशीलता कम हो जाती है। अतः दोबारा लगाने के लिए नए ट्रैप का उपयोग करना पड़ता है।
  • पानी या बारिश में भीगने पर इसकी प्रभावशीलता कम हो सकती है।

(यह भी जानें: पौधों के लिए बेस्ट हैं यह 8 प्राकृतिक कीटनाशक….)

इस लेख में आपने जाना, गार्डन के पौधों में स्टिकी ट्रैप लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में। यदि आपको पौधों पर स्टिकी ट्रैप का उपयोग से संबंधित यह लेख पसंद आया हो, तो अपने दोस्तों को शेयर करें तथा लेख के संबंध आपके जो सुझाव हैं, हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *