कम समय में उगने वाली सब्जियां – Vegetables that take a short time to grow in Hindi

हम में से अधिकतर लोगों को अपने घर पर पेड़-पौधे, सब्जियां और फूल इत्यादि के पौधे लगाना बेहद पसंद होता है। कई बार विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाने के बाद हम धैर्य रखे बिना ही जल्दी-से-जल्दी अपने पौधों को उगते व बढ़ते हुए देखना चाहते हैं लेकिन, ऐसा हर पौधे के लिए संभव नहीं है। कुछ पौधे व सब्जियां ऐसी होती हैं जो उगने में अधिक समय लेती हैं जबकि, कुछ तेजी से उगने या बढ़ने वाली सब्जियां भी होती हैं, जो मिट्टी में लगाने के बाद केवल 2-3 सप्ताह या एक महीने के अन्दर उग जाती हैं। कई गार्डनर्स के मन में ये अलग-अलग विचार आते हैं कि, कम समय में उगने वाली सब्जियां कौन-कौन सी हैं, सबसे जल्दी उगने वाली वेजिटेबल्स तथा 1 महीने के अंदर तैयार होने वाले सब्जी के पौधे कौन से हैं, के बारे में जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

11 सब्जियां जो उगने में लेती हैं कम समय – 11 Vegetables that take Less Time to Grow in Hindi

अगर आप भी अपने गार्डन में तेजी से उगने या बढ़ने वाली सब्जियां लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह आये हैं। इस लेख में आगे बताई जाने वाली सब्जियों को आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में लगाने के लिए आजमा सकते हैं। ये सबसे जल्दी बढ़ने वाले सब्जी के पौधे हैं, जो उगने के लिए केवल 2-3 सप्ताह या एक महीने का समय ले सकते हैं। इन सब्जियों को आप अपने घर के गार्डन में गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं। आइये जानते हैं कम समय में उगने वाली सब्जियों के बारे में,

  1. मूली (Radish)
  2. पालक (Spinach)
  3. सलाद पत्ता (Lettuce)
  4. हरी प्याज (Green onions)
  5. अमरंथ (Amaranth)
  6. पाक चोई (pak choi or Bok choy)
  7. अरुगुला (Arugula)
  8. केल या काले (Kale)
  9. सरसों का साग (Mustard greens)
  10. तत्सोई (Tatsoi)
  11. माइक्रोग्रीन (Microgreens)

(यह भी जानें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग….)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

मूलीRadish

मूली - Radish

आप अपने होमगार्डन में मूली को गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं। मूली कम समय में तेजी से उगने वाली सब्जियों में से एक है, जिसे पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 3-4 हफ्ते का समय लग सकता है।

(और जानें: घर पर मूली कैसे उगाएं…)

पालक – Spinach

पालक - Spinach

यह एक हरे पत्तेदार सब्जी है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप अपने गार्डन में कम समय में उगने वाली सब्जियां लगाना चाहते हैं, तो पालक का चयन करना सही रहेगा। पालक एक महीने के अन्दर खाने के लिए तैयार हो जाती है।

(और जानें: पालक को गमलों में कैसे उगाएं…)

सलाद पत्ता – Lettuce

सलाद पत्ता - Lettuce

आप अपने घर पर गमले की मिट्टी में लेट्यूस को बड़ी ही आसानी से लगा सकते हैं l यह एक पत्तेदार सब्जी है जिसकी पत्तियों का इस्तेमाल आप खाने में या सूप बनाकर पी सकते हैं। मिट्टी या पॉटिंग मिट्टी (potting soil) में बीज लगाने के बाद 4-5 सप्ताह में आपको सलाद पत्ता खाने के लिए मिल जाते हैं।

(और जानें: घर पर लेटस (लेट्यूस) कैसे उगाएं…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

हरी प्याज – Green onion

हरी प्याज - Green onion

हरी प्याज को स्प्रिंग ऑनियन (spring onion) भी कहा जाता है। पॉट की मिट्टी में बीज लगाने के 1 हफ्ते के अन्दर अंकुरण के बाद इसमें हरे तने आने लगते हैं, जिन्हें कुछ इंच बड़ा होने के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार खाने के लिए या सूप का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

(और जानें: घर पर हरी प्याज कैसे उगाएं…)

अमरंथ – Amaranth

अमरंथ - Amaranth

अमरंथ प्रकार की भाजी है, जो हमारे लिए काफी फायदेमंद होती है। यह कम समय में तेजी से उगने वाली सब्जियों में से एक है, जो कि 21-28°C तापमान के बीच तेजी से ग्रो करती है। इसे पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 1 महीने का समय लग सकता है।

(और जानें: पत्तेदार हरी सब्जियों को गमले में कैसे उगाएं…)

पाक चोई – Pak choi (Bok choy)

पाक चोई - Pak choi (Bok choy)

पाक चोई के पौधों को बीज की क्वालिटी और तापमान के आधार पर पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 5-6 सप्ताह का समय लग सकता है। मिट्टी में लगे पाक चोई के पौधे तैयार होने के बाद आप आप इन्हें काट सकते हैं और काटने के बाद ये पुनः अंकुरित होने लगते हैं। पाक चोई को बोक चॉय भी कहा जाता है।

सब्जियों के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

अरुगुला – Arugula

अरुगुला - Arugula

अरुगुला तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से एक है, जिसका उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में तथा खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह एक गहरे हरे रंग का काली मिर्च की स्वाद वाला पत्ता है, जिसे आप सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

केल – Kale

केल - Kale

लीफ कैबेज या केल एक हरे पत्तेदार सब्जी है, जो कि कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। केल की पत्तियां तैयार होने के बाद आप इसे उपयोग करने के लिए काट सकते हैं।

(और जानें: केल सब्जी घर पर कैसे उगाएं…)

सरसों साग – Mustard greens

सरसों साग - Mustard greens

सरसों साग रंगीन पत्तेदार सब्जी होती है, जिसका उपयोग खाने के स्वाद को चटपटा बनाने के लिए किया जाता है। आप इन रंगीन मसालेदार पत्तियों की कटाई 1 महीने या उससे कम समय में कर सकते हैं।

वेजिटेबल्स सीड खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

तत्सोईTatsoi

तत्सोई - Tatsoi

ततसोई (तत्सोई) ब्रैसिका परिवार का एक सदस्य है। इसमें चम्मच के आकार के गोल पत्ते होते हैं, जिनकी बनावट मक्खन जैसी और स्वाद थोड़ा मीठा होता है। पालक के समान ही इसका उपयोग खाने के लिए हरे पत्तेदार सब्जियों के रूप में किया जाता है।

माइक्रोग्रीन्स – Microgreens

माइक्रोग्रीन्स - Microgreens

माइक्रोग्रीन वे सब्जियां हैं, जिन्हें पत्तों के विकसित होने के बाद ही काटा जाता है। विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर इन माइक्रोग्रीन्स का उपयोग सब्जियों, सूप व सलाद के रूप में किया जाता है। माइक्रोग्रीन्स, खाद्य पदार्थों में मिठास और तीखापन जोड़ने का काम करते हैं।

(और जानें: माइक्रोग्रीन्स क्या होते हैं, उन्हें घर पर कैसे उगाएं…)

सब्जी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि, कम समय में तेजी से ग्रो करने वाली सब्जियां कौन सी हैं, 1 महीने के अन्दर या 2-3 हफ्ते में उगने वाली सब्जियों के नाम क्या हैं और भी बहुत कुछ जाना। आशा है कि, आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें। क्या आप भी ऐसी सब्जियों के बारे में जानते हैं जिन्हें कम समय में उगाया जा सकता है। कमेंट में जरूर बताएं

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *